backup og meta

Zero Oil Food : बिना तेल के फूड कैसे बनाएं? जानिए आसान टिप्स

तेल के बिना भारतीय खाना अधूरा है। हालांकि, खाने में ज्यादा तेल का इस्तेमाल सेहत के लिहाज से अच्छा नहीं होता। लेकिन, अक्सर भारतीय परिवारों में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए अक्सर सब्जियों को डीप फ्राई किया जाता है। डीप फ्राई सब्जियां एक तरफ जहां भूने जाने के बाद अपनी पौष्टिकता खो देती हैं, तो वहीं ज्यादा तला भूना खाने से हमें बदहजमी, एसिडिटी, पेट और सीने में जलन की समस्या का सामना करना पड़ता है। खाने में स्वाद जरूरी है लेकिन, इतना भी नहीं कि ये हमारी सेहत खराब करने लगे। खाने में तेल के लगातार इस्तेमाल से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या गंभीर हो सकती है, जो आगे चलकर हार्ट की बिमारी और मोटापे की समस्या का कारण बन सकती है। इसलिए, आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए, आज हम बिना तेल के फूड बनाने के कुछ तरीकों के बारे में आपको बताएंगे, जिसके बाद आप घर पर ही ऑयल फ्री कुकिंग कर सकते हैं। जानिए बिना तेल की सब्जी कैसे बना सकते हैं।

स्टीमिंग (Steaming) से बनाएं बिना तेल की सब्जी

आप स्टीमिंग या भांप दूवारा कई रेसिपी बना सकते हैं जैसे कि फारा, उबले आलू और बहुत-सी चाइनीज और थाई डिश। साथ ही, स्टीमिंग द्वारा कुछ कॉन्टिनेंटल रेसिपी भी आप ट्राई कर सकते हैं। स्टीमिंग से बने खाने पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आपको रेसिपी बुक में ढेरों ऐसी रेसिपी मिल जाएंगी, जिसे आप स्टीमिंग मेथड से बना सकते हैं।बिना तेल के फूड खाने के लिए ये तरीका बेहतरीन है।

और पढ़ें : सत्तू खाया है तो इसके फायदे भी जान लें…

ग्रिलिंग करके बनाएं बिना तेल के फूड (Grilling)

इंस्टेंट और तेजी से खाना बनाने वालों के लिए ग्रिलिंग एक नायाब विकल्प है। ग्रिलिंग मुख्य रूप से कॉर्न, मीट, फिश को पकाने में किया जाता है। इस तरीके से पकाने में खाने के पोषक तत्व नष्ट नहीं होते हैं। तेल न होने पर कैलोरी की मात्रा कम रहती है। कई मुगलई और पारंपरिक रेसिपी हैं, जिन्हें आप ग्रिलिंग द्वारा अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं।

पोचिंग करके बनाएं बिना तेल के फूड (Poaching)

ये खाना पकाने का सबसे हेल्दी तरीका है। इसमें तेल की बजाए, उबलते हुए पानी का इस्तेमाल किया जाता है। पोचिंग विधि से आप सुबह के नाश्ते के लिए अंडे उबाल सकते हैं। साथ ही, फल और सब्जियां उबालकर अपनी ब्रेकफास्ट प्लेट तैयार कर सकते हैं। उबला भोजन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद और हेल्दी होता है। उबली सब्जियों का सूप हो या कोई भोजन, दोनों ही स्थितियों में सब्जियां अपने सभी पोषक तत्वों को बनाए रखती हैं, जिसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है और हम निरोग बनते हैं।

और पढ़ें : मानसून में रहना है फिट तो डायट में रखें इन बातों का ध्यान

बार्बिक्युइंग करके बनाएं बिना तेल के फूड (Barbecuing)

बार्बिक्युइंग का तरीका ग्रिल करने जैसा है लेकिन, बार्बिक्युइंग विधि से सींक पर धीमी आंच पर खाना पकाया जाता है। आप पनीर, टोफू, सोयाचाप आदि चीजों को इस तरीके से पका सकते हैं। धीमी आंच जहां खाने का स्वाद लाजवाब बनाती है, वहीं ये तेल की खपत को भी कम करती है। वेस्टर्न देशों की ऐसी कई रेसिपी हैं, जिसे बिना तेल के सिर्फ बार्बिक्यूइंग की जरिए ही पकाया जाता है।

बिना तेल के फूड के लिए ये तरीके भी अपनाएं

  • आप तेल में फ्राई करने की बजाए सोया सॉस, पानी या अन्य लिक्विड में चीजों को फ्राई कर सकते हैं।
  • आप विदआउट ऑयल कुकिंग के लिए अपने माइक्रोवेव का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चीजों को माइक्रोवेव भी पका सकते हैं।

आप अगर अपने खाने में तेल की मात्रा कम करना चाहते हैं, तो ऊपर बताए गए किसी भी तरीके को अपना सकते हैं। रोजाना भले ही आप बिना तेल का खाना न खाएं लेकिन, हफ्ते में एक दो दिन भी आप जीरो ऑयल फूड खाएंगे, तो ये भी आपकी सेहत पर एक कारगर असर डाल सकता है।

बिना तेल के फूड, जो लगाएंगे स्वाद का लाजवाब तड़का

अगर आप बिना तेल के फूड खाना चाहते हैं, तो आपको कई तरह की रेसिपी मिल जाएंगी, जो हेल्दी के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होगी। बात की जाए स्नैक्स की, तो आप चने की डिश भी बिना तेल के बनाकर खा सकते हैं। इसे खाकर आपका पेट भी भरेगा और आपको पोषण भी मिलेगा। कमाल की बात ये है इसमें आपको तेल का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करना है।

बिना तेल के फूड – चने की डिश है

चने की इस डिश को बनाने के लिए आपको पहले काले चने को कूकर में उबालना होगा। उबलते समय आप दो चुटकी नमक भी मिला सकते हैं। जब चने उबल जाएं, तो आप उनका पानी अलग कर दें। फिर इन उबले हुए चनों में बारीक कटी प्याज, बारीक कटा टमाटर, बारीक कटी हरी मिर्च डालें। फिर इसमें स्वादानुसार नमक, काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस डालें और सर्व करें। आप ये डिश बच्चों, बड़ों और बुजुर्गों को भी दे सकते हैं। इसे सब बड़े ही चाव से खाना पसंद करते हैं।

बिना तेल के फूड – इडली

इसमें कोई दो राय नहीं है कि इडली को देश भर में लोग बड़े चाव से खाते हैं। भले ही ये साउथ इंडियन डिश है, लेकिन इसे देश भर के लोग खाते हैं। खासतौर पर इसे सुबह के नाश्ते में लोग खाना पसंद करते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये कि एक तो इडली हेल्दी है और ऊपर से बिना तेल के बनाई जाती है, यानी कि इडली हुई सुपर हेल्दी। आइए जानते हैं बिना तेल के फूड के तौर पर इडली कैसे बनाई जाती है :

[embed-health-tool-bmi]

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

https://recipes.timesofindia.com/recipes/idli/rs53239358.cms

https://recipes.timesofindia.com/recipes/healthy-chana-chaat/rs55046908.cms

https://timesofindia.indiatimes.com/life-style/food-news/10-zero-oil-recipes-that-are-unbelievably-delicious/photostory/70277835.cms?picid=70277870

https://www.betterhealth.vic.gov.au/health/healthyliving/healthy-cooking-tips

https://www.greenmatters.com/p/oil-free-cooking-basics

Guide to Oils https://www.cooksmarts.com/cooking-guides/ingredient-guides/guide-to-oils/

https://www.forksoverknives.com/plant-based-cooking-how-to-cook-without-oil/#gs.l5m4te

https://www.ornish.com/zine/cooking-without-oil/

Accessed in 11/12/2019

 

 

 

 

Current Version

12/03/2021

Smrit Singh द्वारा लिखित

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

Updated by: Nikhil deore


संबंधित पोस्ट

मिसकैरिज के बाद फूड: इन चीजों को करें अवॉयड

बच्चों में फूड एलर्जी का कारण कहीं उनका पसंदीदा पीनट बटर तो नहीं?


समीक्षा की गई डॉ. हेमाक्षी जत्तानी द्वारा · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist · । लिखा गया Smrit Singh द्वारा। अपडेट किया गया 12/03/2021।

ad iconadvertisement

Was this article helpful?

ad iconadvertisement
ad iconadvertisement