बच्चों के लिए मेडिटेशन: जानिए ध्यान लगाने के क्या-क्या हैं फायदे?
हर माता-पिता यही चाहते हैं उनका बच्चा एक हैप्पी और हेल्दी जीवन व्यतीत करे। लेकिन, बच्चे आजकल की व्यस्त, भागदौड़ और कॉम्पिटिशन भरे जीवन में बच्चों का जीवन और दिमाग भी प्रभावित होता है। अगर आपको ऐसा लगता है कि योगा और मेडिटेशन केवल बड़ों के लिए फायदेमंद है, तो आप गलत हैं। दरअसल, मेडिटेशन से बच्चों को चैलेंजिंग कंडिशंस जैसे स्ट्रेस, डिप्रेशन, हाइपरएक्टिविटी आदि को मैनेज करने में मदद मिलती है। आइए, जानते हैं बच्चों के लिए मेडिटेशन (Basics of Meditation for Kids) के बारे में विस्तार से। बच्चों के लिए मेडिटेशन (Basics of Meditation for Kids) से पहले मेडिटेशन क्या है, इस बारे में जान लेते हैं।

मेडिटेशन किसे कहा जाता है? (Meditation)
मेडिटेशन एक माइंड-बॉडी प्रैक्टिस है, जिसमें विभिन्न तकनीकों का प्रयोग किया जाता है जैसे माइंडफुलनेस या किसी खास ऑब्जेक्ट, थॉट या एक्टिविटी के बारे में दिमाग को फोकस करना आदि। मेडिटेशन सालों पुरानी प्रैक्टिस है। उस समय इसका उद्देश्य मूल रूप से जीवन की पवित्र और रहस्यमय शक्तियों की समझ को गहरा करने में मदद करना था। इन दिनों, ध्यान यानि मेडिटेशन को आमतौर पर शांत रहने और तनाव कम करने के लिए उपयोग किया जाता है। मेडिटेशन को माइंड और बॉडी के लिए एक तरह से कॉम्प्लिमेंटरी मेडिसिन माना जाता है।
मेडिटेशन के दौरान, आप अपना ध्यान केंद्रित करते हैं और उन जम्ब्लड थॉट्स के स्ट्रीम को समाप्त करते हैं, जो आपके दिमाग को प्रभावित कर तनाव पैदा कर रहे हैं। इस प्रक्रिया के परिणामस्वरूप आप शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। यह तो थी मेडिटेशन के बारे में जानकारी। अब जानते हैं बच्चों के लिए मेडिटेशन (Basics of Meditation for Kids) के फायदों के बारे में।
बच्चों के लिए मेडिटेशन के क्या लाभ हैं? (Benefits of Meditation for Kids)
मेडलाइनप्लस (MedlinePlus) के अनुसार क्रॉनिक स्ट्रेस न केवल वयस्कों बल्कि बच्चों के शरीर और माइंड के लिए बुरा होता है। इसके कारण अन्य समस्याएं बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में मेडिटेशन और अन्य रिलैक्सेशन टेक्निक्स से आपको आराम मिल सकता है। आइए, जानते हैं कि बच्चों के लिए मेडिटेशन (Basics of Meditation for Kids) के क्या लाभ हैं:
इस बारे में हुए कई तरह के शोध में भी यह बात साबित हो चुकी है कि मेडिटेशन बच्चों के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध हो सकता है। अब जानते हैं बच्चों के लिए मेडिटेशन (Basics of Meditation for Kids) के प्रकार के बारे में।
बच्चों के लिए मेडिटेशन के प्रकार कौन से हैं? (Type of Meditation for Kids)
मेडिटेशन के कई प्रकार हैं। बच्चों के लिए भी इसके कई प्रकार हैं, जिनमें से सभी में आमतौर पर समान तत्व शामिल होते हैं। यह इस प्रकार हैं:
- एक शांत स्पेस जिसमें लिमिटेड डिसट्रैक्शंस
- एक आरामदायक पोजीशन
- मेडिटेशन का एक विशेष फोकस
- मेडिटेशन करने वाले व्यक्ति का ओपन एटीट्यूट
बच्चों के लिए बेहतरीन मेडिटेशन के कुछ प्रकार इस तरह से हैं:
माइंड फुलनेस मेडिटेशन (Mindfulness meditation): इस तरह की मेडिटेशन में आमतौर पर ब्रीदिंग एक्सरसाइजेज का प्रयोग किया जाता है, जिससे माइंड को फोकस करने में मदद मिलती है। इस तकनीक से बच्चे को अपनी अटैंशन पर फोकस करने में मदद मिलती है।
गाइडेड मेडिटेशन (Guided meditation): इस तरह की मेडिटेशन में किसी गाइड, टीचर या इसकी प्रैक्टिस करने वाले व्यक्ति को सुन कर मेडिटेशन की जाती है। इससे बच्चे को नींद संबंधी समस्याओं या एंग्जायटी को दूर करने में मदद मिलती है।
मंत्रा मेडिटेशन (Mantra meditation): इस तरह की मेडिटेशन में किसी खास शब्द या चीजों को बार-बार दोहराया जाता है। इससे ध्यान लगा रहे व्यक्ति को दिमाग पर फोकस करने और डिस्ट्रैक्ट न होने में मदद मिलती है। मेडिटेशन की सही फॉर्म और प्रैक्टिस की ऑप्टीमल लेंथ बच्ची की उम्र पर निर्भर करती है। छोटे बच्चे के लिए अधिक समय तक फोकस करना चुनौतीभरा हो सकता है। उनके लिए छोटे सेशन बेहतर रहते हैं। जानिए बच्चों के लिए मेडिटेशन (Basics of Meditation for Kids) तकनीकों के बारे में।

बच्चों के लिए मेडिटेशन तकनीक (Basics of Meditation for Kids)
बच्चों के लिए मेडिटेशन (Basics of Meditation for Kids) कितनी लाभदायक है, यह तो आप जान ही गए होंगे। इससे बच्चों को ढेरों फायदे हो सकते हैं। यही नहीं, उनकी यह आदत उम्र भर उनके साथ भी रहेगी और इससे उन्हें फायदा भी होगा। आइए जाते हैं बच्चों के लिए कुछ मेडिटेशन तकनीकों के बारे में:
ब्रीद को ऑब्जर्व करें (Observe your breath)
अपने बच्चों के लिए मेडिटेशन (Basics of Meditation for Kids) की शुरुआत करने का सबसे बेहतरीन तरीका है, उन्हें अपनी आंखों को बंद करने और धीरे-धीरे ब्रीद-इन (Breath-in) या ब्रीद-आउट (Breath-out) करने के लिए कहना। इस दौरान उन्हें दो या तीन मिनटों के लिए अपनी सांस यानि ब्रीद को ऑब्ज़र्व करने के लिए कहें।
प्राणायाम (Pranayamas)
बच्चे भी वो सब महसूस करते हैं, जो बड़े लोग करते हैं। स्कूल, पढ़ाई, ट्यूशन आदि के बाद वो भी थक जाते हैं। यही नहीं, कई बार दोस्तों से मतभेद, पढ़ाई का प्रेशर आदि से बच्चे परेशान हो जाते हैं या तनाव में आ सकते हैं। इस समय आप उन पर पूरा ध्यान दें। इन चीजों से छुटकारा पाने के लिए उन्हें आंखें बंद कर के किसी शांत जगह पर बैठ कर गहरी सांस लेने के लिए कहें। जब वो एक जगह पर स्थायी तरीके से बैठ कर इसे करने लगें। तो उसके बाद उन्हें भ्रामरी प्राणायाम (Bhramari Pranayama) करने के लिए कहा जा सकता है। यह वो फन ब्रीदिंग तकनीक है जिसमें बच्चे मेडिटेशन करते हुए मधुमक्खी जैसी आवाज निकालते हैं।
चांट संस्कृत श्लोका (Chant Sanskrit shlokas)
बच्चे अपने आसपास के लोगों और माहौल से बहुत जल्दी प्रभावित हो जाते हैं जैसे टीवी शो, माता-पिता, दोस्त आदि। ऐसे में कई बार वो वास्तविकता से दूर इमेजिनरी वर्ल्ड में रहना पसंद करते हैं। ऐसे में, आप बच्चों को मेडिटेशन (Basics of Meditation for Kids) के लाभ पाने के लिए उन्हें संस्कृत के श्लोकों को गाने के लिए भी कह सकते हैं। शोध से यह बात साबित हुई है कि इन श्लोकों को रिदमिक टोन्स और वायब्रेशन में गानें से बच्चों के दिमाग पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है और उन्हें स्वस्थ रहने में भी मदद मिलती है।
ग्रुप मेडिटेशन्स में भाग लेने दें (Participate in group meditations)
बच्चे खासतौर पर किशोर अपने दोस्तों के साथ रहना बेहद पसंद करते हैं। ऐसे में उन्हें ग्रुप में मेडिटेशन करने को कहें। आठ से बारह साल के बच्चे को रोजाना दस मिनट मेडिटेशन करने में बेहद लाभ होगा। ग्रुप में मेडिटेशन करने से अन्य बच्चे भी इस के लिए प्रेरित होंगे। इसके अलावा आप बच्चों के लिए मेडिटेशन (Basics of Meditation for Kids) के अन्य तरीके अपना सकते हैं। इसमें एक्सपर्ट की सलाह के बाद यह आपके बच्चे के लिए और भी आसान हो जाएगा।
और पढ़ें : कहीं आपके बच्चे में तो नहीं है इन पोषक तत्वों की कमी?
Quiz : 5 साल के बच्चे के लिए परफेक्ट आहार क्या है?
यह तो थी बच्चों के लिए मेडिटेशन (Basics of Meditation for Kids) के बारे में जानकारी। बच्चे आसानी से मेडिटेशन करना सीख सकते हैं। उन्हें केवल सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है। मेडिटेशन बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए स्ट्रेस दूर करने का आसान तरीका है। जो माता-पिता अपने बच्चे के जीवन में मेडिटेशन को इंट्रोड्यूस करना चाहते हैं, वो किसी एक्सपर्ट्स से इस बारे में बात करें। मेडिटेशन को कहीं भी कभी भी किया जा सकता है और इसे करने में अधिक समय भी नहीं लगता। इसकी शुरुआत केवल दिन में दो मिनट से भी की जा सकती है और उसके बाद धीरे -धीरे समय बढ़ाया जा सकता है। लेकिन, इसे नियमित रूप से करने के लिए धैर्य और प्रैक्टिस जरूरी है।
आप अपने बच्चे को मेडिटेशन कोर्स करने के लिए कह सकते हैं, वीकली मेडिटेशन क्लास ज्वाइन करने के लिए कह सकते हैं, मेडिटेशनल DVD या यूट्यूब वीडियो से भी इसे सीखा जा सकता है। आजकल आपको इस बारे में ऑनलाइन कई ऍप्स भी मिल जाएंगी, जो सही मार्गदर्शन कर सकती हैं। इसके अलावा योग भी आपके बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद कर सकता है। आप हमारे फेसबुक पेज पर भी अपने सवालों को पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।