[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें : महिलाओं की प्रजनन क्षमता बढ़ाने में सहायक 5 योगासन
कमर दर्द के लिए “अधो मुख श्वानासन – Adho Mukha Svanasana”
कमर दर्द से निजात के लिए अधो मुख श्वानासन को काफी असरदार माना जाता है। इस योगासन को करके भी आप आसानी से कमर दर्द की समस्या से काफी हद तक निजात पा सकते हैं। इस योग के दौरान रीढ़ की हड्डी को सीधी करने का काम किया जाता है। इस अवस्था में पूरे शरीर को स्ट्रेच किया जाता है, इससे शरीर के अन्य दर्द से भी निजात पाई जा सकती है।
कैसे करें अधो मुख श्वानासन
- सबसे पहले एक मैट बिछा लें और सीधे खड़े हो जाएं।
- अपने दोनों पैरों के बीच में एक समान जगह रखें।
- अब आगे झुकते हुए दोनों हाथों से जमीन को टच करें।
- झुकने के बाद आपका आकार बिल्कुल वैसा ही होना चाहिए जैसे एक धनुष का होता है।
- 3 से 4 मिनट तक इस मुद्रा में रहने से आपको कमर दर्द की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
और पढ़ें : ओवेरियन सिस्ट (Ovarian Cyst) से राहत दिलाएंगे ये 6 योगासन
कमर दर्द के लिए “उत्तानासन – Uttanasana”
कमर दर्द के लिए उत्तानासन भी एक असरदार योग मुद्रा है। इस आसन को करने से शरीर के विभिन्न भागों में एक खिंचाव आता है, जिससे कमर दर्द से जल्द छुटकारा मिल सकता है। इस योगासन की एक खासियत यह भी है कि, इससे घुटने और जांघों को मजबूती मिलती है। नियमित रूप से इस आसन को करने से कमर दर्द से छुटकारा मिलने के साथ ही जांघ और घुटने भी मजबूत होते हैं। इसे करने से आपको तनाव और स्ट्रेस से भी काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है।
कैसे करें उत्तानासन
- एक योगा मैट बिछाकर उसपर सीधे खड़े हो जाएं।
- अब दोनों पैरों को मिलकर दोनों हाथ ऊपर की तरफ रखें।
- अब कमर के साथ ही साथ पूरे शरीर को धीरे-धीरे नीचे की तरफ लेकर आएं।
- दोनों हाथों से पैर के अंगूठे को छूने का प्रयास करें।
- आप जितना झुक सकते हैं उतना ही झुकें।
कमर दर्द के लिए “बालासन – Balasana”
बालासन, नाम से ही स्पष्ट है कि, इस आसन की आकृति किसी बच्चे के समान होती है। इस आसन को चाइल्ड पोज आसन के नाम से भी जाना जाता है। कमर दर्द को दूर करने के लिए इसे काफी लाभदायक माना गया है। इसे कमर दर्द के अलावा थकान और अच्छी नींद लेने के लिए सोने से पहले भी किया जा सकता है। इस आसन को एक आरामदायक योग आसन भी माना जाता है।