भले ही सेक्स शब्द का नाम आप लोगों के बीच लेने से कतराते हों लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि सेक्स हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। अगर कहें कि सेक्स करना सिर्फ शारीरिक सुख केटी को लिए जरूरी है तो यह गलत होगा।
भले ही सेक्स शब्द का नाम आप लोगों के बीच लेने से कतराते हों लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि सेक्स हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। अगर कहें कि सेक्स करना सिर्फ शारीरिक सुख केटी को लिए जरूरी है तो यह गलत होगा।

ऐसा इसलिए है क्योंकि कई रिसर्च इस बात को साबित कर चुकी हैं कि सेक्स करना न सिर्फ शरीर को संतुष्टि देता है बल्कि स्वास्थ्य को भी कई बीमारियों से बचा कर रखता है। जी हां, आज हम आपको रोज सेक्स करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
सेक्स करना कई तरह से फायदेमंद होता है। यह शरीर से तनाव को कम करता है और इसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है।
सेक्स करने के दौरान शरीर में डोपामाइन हार्मोन रिलीज होता है, जिसे फील गुड हॉर्मोन भी कहा जाता है। ये उन हॉर्मोंस में से एक है जो हमें खुशी का एहसास दिलाता है। यकीन मानिए अगर आप चॉकलेट खाकर सेक्स करेंगे, तो सेक्स से मिलने वाली खुशी कई गुना तक बढ़ सकती है।
तो बस अब ऑफिस की सारी टेंशन को रफू-चक्कर करने के लिए सेक्स की राह पर आप चल सकते हैं। सेक्स करना आपको कई तरीके से खुश रखता है। वह चाहे हॉर्मोन रिलीज से हो या फिर आपकी सेक्सुअली सेटिस्फेक्शन से हो। ज्यादातर लोगों के लिए सेक्स हर तरह से खुश रखने का जरिया बन सकता है।
इंटरकोर्स के दौरान शारीरिक गतिविधि होती है और आपके शरीर एक्टिव मोड़ में रहता है। इस दौरान शरीर उतनी ही मेहनत करता है, जितना किसी वर्कआउट या व्यायाम करते समय करनी होती है।
सेक्स शरीर की कैलोरी बर्न करने में मददगार होता है। रिसर्च की मानें तो हफ्ते में तीन बार सेक्स करने से एक साल में शरीर उतनी कैलोरी बर्न कर सकता है, जितनी 75 मील जॉगिंग करने से बर्न होती है। जो लोग जिम में जाकर एक्सरसाइज करना पसंद नहीं करते हैं, उनके लिए सेक्स करना सरल उपाय है।
और पढ़ें : क्या वाकई में सेक्स टॉयज का इस्तेमाल रियल सेक्स जैसा प्लेजर देते हैं?
पेंसिल्वेनिया के विल्क्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि “ऐसे छात्र जो हफ्ते में दो बार से अधिक सेक्स करते थे, उनका शरीर सेक्स न करने या बहुत कम सेक्स करने वाले छात्रों के मुकाबले कीटाणुओं, वायरस और अन्य कई तरह की बीमारियों से लड़ने के लिए ज्यादा मजबूत पाया गया।’
इम्यून सिस्टम सुधारने के लिए भी सेक्स करना आसान उपाय है। अगर आपको सेक्स करना पसंद है तो आपका इम्यून सिस्टम हमेशा ठीक रहता है। किसी भी बीमारी से लड़ने और बचने का सबसे आसान उपाय है इम्यूनिटी को मजबूत करना और सेक्स की मदद से आप अपनी इम्यूनिटि को बढ़ा सकते हैं।
सेक्स करने के बाद पार्टनर के साथ मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से इंटिमेसी बढ़ जाती है। ऐसे कपल्स जो बहुत कम सेक्स करते हैं, उनके पुरुष साथियों की शिकायत रहती है कि सेक्स के दौरान उनकी महिला साथी उनके साथ काफी असहज महसूस करती हैं।
वहीं, इन कपल्स में से महिलाओं का भी मानना है कि सेक्स के दौरान वो अपनी शारीरिक गतिविधियों को लेकर परेशान हो जाती हैं जबकि, नियमित सेक्स करने वाले कपल्स इस समस्या से बचे रहते हैं।
वह सेक्स से जुड़ी अपनी ऐसी किसी भी समस्या को एक-दूसरे से शेयर कर पाते हैं। सेक्स करना आपको आपके पार्टनर के और करीब लेकर जाता है। अगर आपको लगता है कि आप अपने साथी से दूर जा रहे हैं तो आप सेक्स के जरिए इस दूरी को कम कर सकते हैं।
और पढ़ें : क्या वाकई में घर से ज्यादा होटल में सेक्स एंजॉय करते हैं कपल?
अगर महिलाएं सेक्स के लिए समय निकाल लेंगी, तो यह उनके पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को बेहतर बना सकता है। सेक्स के दौरान ऑर्गैज्म प्राप्त करने पर इन मांसपेशियों में संकुचन आता है। इससे महिलाओं के मूत्राशय के नियंत्रण में सुधार आता है। सेक्स करना महिलाओं को उनके ब्लैडर पर कंट्रोल करने का सही उपाय है।
आमतौर पर देखा जाता है कि शादी के बाद अचानक से महिलाओं की त्वचा में निखार आ जाता है। इसका एक कारण सेक्स भी हो सकता है। सेक्स कार्डियो की तरह ही शरीर पर असर करता है।
यह पसीना बहाता है, कैलोरी बर्न करता है जिससे त्वचा पर निखार आता है। कई महिलाओं में सेक्स के दौरान ऐसे हॉर्मोन रिलीज होते हैं जिससे उनकी स्किन ग्लोइंग होती है।
सेक्स के दौरान पुरुष और महिला दोनों के ही शरीर में एंडोर्फिन हॉर्मोन रिलीज होता है, जो एक तरह से पेन किलर का काम करता है। स्टडी के मुताबिक, अगर हर बार सेक्स के दौरान ऑर्गैज्म का अनुभव होता है, तो ऐसे लोगों को बदन दर्द या सिरदर्द की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
सेक्स करने से शरीर में होने वाले छोटे-मोटे दर्द से छुटकारा मिल सकता है। पीरियड्स के दर्द से भी सेक्स करने के बाद आराम मिलता है। सेक्स शरीर में मौजूद कई परेशानियों को कम करने का करता है।
ऑर्गैज्म पाने की कोशिश के दौरान शरीर से डिहाइड्रोइपियानड्रोस्टीरोन हॉर्मोन रिलीज होता है, जो उम्र बढ़ाने में मददगार होता है। यह हॉर्मोन इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और शरीर के टिश्यू रिपेयर करता है।
कम सेक्स करने वाले पुरुषों के मुकाबले हर दिन सेक्स करने वाले पुरुषों के मसल्स अधिक मजबूत हो सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि सेक्स के दौरान पुरुषों के शरीर से टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन रिलीज होता है जो फील गुड के साथ-साथ मसल्स और हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।
पुरूषों को सेक्स के बहुत से फायदे मिलते हैं जैसे सेक्स करने से उनकी मसल्स मजबूत होती हैं। जो पुरूष नियमित रूप से सेक्स करते हैं उनके मसल्स मजबूत बनते हैं।
और पढ़ें : Dyspareunia: डिस्पेरुनिआ क्या है?
रोजाना सेक्स करने से न सिर्फ आपका मूड अच्छा रहता है, बल्कि यह तनाव से दूर रखने में भी मदद करता है। सेक्स करने से तनाव कम होता है। ऐसा डॉक्टर भी कहते हैं कि सेक्स आपकी बॉडी में स्ट्रेस लेवल को कम करता है।
सेक्स करने से शरीर में हैप्पी हॉर्मोन रिलीज होता है जो स्ट्रेस कम करने में मददगार होता है।
अब तो आप जान गए ना कि रोज सेक्स करना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। सेहत ही नहीं बल्कि सेक्स आप दोनों के रिश्ते को भी प्यार और रोमांस से भर देता है।
तो अब अगली बार जब भी साथी के साथ समय मिले तो इंटिमेसी से बचने की जगह उनका साथ दें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
https://www.webmd.com/sex-relationships/guide/sex-and-health
https://www.medicalnewstoday.com/articles/316954.php
https://www.healthline.com/health/healthy-sex-health-benefits
https://www.nhs.uk/live-well/sexual-health/benefits-of-love-sex-relationships/
https://www.everydayhealth.com/sexual-health/seven-healthy-reasons-to-have-sex-right-now.aspx
https://www.verywellmind.com/why-to-have-sex-more-often-2300937
Accessed on 24 September 2019
Current Version
16/06/2021
Ankita mishra द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी
Updated by: Nikhil deore