brand logo
खोज
हेल्थ टूल्स

शेयर करना

क्या आपको भी सेक्स के बाद व्हाइट डिस्चार्ज होता है? इसे न करें नजरअंदाज

महिलाओं में व्हाइट डिस्चार्ज होना सामान्य बात है। ये ओव्यूलेशन के बाद अंडाणु के बाहर निकलने पर भी होता है। लेकिन क्या आपको सेक्स के दौरान या सेक्स के बाद व्हाइट डिस्चार्ज होता है? अगर हां, तो ये गंभीर यौन रोग का इशारा हो सकता है। इसलिए खुद को पहले समझें, फिर अपने डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि समय रहते ही अगर आपने व्हाइट डिस्चार्ज का इलाज करा लिया तो वजायनोसिस, यीस्ट इंफेक्शन आदि गंभीर यौन समस्याओं से बच सकती हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि सेक्स के दौरान और सेक्स के बाद व्हाइट डिस्चार्ज होने का मतलब क्या है?

क्या आपको भी सेक्स के बाद व्हाइट डिस्चार्ज होता है?  इसे न करें नजरअंदाज

और पढ़ें : सेक्स को एंजॉय करने के लिए ट्राई करें सेक्स लुब्रिकेंट्स (sex lubricants)

सेक्स के दौरान व्हाइट डिस्चार्ज क्यों होता है?

यूं तो सेक्स के दौरान पेनिस और वजायना से व्हाइट डिस्चार्ज होना सामान्य बात है, जिसके कारण निम्न हैं :

कामोत्तेजना (Sexual arousal) के कारण

सेक्स करने से पहले सेक्सुअल अराउजल होता है, जिसे कामोत्तेजना कहते हैं। सेक्स के पहले या सेक्स के दौरान एक्साइटमेंट होने से व्हाइट डिस्चार्ज होना एक सामान्य बात है। वजायना से होने वाला डिस्चार्ज दूध जैसा सफेद हो सकता है। ये वजायनल डिस्चार्ज वजायना को साफ रखने, लूब्रिकेंट करने और सुरक्षा प्रदान करने के लिए होता है। सेक्स के दौरान जब आप उत्तेजित होते हैं तब ये वजायनल डिस्चार्ज ज्यादा पता चलता है। क्योंकि उस वक्त ये गाढ़ा और ज्यादा मात्रा में वजायना से निकलता है। इस प्रकार के वजायनल डिस्चार्ज से सेक्स के दौरान दर्द नहीं होता है। 

पीरियड्स में बदलाव के कारण

पीरियड्स के दौरान या पीरियड्स आने के आसपास इस तरह का वजायनल डिस्चार्ज होना सामान्य बात है। क्योंकि कई बार मेंस्ट्रुअल साइकिल में बदलाव के कारण इस तरह का डिस्चार्ज होता है। ऐसा पीरियड्स शुरू होने और खत्म होने पर होता है। इसके अलावा गाढ़ा व्हाइट डिस्चार्ज ओव्यूलेशन के समय होता है, जो देखने में एग व्हाइट यानी कि अंडे की सफेदी जैसा होता है। अगर आप ओव्यूलेशन के दौरान सेक्स कर रहे हैं तो आपको इस प्रकार व्हाइट डिस्चार्ज देखने को मिल सकता है। 

और पढ़ें : सेक्स के बाद कितनी जल्दी हो सकती हैं प्रेग्नेंट? जानें यहां

वजायना से सेक्स के बाद व्हाइट डिस्चार्ज क्यों होता है?

महिलाओं में सेक्स के बाद व्हाइट डिस्चार्ज होने के कई कारण हो सकते हैं। यूं कह सकते हैं कि ये व्हाइट डिस्चार्ज योनि में होने वाली समस्या का संकेत हो सकते हैं : 

यीस्ट इंफेक्शन के कारण

सेक्स के बाद व्हाइट डिस्चार्ज होने का एक कारण वजायना में यीस्ट इंफेक्शन भी हो सकता है। ये यीस्ट इंफेक्शन कैंडिडा नामक फंगस के कारण होता है। कैंडिडा एक वजायनल फंगस है, जो वजायना में नमी के कारण काफी तेजी से ग्रो होता है। इसलिए इस समस्या को वजायनल कैंडिडिआसिस कहते हैं। यीस्ट इंफेक्शन वजायना में बिना सेक्स के भी हो सकता है, इसके अलावा वजायनल सेक्स से भी यीस्ट इंफेक्शन हो सकता है। यीस्ट इंफेक्शन के दौरान गाढ़ा, सफेद और चीज़ जैसा दरदरा सा व्हाइट डिस्चार्ज वजायना से निकलता है। 

यीस्ट इंफेक्शन के कारण सेक्स के बाद व्हाइट डिस्चार्ज के साथ निम्न लक्षण सामने आते हैं :

