क्या स्वप्नदोष को रोका जा सकता है?
प्रामाणिक तौर पर आप स्वप्नदोष पर काबू नहीं पा सकते। क्योंकि, अपने सपने पर काबू पाना असंभव है। लेकिन, दूसरी तरफ ड्रीम एक्सपर्ट के मुताबिक आप कुछ टैक्टिक्स की मदद से अपने सपनों पर नियंत्रण रख सकते हैं। लेकिन, इस बारे में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है।
क्या सेक्स करते रहने के बाद भी स्वप्नदोष होना पार्टनर के लिए धोखा है?
सेक्स करने से स्वप्नदोष में कमी आ सकती है, लेकिन इसे रोका नहीं जा सकता। इसके साथ ही, इसका मतलब यह भी नहीं है कि आप अपनी सेक्शुअल लाइफ से खुश नहीं है या अपने पार्टनर को धोखा दे रहे हैं। इस चिंता से उबरने के लिए आप किसी मनोचिकित्सक से बात कर सकते हैं।
और पढ़ेंः पुरुषों में हेयर फॉल के कारण और इलाज के बारे में जानें सबकुछ
स्वप्नदोष से होने वाले दुष्प्रभाव क्या हैं?
स्वप्नदोष बिल्कुल सामान्य शारीरिक स्थिति है। लेकिन, अगर आपको यह रोजाना या बार-बार हो रहा है, तो आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए। हालांकि, स्वप्नदोष के दुष्प्रभावों के बारे में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन अत्यधिक स्वप्नदोष होने से निम्नलिखित समस्याओं का संबंध माना जाता है। जैसे-
अगर आपको, स्वप्नदोष के फायदे या नुकसान के बारे में कोई भी सवाल या चिंता है, तो किसी डॉक्टर या एक्सपर्ट से इस बारे में बात करें। वो आपके सभी सवालों को जवाब देकर आपको चिंता मुक्त करेगा।
स्वप्नदोष का क्या ट्रीटमेंट है?
अधिकतर लड़कों या पुरुषों को स्वप्नदोष के लिए किसी ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं होती है। क्योंकि, जैसे ही आप अपनी यौवनावस्था को पार करते हैं, तो यह स्थिति सामान्य हो जाती है। लेकिन, मास्टरबेशन या सेक्स करने से इस स्थिति को कम किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप किसी डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।