पीठ दर्द (Back Pain) आमतौर पर रीढ़ के निचले या मध्य भाग में होने वाला दर्द है। अधिकांश लोग अपने जीवन में कभी न कभी पीठ दर्द का शिकार होते हैं। आमतौर पर यह कोई गंभीर स्थिति नहीं है और यह अपने आप एक से आठ सप्ताह में ठीक हो जाता है। यह कभी भी किसी को हो सकता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।

यह एक बहुत ही आम समस्या है। यह पुरुषों और महिलाओं दोनों को प्रभावित करती है। यह स्वास्थ्य समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। इसके कारणों को कम करके आप पीठ दर्द (Back Pain) को सीमित कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
पीठ दर्द (Back Pain) के सामान्य लक्षणों में शामिल हैं:
[mc4wp_form id=’183492″]
नर्व पर दबाव के कारण भी पीठ में दर्द (Back Pain) हो सकता है। इन लक्षणों के माध्यम से इस स्थिति को पहचान सकते हैं:
हो सकता है ऊपर दिए गए लक्षणों में कुछ लक्षण शामिल न हो। यदि आपको किसी भी लक्षण के बारे में शंका है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें: पेट दर्द के ये लक्षण जो सामान्य नहीं हैं
अगर किसी तरह की चोट के बाद पीठ दर्द (Back Pain) महसूस करते हैं या खुद के द्वारा किए गए उपचार के दो सप्ताह बाद तक भी आपका पीठ दर्द (Back Pain) पूरी तरह से दूर नहीं होता है। साथ ही नीचे दिए गए लक्षण दिखें तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
बैक पेन (Back pain) को समझने के लिए नीचे दिए इस 3 D मॉडल को क्लीक करें।
और पढ़ें: प्रेग्नेंसी में होने वाले पीठ-दर्द से मिलेगा आराम, आजमाएं ये आसान टिप्स
इस दर्द (Back Pain) के कई कारण होते हैं उनमें शामिल हैं:
रीढ़ की हड्डी में दर्द के कारण बुजुर्ग लोग पीठ दर्द (Back Pain) से पीड़ित हो सकते हैं। वृद्ध महिलाओं को अक्सर ऑस्टियोपरोसिस (Osteoporosis) होता है, जिससे पीठ की हड्डी (Bone) में दरार हो सकती है, जिसकी वजह से यह दर्द (Pain) हो सकता है।
कभी-कभी शरीर के अन्य हिस्सों जैसे कंधे या कूल्हों में दर्द या बीमारी भी पीठ दर्द (Back Pain) का कारण बन सकती है।
यह दर्द बदतर हो सकता है अगर:
इन बिंदुओं पर भी ध्यान देना जरूरी है। इससे भी कमर दर्द की तकलीफ शुरू हो सकती है।
और पढ़ें : कमर दर्द से पाना है छुटकारा, तो करें ये योग
निदान करने के लिए डॉक्टर मेडिकल हिस्ट्री, लक्षण, नौकरी और शारीरिक गतिविधि के बारे में पूछेगा। अगर उसे किसी तरह की शंका होती है कि इस दर्द का कारण रीढ़ का असामान्य रूप से टेढ़ा-मेढ़ा होना या अन्य स्थितियों के लक्षण हैं तो डॉक्टर एक्स-रे, सीटी स्कैन (CT Scan) या एमआरआई (MRI) करवाने के लिए भी कह सकता है। कुछ विशेष मामलों में दूसरे टेस्ट जैसे बोन स्कैन या इलेक्ट्रोमोग्राफी और न्यूरोट्रांसमीटर भी शामिल हैं।
इस दर्द के ज्यादातर मामलों में दर्द निवारक दवाओं (उदाहरण के लिए इबुप्रोफेन या एसिटामिनोफेन) की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, डॉक्टर आपको जल्दी ठीक करने के लिए फिजियोथेरेपी के लिए के लिए कह सकते हैं। बहुत ही गंभीर स्थितियों में सर्जरी या अन्य उपचार की आवश्यक हो सकती है।
और पढ़ें : पेट दर्द (Stomach Pain) से बचने के प्राकृतिक और घरेलू उपाय
निम्नलिखित जीवनशैली और पीठ दर्द के घरेलू उपचार आपको दर्द से निपटने में मदद कर सकते हैं:
इस आर्टिकल में हमने आपको पीठ दर्द से संबंधित जरूरी बातों को बताने की कोशिश की है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस बीमारी से जुड़े किसी अन्य सवाल का जवाब जानना है, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्सर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे। अपना ध्यान रखिए और स्वस्थ रहिए।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अपने दिनचर्या में नियमित योगासन करें। नीचे दिए इस वीडियो पर क्लिक करें और योगासन करने के तरीके और उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को समझें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Ferri, Fred. Ferri’s Netter Patient Advisor. Philadelphia, PA: Saunders / Elsevier, 2012. Download.
Topical preparations for pain relief: https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3048583/ Accessed 17/11/2019
Herbal medicine for low-back pain: https://www.cochrane.org/CD004504/BACK_herbal-medicine-for-low-back-pain Accessed 17/11/2019
Symptoms & Complications Of Back Pain: https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/back-pain/symptoms-causes/syc-20369906 Accessed 17/11/2019
What should i know about back pain: https://www.versusarthritis.org/about-arthritis/conditions/back-pain/ Accessed 17/11/2019
Low back pain – acute https://medlineplus.gov/ency/article/007425.htm accessed on 17/11/2019
Current Version
09/11/2021
Pawan Upadhyaya द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Pooja Bhardwaj
Updated by: Nidhi Sinha
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr. Pooja Bhardwaj