यीस्ट के कारण व्हाइट डिस्चार्ज का इलाज एंटीफंगल क्रीम और मेडिसीन से किया जाता है।

और पढ़ें : स्टैंडिंग सेक्स एंजॉय करना चाहते हैं तो इन बातों का रखें ध्यान

बैक्टीरियल वजायनोसिस के कारण

बैक्टीरियल वजायनोसिस के कारण भी सेक्स के बाद व्हाइट डिस्चार्ज होता है। बैक्टीरियल वजायनोसिस लगातार वजायना को साफ करने और सेक्सुअल इंटरकोर्स के कारण वजायना में पीएच लेवल के असंतुलित होने के कारण होता है। बैक्टीरियल वजायनोसिस सेक्सुअली एक्टिव लोगों में ज्यादा देखा गया है। बैक्टीरियल वजायनोसिस में होने वाला वजायनल डिस्चार्ज हल्का सफेद या ग्रे रंग का होता है। 

बैक्टीरियल वजायनोसिस के कारण सेक्स के बाद व्हाइट डिस्चार्ज और निम्न लक्षण सामने आ सकते हैं : 

बैक्टीरियल वजायनोसिस में कई बार कोई लक्षण सामने नहीं आते हैं, सिवाए व्हाइट डिस्चार्ज के।

बैक्टीरियल वजायनोसिस का इलाज एंटीबायोटिक्स के द्वारा किया जाता है। कुछ मामलों में ये खुद बखुद ठीक हो जाता है। लेकिन फिर भी डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए, क्योंकि आगे चल कर यह सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन का द्योतक बनता है। 

और पढ़ें : कमजोरी दूर कर अच्छे प्रदर्शन के लिए सेक्स पावर कैसे बढ़ाएं

सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन के कारण

सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन सेक्स के बाद व्हाइट डिस्चार्ज का कारण बन सकता है। सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन अक्सर असुरक्षित यौन संबंध बनाने से होता है। 

सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन में निम्न कारण और लक्षण सामने आ सकते हैं : 

  • ट्राइकोमोनिआसिस में सफेद, ग्रीन या पीले रंग का वजायनल डिस्चार्ज होता है। इस दौरान वजायना में लालपन, खुजली, जलन और पेशाब करने में समस्या भी होती है।
  • क्लेमाइडिया में पीले और सफेद रंग का डिस्चार्ज होता है। पेशाब करने में ब्लीडिंग और बिना पीरियड्स के भी ब्लीडिंग हो सकती है।
  • गोनोरिया बिना किसी लक्षण के भी हो सकता है। इसमें व्हाइट डिस्चार्ज होता है और पेशाब करने में दर्द होता है। 

सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन का इलाज एंटीबायोटिक से किया जाता है। अगर आपको सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन है तो अपने पार्टनर की भी जांच और इलाज जरूर कराएं, वरना आपका इंफेक्शन ठीक हो जाएगा, लेकिन आपके पार्टनर से आपको फिर से इंफेक्शन हो सकता है। 

और पढ़ें : Genital Herpes: जेनिटल हर्पीस क्या है?

[mc4wp_form id=’183492″]

सेक्स के बाद व्हाइट डिस्चार्ज कितना होना सामान्य बात है?

सेक्स के दौरान या सेक्स के बाद व्हाइट डिस्चार्ज अलग-अलग लोगों में अलग मात्रा में होता है। जब आप सेक्स नही करते हैं तो व्हाइट डिस्चार्ज बहुत कम मात्रा में होता है। लेकिन जब आप सेक्सुअली एक्टिव होते हैं तो व्हाइट डिस्चार्ज की मात्रा बढ़ सकती है। एक स्वस्थ महिला में रोजाना एक टीस्पून इतना व्हाइट डिस्चार्ज होता है। वहीं, पुरुषों में बिना कामोत्तेजना हुए किसी भी प्रकार का कोई डिस्चार्ज नहीं होता है। पुरुष के द्वारा इजैकुलेशन के दौरान भी लगभग एक टीस्पून ही वीर्य निकलता है।

सेक्स के बाद व्हाइट डिस्चार्ज होने के लिए निम्न फैक्टर्स भी जिम्मेदार होते हैं : 

अगर इससे ज्यादा व्हाइट डिस्चार्ज हो और अन्य कारणों से व्हाइट डिस्चार्ज होता है तो आपको ड़क्टर से मिलना चाहिए। हो सकता है कि आपको वजायनल या पेनिस से संबंधित समस्या हो। हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है। अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो तो आप अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।

डॉ. पूजा दाफळ
डॉ. पूजा दाफळ
के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळHello Swasthya
Shayali Rekha द्वारा लिखित · अपडेटेड 16/06/2021