backup og meta

डायबिटीज में लाल प्याज : क्यों है जरूरी इस सूपरफूड का सेवन?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Sayali Chaudhari · फार्मेकोलॉजी · Hello Swasthya


Toshini Rathod द्वारा लिखित · अपडेटेड 27/11/2021

    डायबिटीज में लाल प्याज : क्यों है जरूरी इस सूपरफूड का सेवन?

    डायबिटीज में लोगों को अपने ब्लड शुगर लेवल का हमेशा ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है, इसलिए डायबिटीज (Diabetes) में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं यह हर डायबिटिक व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण बात मानी जाती है। समय-समय पर ब्लड शुगर लेवल को जांचते हुए उन्हें अपने खानपान पर कंट्रोल करना होता है। कई खाद्य पदार्थ ऐसे हैं, जिनका सेवन डायबिटीज में वर्जित माना गया है। लेकिन कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं, जो डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल सामान्य बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं डायबिटीज में लाल प्याज (Red onion in diabetes) की, जिसका सेवन आप को नुकसान नहीं बल्कि फायदा पहुंचाता है। डायबिटीज में लाल प्याज (Red onion) खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल सामान्य बना रहता है। लेकिन यह होता कैसे है? आइए जानते हैं। लेकिन इससे पहले जानते हैं डायबिटीज से जुड़ी यह जरूरी जानकारी।

    क्या है डायबिटीज की समस्या? 

    डायबिटीज (Diabetes) उस समस्या को कहते हैं, जिसमें रोगी के शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। डायबिटीज की समस्या में पैंक्रियाज इंसुलिन ठीक ढंग से पैदा नहीं कर पाती और इसलिए शरीर में इंसुलिन की कमी होती है। यही कारण है कि शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है और व्यक्ति डायबिटीज की समस्या से ग्रसित हो जाता है। मुख्यतः डायबिटीज के दो प्रकार माने गए हैं, टाइप वन डायबिटीज (Type 1 Diabetes) और टाइप टू डायबिटीज (Type 2 Diabetes)। टाइप वन डायबिटीज में शरीर के इम्यून सिस्टम पर असर पड़ता है और इंसुलिन का उत्पादन करने वाली कोशिकाएं नष्ट हो जाती है। वहीं टाइप टू डायबिटीज में शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन पैदा नहीं कर पाता और शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। हालांकि डायबिटीज का रोग एक आम रोग हो चला है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में इस रोग के शिकार ज्यादा से ज्यादा लोग हो रहे हैं। भारत में रोजाना डायबिटीज के मरीजों के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं, इसलिए हमारे देश में डायबिटीज (Diabetes) एक गंभीर और चिंताजनक विषय बन गया है। आइए अब जानते हैं डायबिटीज के लक्षण कौन से हैं।

    और पढ़ें : जानें कैसे स्वेट सेंसर (Sweat Sensor) करेगा डायबिटीज की पहचान

    क्या हो सकते हैं डायबिटीज के लक्षण? (Symptoms of Diabetes)

    टाइप टाइप वन डायबिटीज के मुकाबले टाइप टू डायबिटीज (Type 2 Diabetes)के रोगियों में लक्षण धीरे-धीरे और कम दिखाई देते हैं। ऐसी स्थिति में आपको डायबिटीज से जुड़े इन लक्षणों पर ध्यान देना बेहद जरूरी माना जाता है –

    • बार-बार यूरिनेशन होना
    • बार-बार प्यास लगना
    • बहुत भूख लगना
    • अत्यधिक थकान
    • धुंधला दिखना
    • किसी चोट को ठीक होने में ज्यादा समय लगना
    • लगातार घटता वजन (टाइप1)
    • हाथ / पैर में झुनझुनी या दर्द (टाइप 2)

    यदि आप ये लक्षण आमतौर पर खुद में देखते हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर अलग-अलग टेस्ट के जरिए पता लगाएंगे कि आपको डायबिटीज (Diabetes) की समस्या है या नहीं। समय पर डायबिटीज का इलाज हो, तो इसे संतुलित किया जा सकता है। जैसा कि आपने जाना, डायबिटीज की समस्या आपको लंबे समय तक परेशान कर सकती है, इसलिए ब्लड शुगर लेवल को सामान्य बनाए रखना आपके लिए बेहद जरूरी होता है। डायबिटीज में लाल प्याज (Red onion in diabetes) का सेवन आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कैसे!

    और पढ़ें : Diabetes insipidus : डायबिटीज इंसिपिडस क्या है ?

    डायबिटीज में लाल प्याज का सेवन : देता है एक नहीं, बल्कि कई फायदे! (Red onion in diabetes)

    डायबिटीज में लाल प्याज (Red onion in diabetes)

    जैसा कि आप जानते हैं भारतीय किचन में कोई भी खाना प्याज के बगैर नहीं बनाया जाता। लेकिन यदि आप डायबिटिक हैं, तो आप लाल प्याज का सेवन आसानी से कर सकते हैं। यह खाने में ना सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि यह आपके ब्लड शुगर लेवल (Blood sugar level) को सामान्य बनाए रखने में मदद करती है। आइए जानते हैं डायबिटीज में लाल प्याज का सेवन क्यों किया जा सकता है। 

