backup og meta

हनीमून को एन्जॉय करने के कुछ बेहतरीन टिप्स

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 24/11/2020

    हनीमून को एन्जॉय करने के कुछ बेहतरीन टिप्स

    शादी यानी जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन। शादी की तैयारियां शादी के दिन से कई महीने पहले ही शुरू हो जाती हैं। इस दौरान शादी का दिन, जगह, शादी की शॉपिंग आदि के साथ-साथ जिस चीज के बारे में सबसे अधिक सोचा जाता है, वो है हनीमून। हनीमून की तैयारी भी पहले ही की जाती है, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो। वैसे तो आप हनीमून के बारे में जानते ही होंगे। लेकिन, अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं। आज हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। जानिए क्या है हनीमून?   अगर आपकी जल्द ही शादी होने वाली है तो जानिए हनीमून कैसे मनायेंगे जिससे कि वो जिंदगी भर के लिए यादगार बन जाए। यहाँ हम कुछ आसान टिप्स के बारे में भी बात करने वाले हैं।

    हनीमून क्या है ?

    हनीमून यानी शादी के बाद नवविवाहित कपल का अकेले घूमने जाना। ऐसा माना जाता है कि इसकी शुरुआत ब्रिटेन से हुई थी। दरअसल उस समय जब इसकी शुरुआत हुई थी, तब शादी में कोई रिश्तेदार नहीं आता था। ऐसे में शादी के बाद कपल खुद अपने रिश्तेदारों से मिलने जाता था। ऐसे में वो नई जगह घूम लिया करते थे। इसके बाद यह प्रथा अन्य देशों तक भी पहुंच गयी। इसका नाम हनीमून कैसे पड़ा इसके बाद भी रोचक कहानी है। ऐसा माना जाता है कि जब नवविवाहित जोड़ा अपने रिश्तेदारों के घर जाता था तो रिश्तेदार उन्हें शहद चटाते थे। उन्हें शहद चाटने के पीछे यह कारण था कि वो कपल को शहद चटा कर उनकी मीठी नई जिंदगी के लिए आशीर्वाद देते थे। इसी से इस प्रथा का नाम हनीमून पड़ गया।

    और पढ़ें: शादी के बाद सेक्स में कैसे लगाएं तड़का, जानें

    हमारे देश में हनीमून 

    हनीमून का रिवाज हमनें पश्चिमी देशों से अपनाया है। इस प्रथा का उद्देश्य यह है कि शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे के बारे में और अधिक जान और समझ पाएं। हमारे देश में शादी एक दिन की नहीं होती और शादी के बाद भी कई दिनों तक मेहमान घर पर होते हैं। ऐसे में नव विवाहित कपल को एक-दूसरे के लिए समय नहीं मिल पाता। हनीमून पर जा कर वो अच्छा रोमांटिक समय बिता सकते हैं। यही से दोनों के नए जीवन की शुरुआत होती है जिसमें वो शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से करीब आते हैं। यही कारण है कि हनीमून आजकल युवा पीढ़ी में बहुत प्रचलित है और इसकी तैयारी कई दिन पहले से शुरू कर दी जाती है।

    हनीमून जाने से पहले की तैयारी कैसे करें?

    शादी के बाद पहला ट्रिप होता है हनीमून। इसलिए हनीमून जाने से पहले आपको पूरी तैयारी करनी चाहिए, ताकि वहां पहुंच कर आपको कोई परेशानी न हो और आप दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिता सके।

    शादी के बाद पहला ट्रिप, जानिए कैसे करें इसकी तैयारी:

    जगह का चुनाव

    हनीमून पर जाने से पहले आप ऐसी जगह का चुनाव करें, जहां आप दोनों जाना चाहते हो। पहाड़, बीच, सफारी, क्रूज इनमें से आपको जहां भी जाना है, उस जगह को निर्धारित कर लें। इसके साथ ही पहले ही वहां जाने की डेट भी फिक्स कर लें। इसकी तारीख ऐसी हो जो शादी के एकदम बाद भी न हो और शादी के बाद बहुत लेट भी न हो। शादी के एकदम बाद कई बार जाना संभव नहीं हो पाता। इसलिए, आप दोनों मिल कर इस बारे में निर्णय लें। हो सके तो डेट के लिए अपने घरवालों की मदद भी ले सकते हैं।

    [mc4wp_form id=’183492″]

    प्लान करें

    जगह और तिथि निर्धारित हो जाने के बाद अगला काम है वहां तक जाने के लिए जहाज, ट्रेन या जिस भी माध्यम से आप वहां जाना चाहते हैं, उस की टिकटों को बुक करना। इसके साथ ही वहां के होटल्स की पूरी जानकारी लें और जो आपको अच्छा लगे उन्हें भी बुक कर लें। आजकल ट्रेवल एजेंट भी यह काम कर देते हैं। पहले से ही प्लेन, ट्रेन या होटल की बुकिंग करने से वहां पहुंच कर आपका समय बर्बाद नहीं होगा।

    जगह की रिसर्च कर लें

    इंटरनेट का जमाना है तो घर बैठे इसका पूरा लाभ उठाएं। हनीमून में घूमना-फिरना भी जरूरी है इसलिए आप उस जगह की पूरी रिसर्च कर लें जहां आप जा रहे हैं। जैसे वहां घूमने और देखने के लिए कौन-कौन-सी जगहें हैं, कहां शॉपिंग कर सकते हैं, वहां का खाना या वहां की विशेषताएं आदि। इससे भी आपका समय बचेगा और साथ ही आप उस जगह को भी अच्छे से देख पाएंगे। 

    और पढ़ें: Quiz : खुश रहने के लिए क्या खाएं?

    शॉपिंग करें

    शादी की शॉपिंग के साथ हनीमून की शॉपिंग भी जरूरी है।  आप कैसी जगह पर जा रहे हैं वहां के मौसम के अनुसार सही शॉपिंग करें। जैसे अगर वहां ठंड अधिक पड़ती है तो गर्म कपड़े रखना न भूले। कपड़ों में कुछ नया ट्राई करें। साथ ही नए-नए अंतर्वस्त्र ले जाना न भूले।  

    हनीमून कैसे मनाएं

    हनीमून के नाम पर लोग केवल शारीरिक संबंधों के बारे में ही सोचते हैं। लेकिन, हनीमून केवल शारीरिक संबंध तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह रिश्ते को मजबूत करने का सबसे अच्छा समय है। यही नहीं, हनीमून पर जाते हुए या इसे प्लान करते हुए इस बात का ध्यान रखें कि यह समय जीवन में केवल एक बार ही आता है। इसलिए इस समय को आप जितना हो सके उतना यादगार बनाने की कोशिश करें। हनीमून को मनाने और इसे यादगार बनाएं इस तरह से:

    एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताएं 

    हनीमून पर आप केवल एक-दूसरे के साथ जितना अधिक हो सके समय बिताएं। अगर आपको शादी अरेंज हुई है तब तो यह आपके लिए सुनहरे समय से कम नहीं है। समय बिताने का अर्थ केवल संभोग ही नहीं है बल्कि एक दूसरे की पसंद-नापसंद, शौक आदि के बारे में जानना भी है।

    सरप्राइस दें

    इस हनीमून को खास बनाने के लिए अपने पार्टनर को सरप्राइज दें जैसे होटल के कमरे में पहले से ही पार्टनर की पसंद का केक या गिफ्ट रखें। रात को कैंडल लाइट डिनर का प्लान बनाएं। अपने पार्टनर को फूल, वाइन आदि से खुश करें।

    माहौल को रोमांटिक बनाएं 

    हनीमून को और भी खुशनुमा बनाने के लिए माहौल को रोमांटिक बनाएं जैसे कपड़े को फूलों से सजाएं। कमरे में हल्के म्यूजिक का प्रबंध कराएं। ऐसा कमरा लें जहां से सनराइज़ या सनसेट दिखाई दे। 

    स्पा और मालिश

    आजकल हर होटल में स्पा और मालिश की व्यवस्था होती है। अगर आप चाहे तो आप दोनों इनका मजा भी ले सकते हैं। इससे आप दोनों रिलैक्स महसूस करेंगे और इन पलों का आनंद ले पाएंगे।   

    और पढ़ें:शादी से पहले या शादी के बाद, आखिर कब ज्यादा खुश रहती हैं महिलाएं?

    अपने साथी पर ही ध्यान दें

    आजकल हर कोई मोबाइल फोन या लैपटॉप पर अधिक व्यस्त रहता है। ऐसे में अगर आप भी ऐसा करेंगे तो आपका हनीमून खराब होगा। कुछ दिन सब कुछ भूल कर केवल अपने पार्टनर पर ही ध्यान दें। सब कुछ भूल कर केवल एक दूसरे को ही याद रखें।

    कुछ नया करें 

    जिस जगह पर आप जा रहें हैं, वहां पूरा दिन होटल में ही न बिताएं। बल्कि, वहां पर किसी एडवेंचर करने की कोशिश करें। हर टूरिस्ट स्पॉट कर कोई न कोई  एडवेंचर अवश्य होता है जैसे पैराग्लाइडिंग, सर्फिंग, माउंटक्लाइम्बिंग आदि। भीड़भाड़ वाली जगह से दूर कुछ पल अकेले बिताएं। एक लॉग ड्राइव पर जाएं।

    शावर का मजा लें 

    शादी के बाद की थकान को आप साथ में शावर ले कर या स्विमिंग पूल में समय बिता कर दूर कर सकते हैं। इससे न केवल आप रिलैक्स होंगे बल्कि एक-दूसरे के करीब भी आएंगे।

    हनीमून के लिए टिप्स 

    अच्छे कपड़े पहने

    कपड़ों का सामने वाले पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में हनीमून में अच्छे कपड़ों का भी महत्व है। आपके अच्छे कपड़ों में आपके अंतर्वस्त्र भी शामिल हैं। ऐसा माना जाता है कि अंतर्वस्त्र उत्तेजना को बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए ,अगर माहौल को रोमांटिक बनाना हो तो अपने कपड़ों पर ध्यान देना न भूले।

    थोड़ा सब्र से काम लें

    एक दूसरे को समझने और जानने की कोशिश में आप इतने भी उतावले न हो जाएं कि आपका पार्टनर असहज महसूस करे। खासतौर पर अगर आप अपने साथी को अच्छे से नहीं जानते हों। धीरे-धीरे आगे कदम बढ़ाएं,  ऐसा करने से आपको संभोग में भी आसानी होगी और आप अपने पार्टनर का विश्वास भी जीत पाएंगे।

    और पढ़ें:  शादी में उम्र का अंतर होने के बाद भी सफल शादियां, स्टडी में हुआ खुलासा

    आत्मविश्वास

    अगर आप अपने साथी को अच्छे से नहीं जानते हैं, तो भी अपने आत्मविश्वास को कम न होने दें। क्योंकि आपने आत्मविश्वास से ही आप इस हनीमून को यादगार बना सकते हैं। अपने साथी को यह अवश्य बताएं कि आप उसका हाथ जिंदगी भर नहीं छोड़ेंगे।

    एक्सपेरिमेंट न करें

    शारीरिक संबंध बनाते समय एक्सपेरिमेंट करने से बचें। कुछ लोग सुनी-सुनाई बातों को आजमाने के चक्कर में ऐसा करते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि आप दोनों के लिए पहले भावनात्मक रूप से एक दूसरे से कनेक्ट होना आवश्यक है। इसलिए अपनी कुछ इच्छाओं को अभी बाद के लिए संभाल कर रखना ही समझदारी है।

    शादी की भागदौड़ के बाद हनीमून पर जाना एक अच्छा विचार है। वहां से आकर आप फ्रेश महसूस करेंगे और अपनी आने वाले जीवन का भी अच्छे से मजा ले पाएंगे। इसके साथ ही यह वो यादें होंगी जिन्हें आप हमेशा सहेजकर रखेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 24/11/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement