जी स्पॉट (G-spot) को उत्तेजित करने के लिए आपके पास कई प्रकार के साधन हैं। जिनका उपयोग करके आप आसानी से अपने जी स्पॉट को तुरंत ही उत्तेजित कर सकते हैं। आइए जानते हैं, कैसे आप कुछ ही सेकेंड में अपने जी स्पॉट को उत्तेजित कर सकती है।
- इसको उत्तेजित करने के लिए आप अपने फिंगर से जी स्पॉट (G-spot) को छूते हुए अपने हाथ को घुमा सकते हैं। इससे आपका जी स्पॉट तुंरत ही उत्तेजित हो जाता है।
- यदि आप अपने साथी के साथ हैं, तो अपने साथी को अपने इस स्पॉट के बारे में बताएं। उसे वहां स्पर्श करने की अनुमति दें। इससे जब आपका साथी आपके उस प्वाइंट को छुता है तो ये उत्तेजित हो जाता है।
- यदि आपके पास मसाजर या वाइब्रेटर है, तो आप उसका इस्तेमाल अपने जी स्पॉट के आस-पास कर सकते हैं। इससे आपका जी स्पॉट उत्तेजित हो जाएगा। जिससे आपको चरम सुख की प्राप्ति हो जाएगी।
- यदि आपके पास कोई सॉफ्ट वाटर जेट है, तो उसकी मदद से आप जी स्पॉट को उत्तेजित कर सकते हैं। उसके फ्लो के साथ जब वाटर आपके वजाइना के ऊपरी भाग से स्पर्श होता है तो आप उत्तेजित हो जाते हैं।
- यदि आपके पास किसी भी प्रकार का सेक्स टॉय है, तो आप उसकी मदद से अपने जी स्पॉट को उत्तेजित कर सकते हैं।
और पढ़ें: शादी में उम्र का अंतर होने के बाद भी सफल शादियां, स्टडी में हुआ खुलासा
जी स्पॉट (G-spot) को उत्तेजित करने के लिए सेक्स पोजिशन क्या हो सकते हैं?
यदि आप संभोग के दौरान जी स्पॉट उत्तेजना का अनुभव करने की उम्मीद कर रहे हैं, तो कुछ सेक्स स्थिति हैं जो इसमें आपकी मदद कर सकती हैं। इन सेक्स पोजिशन से आप पता लगा सकेगें कि आपको किस प्रकार की उत्तेजना सबसे अधिक पसंद है। जबकि कई सेक्स (पुजिशन) पोजिशन हैं जो जी स्पॉट को उत्तेजित करने में आपकी मदद कर सकते हैं। जो इस प्रकार से हैं।
और पढ़ें:शादी से पहले या शादी के बाद, आखिर कब ज्यादा खुश रहती हैं महिलाएं?
काउगर्ल पोज
यह पोजिशन लड़िकयों के फेवरेट में से एक होता है। इस पोजिशन की मदद से आप अपने महिला साथी के जी स्पॉट को उत्तेजित कर सकते हैं। इसमें महिला उल्टे होकर बेड पर लेट जाती है। वहीं पुरूष महिला के ऊपर अपने घुटनों के बल आकर इंटरकोर्स की शुरूआत करता है।
डॉगी स्टाइल पुजिशन (पोजिशन)
डॉगी स्टाइल सेक्स के दौरान आप अपने जी स्पॉट को उत्तेजित होता हुआ महसूस कर सकते हैं। इसमें महिला साथी अपने घुटनों के बल झुकी हुई होती है। उसके पीछे से पुरूष साथी इंटरकोर्स करना प्रारंभ करता है। जिससे आपका ये स्पॉट हिट होता है और आप समझ जाते हैं ये कहां स्थित है।
क्लोज्ड मिशनरी पोजिशन
इस पोजिशन में आप बेड पर सीधे लेट जाते हैं। क्लोज्ड मिशनरी पोजिशन में महिला के पैर सटे हुए होते हैं। इसमें महिला के ऊपर पुरूष साथी आकर इंटरकोर्स (Intercource) की स्थिति में आता है। इस दौरान महिलाएं उत्तेजित हो जाती हैं जिससे उन्हें उस स्थान का पता चल जाता है।
और पढ़ें: शादी के बाद सेक्स में कैसे लगाएं तड़का, जानें
क्या जी स्पॉट (G-spot) सभी महिलाओं में होता है?
जी हां, जी स्पॉट प्रत्येक महिलाओं में होता है। लेकिन कई बार कुछ महिलाओं में यह अलग स्थान पर पाया जाता है। कुछ महिलाओं में उनका जी स्पॉट वजाइना के अंदर स्थिति होता है, तो कुछ का बाहर होता है। कुछ महिलाओं को यह पता होता है और कुछ को उन्हें उनके जी स्पॉट के बारे में पता ही नहीं होता है। लेकिन वो सेक्स (Sex) को काफी एंज्वॉय कर लेती हैं। यदि आपको अपने स्पॉट के बारे में जानकारी नहीं है,तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी सेक्स लाइफ को उसके बिना भी बेहतर बनाए रख सकती हैं।

सेक्स (Sex) से जुड़े किसी भी मुद्दे पर अगर आपका कोई सवाल है, तो कृपया इस बारे में अपने डॉक्टर से परामर्श करें।