    डायबिटीज में लाल प्याज का सेवन : कर सकती है ब्लड शुगर लेवल कम 

    टाइप वन डायबिटीज और टाइप टू डायबिटीज में लाल प्याज (Red onion in diabetes) का सेवन आपके लिए फायदेमंद माना जाता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायो टेक्नोलॉजी इंडिया (NCBI) में छपी एक स्टडी के अनुसार डायबिटीज में 100 ग्राम लाल प्याज का सेवन ब्लड शुगर लेवल को कुछ ही घंटों में कम करके उसे सामान्य कर सकता है। साथ ही साथ टाइप वन डायबिटीज और टाइप 2 डायबिटीज के मैनेजमेंट में भी लाल प्याज का सेवन आपके लिए फायदेमंद माना जाता है। इसलिए डायबिटीज (Diabetes) में लाल प्याज का सेवन करने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं।

    और पढ़ें : बढ़ती उम्र और बढ़ता हुआ डायबिटीज का खतरा

    डायबिटीज में लाल प्याज (Red onion) का सेवन : लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स

    जैसा कि आप सभी जानते हैं डायबिटीज में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थों का सेवन आसानी से किया जा सकता है। क्योंकि यह आपके ब्लड शुगर लेवल को सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं। वही जब बात करते हैं डायबिटीज में लाल प्याज (Red onion in diabetes)  की, तो यह एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 10 से भी कम माना जाता है, जो डायबिटीज (Diabetes) में लोगों के लिए बेहद अच्छा विकल्प होता है। लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने की वजह से लाल प्याज आपका ब्लड शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ाता, बल्कि इसे सामान्य बनाए रखने में मदद करती है।

    डायबिटीज में लाल प्याज का सेवन : लो कार्ब फूड है लाल प्याज

    डायबिटीज (Diabetes) में कार्ब इंटेक पर बहुत ध्यान दिया जाता है। कार्बोहाइड्रेट की वजह से आपका ब्लड शुगर लेवल (Blood sugar level) तेजी से बढ़ सकता है। वही बात करें डायबिटीज में लाल प्याज की, तो इसमें बेहद कम कार्ब पाए जाते हैं। खासतौर पर टाइप टू डायबिटीज के मैनेजमेंट (Management of type 2 diabetes) में प्याज कारगर साबित होती है। आधा कब कटी हुई प्याज से आपको केवल 5 ग्राम कार्ब मिलता है, इसलिए यह लो कार्ब फूड (Low carb food) के तौर पर डायबिटिक लोगों के बीच प्रचलित है। 

    और पढ़ें : क्या है नाता विटामिन-डी का डायबिटीज से?

    डायबिटीज में लाल प्याज का सेवन : फाइबर से भरपूर 

    जहां कार्ब डायबिटीज (Diabetes) में नुकसान पहुंचाते हैं, वहीं दूसरी ओर फाइबर डायबिटीज के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। फाइबर की मदद से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखा जा सकता है। प्याज में भरपूर मात्रा में फाइबर (Fiber) होता है, इसलिए डायबिटीज में लाल प्याज (Red onion in diabetes)  के सेवन की सलाह दी जाती है। जब फाइबर की मदद से पेट संबंधित समस्याएं कम होती है, तो आपका ब्लड शुगर लेवल सामान्य बना रहता है और इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी सामान्य रहता है, जिससे दिल से जुड़ी समस्याएं आपको नहीं होती।

    और पढ़ें : रिसर्च: हाई फाइबर फूड हार्ट डिसीज और डायबिटीज को करता है दूर

    यह तो थी डायबिटीज में लाल प्याज (Red onion) के सेवन की के फायदे से जुड़ी बातें। आइए अब जानते हैं डायबिटीज में लाल प्याज का सेवन किस तरह किया जाए?

    डायबिटीज में लाल प्याज का कैसे करें सेवन? (Red onion in diabetes)

    जैसा कि आप जानते हैं डायबिटीज में लाल प्याज (Red onion) के सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल (Blood sugar level) सामान्य बना रहता है, लेकिन डायबिटीज में लाल प्याज का सेवन किस तरह किया जाए, यह भी एक जरूरी सवाल है। एक्सपर्ट्स की माने, तो ब्लड शुगर लेवल को सामान्य बनाए रखने के लिए डायबिटीज में लाल प्याज (Red onion in diabetes)  कच्ची खाई जानी चाहिए। खास तौर पर लाल प्याज का चुनाव ध्यान रखकर किया जाना चाहिए। इसे आप लंच और डिनर में भी खा सकते हैं। यदि आपको सलाद पसंद है, तो आप लाल प्याज को सलाद का हिस्सा भी बना सकते हैं। इस तरह डायबिटीज में लाल प्याज का सेवन किया जा सकता है।

    और पढ़ें: डायबिटीज के कारण होने वाले रोग फोरनिजर्स गैंग्रीन के लक्षण और घरेलू उपाय

    अब तक आपने जाना कि डायबिटीज में लाल प्याज (Red onion in diabetes)  के सेवन से आपको कितना फायदा हो सकता है। इसी तरह कुछ और खाद्य पदार्थ हैं, जो आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रख सकते हैं। इसमें जामुन, अंडे, पत्तेदार सब्जियां, दालचीनी, ग्रीक योगर्ट, हल्दी, एप्पल साइडर विनेगर (Apple cider vinegar) और लहसुन इत्यादि का समावेश होता है। इसलिए अपनी डायट में लाल प्याज के अलावा इन खाद्य पदार्थों को जोड़ने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। डॉक्टर की सलाह के बाद भी एक सीमित मात्रा में लाल प्याज (Red onion) को अपनी डायट में जोड़ने से आपको नुकसान नहीं, बल्कि फायदा होगा। 

     

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Sayali Chaudhari

    फार्मेकोलॉजी · Hello Swasthya


    Toshini Rathod द्वारा लिखित · अपडेटेड 27/11/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement