backup og meta

कैसे स्वस्थ भोजन की आदत कोरोना से लड़ने में मददगार हो सकती है? जानें एक्सपर्ट्स से

Written by सुहासिनी मुद्रागणम · डायटेटिक्स और न्यूट्रिशन · Truweight


अपडेटेड 31/12/2021

    कैसे स्वस्थ भोजन की आदत कोरोना से लड़ने में मददगार हो सकती है? जानें एक्सपर्ट्स से

    कोरोना महामारी की जब से शुरुआत हुई है, हम सभी लोग रोग प्रतिरोधक शक्ति के बारे में सुनते आ रहे हैं। बढ़ते सोशल मीडिया एक्सपोजर के साथ हमें इम्युनिटी पावर को बढ़ाने के लिए कई उपाय सुनने को मिलते हैं। वायरस की पहुंच से दूर रहने के भी तमाम उपाय सुनने/देखने को मिलते हैं। आज लोग महामारी से बचाव के उपाय अपनाने के साथ ही स्वस्थ भोजन की आदत भी डेवलप कर रहे हैं। यह महामारी के बारे में एक अच्छी बात है कि बहुत से लोग अपनी बाहर खाने की बुरी आदतों को छोड़ स्वस्थ भोजन का चयन कर रहे हैं। पर क्या हमें यह महसूस करने के लिए एक महामारी की आवश्यकता थी? इसका जवाब शायद किसी के पास नहीं है। हम हमेशा कैसे स्वस्थ भोजन की आदत बनाए रखें? इसके लिए एक्सपर्ट यहां कुछ टिप्स बता रहे हैं। ये आपके लिए लाभकारी हो सकते हैं।

    आपको क्या लगता है कि लोग अब स्वस्थ भोजन खाने की ओर क्यों अग्रसर है?

    यह वायरस का डर ही है जो लोग हेल्दी खाने को लेकर जागरूक हो रहे हैं। कोविड-19 की अधिकतम मृत्यु दर मोटापे और डायबिटीज जैसे अन्य जीवन शैली विकारों वाले लोगों में अधिक है। जाहिर है, ऐसे लोग कमजोर इम्युनिटी वाले होते हैं, जिनमें वृद्ध रोगी भी शामिल हैं। स्वस्थ भोजन चुनने का एक दूसरा कारण, संभवतः लॉकडाउन का प्रभाव है। लॉकडाउन के कारण आज ज्यादातर होटल्स और रेस्टोरेंट्स बंद हैं। हालांकि, ऑनलाइन की सुविधा उपलब्ध हैं, पर कोई भी इस जोखिम में नहीं पड़ना चाहता है। इसलिए, ऑनलाइन फूड डिलीवरी का जोखिम कोई नहीं लेना चाहता है।

    बढ़ती डिजिटल तकनीक के साथ, यहां तक कि घर में रहने पर भी हममें से किसी को भी बाहर के खाने से दूर नहीं रखा जा सकता है। पर फिर भी, आज हम एक सेहतमंद पिज्जा रेसिपी की तलाश करते हैं। डिजिटल टाइम ने हमारे दिमाग को इतना प्रभावित कर दिया है कि आज भी, जबकि हम सभी घर पर फंसे हुए हैं, हम अपने से दूर बैठे व्यक्ति से प्रभावित होते हैं। घर पर पेट की चर्बी को कैसे कम किया जाए, इस बारे में एक अच्छा पोस्ट पढ़ते ही हम उसमें लिखी सभी चीजें करने लग जाते हैं। कहीं वेट लॉस रेसिपी पढ़ते हैं तो उसे घर पर ट्राई करने लगते हैं।

    अनहेल्दी फूड प्रोडक्ट्स (unhealthy food products) अवेलेबल न होना, घरेलू भोजन की खपत, स्वस्थ भोजन के प्रति जागरूकता, बीमारियों का डर जैसे तमाम कारणों ने स्वस्थ भोजन के संबंध में लोगों में कई बदलाव आए हैं।

    और पढ़ें : घी को अब न कहें अनहेल्दी, ये है एक सुपरफूड, जानें इस बारे में क्या कहते हैं हमारे एक्सपर्ट?

    सेहतमंद भोजन करने के प्रभाव या फायदे क्या हैं?

    इस महामारी से पहले हेल्दी आहार को लेकर लोग ज्यादा फिक्र नहीं करते थे। हालांकि, आज स्वस्थ भोजन के साथ-साथ हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए अब हर कोई तत्पर है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ भोजन की आदत को अपनाना जरूरी है। स्वस्थ भोजन खाने के क्या फायदे या प्रभाव हैं? इसकी लिस्ट काफी लंबी है। लेकिन, यहां कुछ प्रमुख फायदे बताए जा रहे हैं। इनको जानकर आप भी स्वस्थ भोजन की आदत को डेवलप करने के लिए प्रेरित होंगे।

    • मधुमेह, मोटापा, हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर (high blood pressure) जैसे कई लाइफस्टाइल डिसऑर्डर के जोखिम को नियंत्रित करता है या रोकता है।
    • स्वस्थ भोजन पूरे दिन आपकी ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करता है। नतीजन, थकान और सुस्ती को कम करता है।
    • इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, जो अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है जिससे आप कम बीमार पड़ते है।
    • हेल्दी आहार, एक्सरसाइज और हाई इंटेंसिटी वाली शारीरिक गतिविधियों के लिए आपको पर्याप्त एनर्जी देता है।
    • स्वस्थ भोजन आपको ऐसे खाद्य पदार्थों को खाने से रक्त है जो प्रोसेस्ड होते हैं।
    • हेल्दी खानपान की सबसे अच्छी बात है कि यह आपकी बेवजह की क्रेविंग्स को भी कम करता है।
    • घर पर स्वस्थ भोजन खाने से आपको घर पर सब्जियां और फल उगाने के लिए भी प्रोत्साहन मिलता है। यह घर की बागवानी को भी बढ़ावा देता है।
    • स्वस्थ भोजन की आदत आपकी हड्डियों को मजबूत रखती है।
    • सही भोजन खाने का एक बड़ा फायदा आपकी त्वचा और बालों को भी मिलता है।
    • स्वस्थ भोजन की आदत में फाइबर को ज्यादा से ज्यादा शामिल करना आपको कई गंभीर शारीरिक समस्याओं से बचाता है।
    • जो लोग वजन कम करने के लिए ट्राई कर रहे हैं, उनके लिए घर का खान-पान एक प्लस पॉइंट है।
    • स्वस्थ भोजन की आदत से न सिर्फ आपकी बॉडी हेल्दी रहती है बल्कि आपका माइंड भी हेल्दी रहता है।
    • सही भोजन खाने से आपके मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। यह पॉजिटिव मूड को बढ़ावा देता है और चिंता को कम करता है।

    महामारी में स्वस्थ भोजन की आदत के साथ कैसे नियमित रहें?

    • किसी भी प्रैक्टिस को हैबिट बनाने के लिए, आपका स्टेबल होना बहुत जरूरी है। जब आप स्वस्थ खाने की तरफ बढ़ते हैं तो आपके लिए फर्स्ट स्टेप काफी मुश्किल होता है। फास्ट फूड व्यंजनों में कई ऑप्शंस हैं और इस महामारी के दौरान आपकी क्रेविंग्स भी खूब बढ़ जाती है। लेकिन, आज ज्यादातर ऑउटलेट्स बंद चल रहे हैं। ऐसे में घर के खाने के साथ स्टिक रहना आसान हो गया है।
    • ज्यादातर शहरों में लॉकडाउन होने के कारण आपके पास काफी समय है। अपने घर के बगीचे को संवारने का यह अच्छा समय है। घर के पीछे या बालकनी में ही कुछ सब्जियां उगाएं और घर की फ्रेश सब्जियों का मजा लें।
    • घर पर फिजिकल एक्टिविटीज में ज्यादा से ज्यादा लगे रहें। यह आपके मूड को अच्छा रखेगा और आपको स्वस्थ रहने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा।

    कोरोना संक्रमण के मामलों की बढ़ती संख्या के साथ महामारी अभी भी जोरो पर है। महीनों पहले, जब महामारी शुरू हुई, तो हमें यह भी नहीं पता था कि यह हमारी लाइफ को इतना बदल देगी कि हम एक सेकंड के लिए घर से बाहर निकलने से डरेंगे। महामारी के दौरान यह विशेष रूप से जरूरी हो जाता है कि हम क्या खाते हैं? इसलिए, आप स्वस्थ खानपान को लेकर नियमित रहें। भले ही कल को यह कोरोना माहमारी चली जाए, लेकिन खुद की हेल्थ को ठीक रखने के लिए संतुलित और स्वस्थ आहार को हमेशा अपनी प्रायोरिटी में रखें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    Written by

    सुहासिनी मुद्रागणम

    डायटेटिक्स और न्यूट्रिशन · Truweight


    अपडेटेड 31/12/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement