backup og meta

मॉर्निंग सेक्स के फायदे पाने के लिए जानिए कुछ बेहतरीन टिप्स

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/02/2021

    मॉर्निंग सेक्स के फायदे पाने के लिए जानिए कुछ बेहतरीन टिप्स

    रात के समय सेक्स (Sex) करना बेहतर माना जाता हैं, क्योंकि इस समय पूरे दिन के काम समाप्त हो चुके होते हैं। इसके साथ ही रात को पर्याप्त समय और शांति होती है, ताकि बिना किसी परेशानी के संभोग का आनंद लिया जाए। अगर आप भी सेक्स के लिए रात के समय को बेहतर मानते हैं तो आप गलत हैं। शोध के बाद यह साबित हो चुका है कि सुबह के समय सेक्स करना न केवल मजेदार है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। हालांकि सेक्स का समय हर किसी की निजी चुनाव है। आज हम आपको मॉर्निंग सेक्स (Morning sex) के फायदे और तरीकों के बारे में बताने वाले हैं। इसके साथ ही आपको देंगे कुछ ऐसे टिप्स जिनसे आप गुड मॉर्निंग सेक्स (Morning sex) को और भी बेहतरीन बना पाएंगे।

    मॉर्निंग सेक्स के फायदे (Benefits of Morning sex)

    मॉर्निंग सेक्स (Morning sex)

    सुबह के सेक्स को आप गुड मॉर्निंग सेक्स कह सकते हैं, क्योंकि इससे आपकी सुबह और भी गुड हो जाएगी। जानिए क्या हैं इसके फायदे-

    ऑक्सिटोसिन लेवल का बढ़ना

    ऑक्सिटोसिन (Oxytocin) लेवल का बढ़ना को लव ड्रग (Love drug) भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सुबह के समय शरीर में ऑक्सिटोसिन लेवल का बढ़ना की मात्रा अधिक होती है। जिससे आपका मन अपने पार्टनर के साथ नॉटी होने का करेगा।

    तनाव हो दूर 

    सेक्स करना तनाव (Tension free) को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है। ऐसा भी साबित हो चुका है कि सुबह के समय सेक्स करने से आपका मूड पूरा दिन अच्छा रहता है। इसके साथ ही करने से डोपामाइन (Dopamine) और सेरोटोनिन (Serotonin) नामक दो हॉर्मोन निकलते हैं, जो तनाव से राहत देने में प्रभावी हैं।

    और पढ़ें : ये 7 बातें बताती हैं सेक्स की लत के शिकार हैं आप

    काम अच्छे से कर पाएंगे

    अध्ययन के मुताबिक मॉर्निंग सेक्स (Morning sex) से पूरा दिन मूड ठीक रहता है, जिससे आपका मन कार्य में अच्छे से लगता है। इस दौरान निकलने वाले हार्मोन्स मूड को अच्छा बनाए रखते है , जिससे आप पूरा दिन ऊर्जावान महसूस करते हैं।

    संबंध सुधरते हैं

    गुड मॉर्निंग सेक्स (Morning sex) से आपकी आपके पार्टनर के साथ बॉन्डिंग और भी अच्छी बनेगी। आप इससे ऐसा महसूस करेंगे कि आपका संबंध और भी बेहतर हो गया है।

    स्वास्थ्य लाभ

    मॉर्निंग सेक्स (Morning sex) से निम्नलिखित स्वास्थ्य लाभ होते हैं

    • ब्लड सर्क्युलेशन ठीक रहता है, जिससे ब्लड प्रेशर (Blood pressure) बैलेंस रहता है।
    • मॉर्निंग सेक्स से एक घंटे में 300 कैलोरीज कम होती हैं, जिससे डायबिटीज (Diabetes) की संभावना भी कम रहती है।
    • माइग्रेन (Migren) और जोड़ों के दर्द (Joints pain) की समस्या दूर होती है।
    • तनाव दूर होता है
    • चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो आता है।
    • इस दौरान निकले हॉर्मोन्स से बालों में चमक आती है।
    • इम्युनिटी बढ़ती है

    मॉर्निंग सेक्स पुजिशन (पोजीशन)

    जानिए ऐसी कुछ पुजिशन (Position) के बारे में जो मॉर्निंग सेक्स (Morning sex) के लिए बेहतरीन हैं। जैसे:

    द स्पून

    इसमें महिला पुरुष की तरफ पीठ कर के लेटती है। पुरुष पीछे से महिला की योनि में लिंग का प्रवेश कराता है। इस पुजिशन को धीमे और आराम से ट्राई करना चाहिए। यह पुजिशन न केवल मजेदार है, बल्कि इसमें पुरुष के हाथ आगे की तरफ फ्री होने से वो महिला के शरीर को विभिन्न तरीके से छू सकता है, जो अन्य पुजिशन में संभव नहीं है।

    द डबल टच

    इस पुजिशन में कपल बेड पर एक-दूसरे की तरफ मुंह करके लेटता है। इसमें कुछ देर दोनों पार्टनर एक दूसरे को हाथों और उंगलियों के माध्यम से महसूस करते हैं। एक दूसरे को छूना या मसाज करना आनंद देता है और इससे आरामदायक महसूस होता है। यह पुजिशन ट्राई करते हुए अपने पार्टनर से पूछे की उन्हें कैसा टच पसंद है। अपने पार्टनर को आनंद में देख कर आप दोनों को अच्छा महसूस होगा। इस दौरान वाइब्रेटर या कॉक रिंग का प्रयोग भी किया जा सकता है।

    हाई हिप्स

    यह पुजिशन अन्य सेक्स पुजिशन की तुलना में थोड़ी अलग है। इससे कम मेहनत में ज्यादा मज़ा आता है। इसमें महिला अपने कूल्हे के नीचे तकिया या कंबल रखती है, ताकि उसके कूल्हे थोड़ा ऊपर हों। जैसे ही पुरुष सेक्स पुजिशन में आता है, तो महिला को अपने शरीर की तरफ अपनी टांगों जितना हो सके उतना जोड़ती है। जैसे-जैसे महिला की जांघे कसती हैं, पुरुष का लिंग महिला की आंतरिक जांघों के साथ रगड़ खाता है और उसे अतिरिक्त आनंद मिलता है।

    द लेग लॉक

    इस पुजिशन में दोनों को एक दूसरे के साथ लेटना होता है, ताकि दोनों एक दूसरे के सामने हों। इस पुजिशन की शुरुआत को किस से किया जाता है। इसके बाद दोनों आलिंगन करें और अपनी टांगे एक-दूसरे की टांगों के ऊपर रखें। इससे आप एक दूसरे के अधिक नजदीक महसूस करेंगे। धीरे-धीरे जब लिंग योनि में प्रवेश करेंगे तो आप अच्छा महसूस करेंगे।

    और पढ़ें : प्रेग्नेंसी में STD (Sexually Transmitted Diseases): जानें इसके लक्षण और बचाव

    साइड बाई साइड

    इसमें पुरुष और महिला को एक ही दिशा में लेटना है। महिला अपनी टांग को थोड़ा उठाएगी और आपका पार्टनर अपने लिंग को योनि में प्रवेश कराएगा। जैसे ही ऐसा होता है, महिला अपनी टांग को धीरे से नीचे कर लेगी।

    [mc4wp_form id=’183492″]

    द 69 

    यह ओरल सेक्स पुजिशन (Oral sex position) आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएगी। इसके लिए आप दोनों को सिर से लेकर पैर तक एक दूसरे से अपोजिट लेटना है। पुरुष का सिर महिला की योनि और महिला का सिर पुरुष के लिंग की तरफ होना चाहिए। अब मुंह, जीभ और उंगलियों से एक दूसरे के गुप्तांगों को छुएं। अगर आप सेक्स टॉय का प्रयोग करते हैं, तो आपको अतिरिक्त एन्जॉय कर सकते हैं।

    मॉर्निंग सेक्स के टिप्स (Morning sex tips) 

    सुबह सेक्स करते हुए आप अधिक ऊर्जावान, रोमांचक और अतिरिक्त अंतरंग हो सकते हैं। मॉर्निंग सेक्स को गुड मॉर्निंग सेक्स बनाने के लिए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए और खास तैयारी भी करनी चाहिए। मॉर्निंग सेक्स के टिप्स इस प्रकार हैं:

    सही समय पर उठना

    अगर आप गुड मॉर्निंग सेक्स का मज़ा लेना चाहते हैं, तो आपको अपनी दिनचर्या में थोड़ा परिवर्तन लाना होगा। अधिकतर लोगों के पास सुबह इतना समय नहीं होता कि अपने रोजाना के समय पर उठे और सेक्स करें। अगर आप उठने में लेट हो जाएं, तो इस बारे में तो बिलकुल ही भूल जाएं। इसलिए सुबह जल्दी उठे और इसके लिए अलार्म का उपयोग करें। हो सकता है एक या दो बार आपको मुश्किल हो, लेकिन जल्दी ही आप सुबह जल्दी उठने और मॉर्निंग सेक्स (Morning sex) के आदि हो जाएंगे।

    और पढ़ें : महिलाओं के लिए सेक्स वियाग्रा के उपयोग और साइड इफेक्ट्स क्या हैं?

    मुंह की बदबू 

    आप सोच रहे होंगे कि सुबह जल्दी उठ जाएंगे, लेकिन गुड मॉर्निंग सेक्स से पहले अपने मुंह की बदबू (Bad breath) का क्या करेंगे। क्योंकि सुबह हमारे मुंह से बदतर बदबू आती है। वैसे तो आपको अपने पार्टनर के मुंह से आने वाली बदबू को लेकर चिंतित नहीं होना चाहिए बल्कि इसके आदि हो जाना चाहिए। लेकिन अगर फिर भी यह चीज आपके लिए महत्वपूर्ण है, तो तुरंत बेड से उठें और पहले ब्रश करें।

    जल्दी न करें  

    सुबह उठने के बाद हर व्यक्ति का एनर्जी लेवल अलग होता है। लेकिन यह पुरुषों और महिलाओं में भी अलग हो सकती है खासतौर पर सेक्स (Sex) के मामले में। पुरुष इसके लिए जहां कुछ मिनटों में तैयार हो जाते हैं वहीं महिलाओं को सेक्स की फीलिंग लाने और उत्तेजित होने में थोड़ा समय लगता है। इसलिए, पुरुषों के लिए अवश्य है कि वो जल्दी न करें। ऐसा करने से आपके रंग में भंग पड़ सकता है और गुड मॉर्निंग सेक्स का मजा किरकिरा हो सकता है। 

    और पढ़ें : एल्कोहॉल का मेल सेक्स हॉर्मोन पर ये कैसा असर!

    अपने सपने पूरे करें

    रात को ही तैयारी करने से आप मॉर्निंग सेक्स (Morning sex) का भरपूर आनंद ले सकते हैं। अलार्म सेट करना ही काफी नहीं है, बल्कि आप अपनी यौन इच्छाओं के बारे में भी रात को ही विचार कर लें। सुबह के लिए अपने पार्टनर से बात करें या मॉर्निंग सेक्स की प्लानिंग रात को ही कर लें, ताकि सुबह आप समय का पूरा उपयोग कर पाएं।

    मॉर्निंग सेक्स के फायदे (Benefits of morning sex) अनेक हैं, क्योंकि इस समय ऊर्जा अपनी चरम सीमा पर होती है। यही नहीं, सुबह आप तनावरहित होते हैं। आपको एक और फायदा यह भी होगा कि गुड मॉर्निंग सेक्स के बाद आप अपने दिन की शुरुआत भी तनावरहित और खुशी से करेंगे। इसलिए इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें और अपने हर दिन को रोमांचक बनाएं।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/02/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement