वेजायनल बर्थ के बाद एक्सरसाइज कैसे शुरू करें
वेजायनल डिलिवरी के बाद अगर आपको कम दर्द होता है तो आप जन्म के एक या दो दिनों में पेल्विक फ्लोर और पेट की एक्सरसाइज शुरू कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको कोई दर्द महसूस होता है तो रुकें।
11वें महीने में एक्सरसाइज करने का जब आपका मन करे तो आप वॉकिंग से एक्सरसाइज करने की शरूआत कर सकते हैं। 11वें महीने में एक्सरसाइज में आप अपने बच्चे को प्रैम पर घुमाते हुए अपनी वॉक इंजॉय कर सकते हैं। फिर धीरे-धीरे अपने चलने का समय और गति बढ़ाएं। अगर आप कर सकते हैं तो हर दिन 30 मिनट की पैदल चलें और धीरे-धीरे इसका समय बढ़ाएं। जन्म के बाद पहले 12 हफ्तों में कोई भी कठिन एक्सरसाइज न करें। 7 दिनों के लिए ब्लीडिंग बंद होने तक स्वीमिंग से बचें और डॉक्टर या के साथ आपकी पोस्टनैटल जांच करवाएं।
और पढ़ें – 9 मंथ प्रेग्नेंसी डाइट चार्ट में इन पौष्टिक आहार को शामिल कर जच्चा-बच्चा को रखें सुरक्षित
कैलोरी पर दें ध्यान
डिलिवरी के बाद अचानक से वेट कम करना सही नहीं है। आपको वेट कम करने के लिए कुछ समय की आवश्यकता होगी। 11वें महीने में एक्सरसाइज के साथ ही आपको अपने खानपान पर भी ध्यान देना होगा। बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराने से भी मां का वजन कम होता है। आपको 11वें महीने के बाद एक दिन में 330 कैलोरी बर्न करने की जरूरत है। डिलिवरी के छह महीने बाद आपको एक दिन में 400 कैलोरी कम करने की जरूरत पड़ेगी। डिलिवरी के बाद वजन कम करने के लिए डॉक्टर के साथ ही फिटनेस ट्रेनर की हेल्प लेना सही रहेगा। फिटनेस ट्रेनर आपका डायट चार्ट तैयार कर देगा। डायट चार्ट की हेल्प से आप कैलोरी की सही मात्रा लेने के साथ तय कैलोरी बर्न कर सकेंगी। 11वें महीने में एक्सरसाइज करने के साथ-साथ अपनी कैलोरी पर भी ध्यान दें। कई बार महिलाएं 11वें महीने में एक्सरसाइज पर ही ध्यान देती जिससे उन्हें कैल्शियम और विटामिन की कमी हो सकती है।
डिलिवरी के बाद आपको कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए और कौन सी नहीं? ये बात आपका डॉक्टर बेहतर तरीके से बता सकता है। डिलिवरी के दौरान अगर कोई कॉम्प्लिकेशन रहा हो तो बेहतर होगा कि आप एक्सरसाइज के पहले एक बार डॉक्टर से जरूर पूछ लें।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और 11वें महीने में एक्सरसाइज के बारे में जरूरी जानकारियां आपको मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।