- बनाना (Banana)
- राइस (Rice)
- एप्पलसॉस (Applesauce)
- टोस्ट (Toast)
यह वो डायट है जिसकी सलाह अधिकतर लोगों को पेट में समस्या होने पर दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि यह आहार जल्दी रिकवरी में मदद करने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। क्योंकि, यह चार खाद्य पदार्थ स्वाद में ब्लेंड और स्टार्च में हाय होते हैं। इसके कारण, वे स्टूल को एक साथ बाइंड में मदद करते हैं और डायरिया की समस्या को कम कर सकते हैं। इसके साथ ही कुछ अन्य फूड्स भी इस समस्या में आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं जैसे:
- लो-शुगर ओटमील (Low-sugar oatmeal)
- प्लेन पोटैटो (Plain Potato)
- सेल्टिन क्रैकर्स (Saltine crackers)
- स्किन के बिना बेक्ड चिकन (Baked chicken without skin)

यह फूड्स उनकी ब्लैंडनेस, स्टार्चीनेस और न्यूट्रिशनल कंटेंट के कारण खाने में अच्छे हैं। बीमारी जितनी अधिक समय तक होती है, तो हीलिंग प्रक्रिया में सहायता करने और पर्याप्त फूड व कैलोरी के अभाव में मसल ब्रेकडाउन को रोकने के लिए अधिक प्रोटीन की आवश्यकता होती है। कुछ लोग बीमारी के दौरान लोस्ट फायदेमंद गट बैक्टीरिया को रिप्लेस करने के लिए कुछ फर्मेन्टेड फूड्स की इच्छा भी कर सकते हैं। फर्मेन्टेड फूड्स इस प्रकार है :
फूड पॉइजनिंग के बाद क्या खाएं (What to Eat After Food Poisoning) के बारे में अब जानें कि किन पेय पदार्थों का सेवन इस दौरान लाभदायक हो सकता है।
और पढ़ें: फूड पॉइजनिंग से राहत पाने के घरेलू उपाय क्या हैं?
फूड पॉइजनिंग के बाद क्या खाएं (What to Eat After Food Poisoning): किन पेय पदार्थों के सेवन से बचें??
अगर आपको फूड पॉइजनिंग है, तो आप डायरिया और उल्टी के कारण बहुत से इलेक्ट्रोलाइट्स को लूज कर देते हैं। यह मिनरल्स शरीर में फ्लूइड के बैलेंस को मेंटेन रखते हैं। इसके परिणामस्वरूप हमें ओरल रिहाइड्रेशन सोल्यूशन की जरूरत हो सकती है। इसका उदाहरण इस प्रकार हैं:
- सेरालाइट (Ceralyte)
- ओरालाइट (Oralyte)
- पीडियालाइट (Pedialyte)
इन विकलों में कैफीन-फ्री चाय भी शामिल है जैसे अदरक और नींबू की चाय। पुदीना वाली चाय से भी पेट की गड़बड़ी से आराम मिल सकता है। लेकिन, सबसे पहले ओरल रिहायड्रेशन सोल्यूशन का इस्तेमाल करना चाहिए। कैफीनयुक्त पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें। क्योंकि, इससे पेट में समस्या हो सकती है। यह तो थी जानकारी “फूड पॉइजनिंग के बाद क्या खाएं (What to Eat After Food Poisoning)” इस बारे में अब जानते हैं कि फूड पॉइजनिंग की स्थिति में किन चीजों को नहीं खाना चाहिए?
और पढ़ें: Food Poisoning: फूड पॉइजनिंग क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय
फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) के बाद क्या न खाएं ?
फूड पॉइजनिंग के कारण स्टमक और इंटेस्टाइन में समस्या हो सकती है। ऐसे में इस परेशानी के बाद किन चीजों को न खाएं, इन बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। फूड पॉइजनिंग के बाद इन चीजों को खाने से बचें:
डेयरी फूड्स (Dairy foods)
डेयरी फूड्स जैसे पनीर, आइस क्रीम और दही से फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) के बाद स्टमक अपसेट हो सकता है। इसलिए इन्हें नजरअंदाज करना ही फायदेमंद है।
हाय-फैट फूड्स (High-fat foods)
हाय-फैट फूड्स जैसे फ्रायड चिकन, फ्रेंच फ्रेज और अन्य हाय-फैट आइटम्स से डायरिया की समस्या बढ़ सकती है। इसके साथ ही अन्य कई परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।
स्पाइसी फूड्स (Spicy foods)
स्पाइसी फूड्स से भी पेट में समस्या हो सकती है, इसलिए इन्हें भी नजरअंदाज करने की सलाह दी जाती है। फूड के साथ ही हमें अपने ड्रिंक्स का भी ध्यान रखना चाहिए, इस दौरान इन ड्रिंक्स को लेने से परहेज करना चाहिए, जैसे:
और पढ़ें: टाइप 2 डायबिटीज और जंक फूड : यह स्वादिष्ट आहार कहीं बन ना जाए जी का जंजाल!
उम्मीद है कि फूड पॉइजनिंग के बाद क्या खाएं (What to Eat After Food Poisoning), इस बारे में यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। फूड पॉइजनिंग एक अनप्लीजेंट कंडिशन है, जो आमतौर पर कुछ ही दिनों में ठीक हो जाती है। लेकिन, इस परेशानी के ठीक होने के बाद आपको कुछ भी खाने की शुरुआत बहुत सावधानी से करनी चाहिए। शुरुआत ब्लेंड फूड और हायड्रेटिंग पेय पदार्थों से करें ताकि लक्षणों को कम किया जा सके और आपको जल्दी रिकवरी में मदद मिल सके। लेकिन, अगर कोई व्यक्ति डिहायड्रेशन के लक्षणों का अनुभव करें या स्टूल व वोमिट में ब्लड आए तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
डॉक्टर आपको सही उपचार की सलाह देंगे। ताकि आप अच्छा महसूस करें और फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) की समस्या से जल्दी ही आपको राहत मिले। अगर आपके मन में इस बारे में कोई भी सवाल हो, तो उसे भी अपने डॉक्टर से अवश्य पूछें।