backup og meta

बच्चों के लिए ओट मिल्क : हो सकता है एक अच्छा ऑप्शन!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Sayali Chaudhari · फार्मेकोलॉजी · Hello Swasthya


Toshini Rathod द्वारा लिखित · अपडेटेड 24/09/2021

    बच्चों के लिए ओट मिल्क : हो सकता है एक अच्छा ऑप्शन!

    छोटे बच्चों के लिए दूध (Milk) कितना महत्वपूर्ण है, यह हम सभी जानते हैं। इसलिए हर उम्र के बच्चों को दूध पीने की आदत डाली जाती है। दूध में भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो शरीर को पोषक तत्व देते हैं। इसलिए किसी भी बच्चे के लिए दूध एक जरूरी पेय माना जाता है. लेकिन हाल के कुछ सालों में गाय या भैंस के दूध के अलावा लोग प्लांट बेस्ड मिल्क यानी कि पौधों से मिलने वाले दूध का इस्तेमाल भी बड़े पैमाने पर करने लगे हैं। इसी में से एक है बच्चों के लिए ओट मिल्क। बच्चों के लिए ओट मिल्क (Oat milk for toddlers) फायदेमंद क्यों माना जाता है, इसके बारे में आइए जानते हैं कुछ खास बातें।

    क्यों जरूरी है बच्चों के लिए ओट मिल्क? (Importance of Oat milk for toddlers)

    कई बच्चे लेक्टोज इन्टॉलरेंस या अलग अलग तरह की एलर्जी से ग्रसित होते हैं। ऐसे बच्चों के लिए ओट मिल्क (Oat milk for toddlers) एक खास ऑप्शन माना जाता है। यह न सिर्फ लैक्टोज (lactose) से मुक्त होता है, बल्कि इसमें नट, सोया और ग्लूटन की मात्रा भी नहीं होती। बच्चों के लिए ओट मिल्क (Oat milk) सर्टिफाइड ग्लूटन फ्री ओट से बनाया जाता है। यह स्वाद में बेहद अच्छा होता है और साथ ही साथ यह बच्चों की बोन हेल्थ और हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह एक डेयरी फ्री वीगन फ्रेंडली मिल्क सब्सीट्यूट माना जाता है।

    कैसे बनाया जाता है बच्चों के लिए ओट मिल्क? (Oat milk for toddlers)

    बच्चों के लिए ओट मिल्क (Oat milk) बनाने के लिए एक खास प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाने के लिए ओट्स को पानी में भीगा कर रखा जाता है, इसके बाद इसे चीज क्लोथ के जरिए निचोड़कर इस में से दूध अलग किया जाता है। हालांकि ओट मिल्क में वह सारे पोषक तत्व नहीं मिलते, जो आपको होल ओट में मिल जाते हैं, लेकिन फिर भी यह न्यूट्रिएंट्स से भरपूर माना जाता है। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, विटामिन ए और विटामिन डी (Calcium, Potassium, Iron, Vitamin A and Vitamin D) की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

    बच्चों के लिए ओट मिल्क (Oat milk for toddlers) कई तरह की मिल्क एलर्जी से बचने का एक अच्छा जरिया माना जाता है, साथ ही साथ इसमें बीटा गल्यूकन होता है, जो एक सॉल्युबल फाइबर माना जाता है, जो बच्चे की हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। आइए अब जानते हैं ओट मिल्क से बच्चों को कितने प्रकार के पोषक तत्व मिल सकते हैं।

    और पढ़ें: मिल्क के नॉन डेयरी सब्सिट्यूट में शामिल हैं ये 6 नॉन डेयरी मिल्क

    बच्चों के लिए ओट मिल्क : पोषण से भरपूर (Oat milk for toddlers)

    जैसा कि हम पहले बता चुके हैं, बच्चों के लिए ओट मिल्क (Oat milk for toddlers), आम दूध का एक अच्छा सब्सीट्यूट माना जाता है। ओट मिल्क अनेक प्रकार के विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर होता है। ओट मिल्क में आपको यह पोषक तत्व प्राप्त होते हैं –

  • कैलोरी
  • प्रोटीन
  • कार्ब
  • डायटरी फाइबर
  • विटामिन B12 (Vitamin B12)
  • राइबोफ्लेविन (Riboflavin)
  • कैल्शियम
  • फास्फोरस
  • विटामिन डी
  • विटामिन ए
  • पोटैशियम
  • आयरन
  • क्योंकि बच्चों के लिए ओट मिल्क (Oat milk for toddlers) एक पूरी प्रक्रिया के दौरान बनाया जाता है, इसलिए कई बार इससे वह पोषक तत्व प्राप्त नहीं होते, जो आपको सरलता से होल ओट खाकर मिल सकते हैं। इसलिए अक्सर ओट ओट मिल्क को विटामिन ए, डी, बी2, बी12, मिनरल्स और कैल्शियम से फोर्टिफाइड बनाया जाता है। इसलिए ओट मिल्क (Oat milk), आलमंड मिल्क से भी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आइए अब जानते हैं बच्चों के लिए ओट मिल्क के क्या फायदे मिल सकते हैं।

    बच्चों के लिए ओट मिल्क : क्या हैं इस दूध के फ़ायदे? (Oat milk for toddlers)

    बच्चों के लिए ओट मिल्क (Oat milk for toddlers)

    जिन बच्चों को डायटरी रिस्ट्रिक्शंस होते हैं, उन बच्चों के लिए ओट मिल्क (Oat milk) एक अच्छा ऑप्शन साबित होता है, क्योंकि यह ओट और पानी से बना होता है, इसलिए यह एक वीगन ऑप्शन माना जाता है। साथ ही साथ जिन बच्चों को एलर्जी की समस्या होती है और जो बच्चे लेक्टोज इनटॉलरेंस (Lactose intolerance) होते हैं, उन बच्चों के लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन साबित होता है।

    बच्चों के लिए ओट मिल्क (Oat milk for toddlers) बेहतर इसीलिए भी साबित होता है, क्योंकि यह विटामिन बी जैसे कि रेबोफ्लेविन और विटामिन बी12 से फोर्टीफाइड किया जाता है। विटामिन बी बच्चों के शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह के विकास के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। विटामिन बी12 की मदद से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और मूड से जुड़ी तकलीफें कम होती है, साथ ही साथ यह बच्चे के बालों, नाखूनों और त्वचा से संबंधित हेल्थ में भी इजाफा करता है।

    और पढ़ें: बच्चों का मिल्क चार्ट: यहां जानिए 1 से 3 साल तक के बच्चों के लिए कितना दूध है जरूरी?

    ओट मिल्क (Oat milk) में भरपूर मात्रा में बीटा गल्यूकन होता है, जो एक सॉल्युबल फाइबर (Soluble fiber) माना जाता है। बीटा गल्यूकन (Beta glucan) एक जेल की तरह होता है, जो हमारे गट में पाया जाता है। यह हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करता है, इसलिए ओट मिल्क (Oat milk) की वजह से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घटती है और ह्रदय स्वास्थ्य बेहतर बनता है।

    बच्चों के लिए ओट मिल्क इसलिए भी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसे कैल्शियम और विटामिन डी से फोर्टीफाइड किया जाता है, जिससे बच्चों की बोन हेल्थ में इजाफा होता है। एक अच्छी बोन हेल्थ के लिए विटामिन डी (Vitamin D) बेहद जरूरी माना जाता है, इसलिए बच्चों के लिए ओट मिल्क (Oat milk for toddlers) एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

    यह तो हुई बच्चों के लिए ओट मिल्क (Oat milk) के फायदे की बात, लेकिन इसके कुछ डाउनसाइड्स भी हैं। आइए जानते हैं बच्चों के लिए ओट मिल्क के नुकसान क्या हो सकते हैं।

    और पढ़ें: बच्चों में दिखाई दें ये लक्षण, तो हो सकती है मिल्क एलर्जी, न करें इग्नोर

    बच्चों के लिए ओट मिल्क : हो सकते हैं नुकसान भी (Oat milk for toddlers)

    अब तक हमने जाना कि बच्चों के लिए ओट मिल्क (Oat milk) कितना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन ओट मिल्क की कुछ ऐसी भी वैराइटीज है, जिसमें ज्यादा मात्रा में शुगर होती है और इसमें फ्लेवर भी मिलाया जाता है, जिसकी वजह से बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए हमेशा बच्चों के लिए ओट मिल्क (Oat milk for toddlers) खरीदने से पहले शुगर मुक्त ऑप्शन ही सेलेक्ट करें।

    बच्चों के लिए ओट मिल्क में बहुत से ऐसे ऑप्शन होते हैं, जो ग्लूटन फ्री (Gluten free) नहीं होते। जिसकी वजह से बच्चे को डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स हो सकती हैं, इसीलिए सर्टिफाइड ग्लूटन फ्री ओट मिल्क ही आप को चुनना चाहिए।

    अक्सर लोग घर पर बने ओट मिल्क का इस्तेमाल बच्चों के लिए करते हैं, लेकिन आप को ध्यान रखना चाहिए कि घर पर बने ओट मिल्क में जरूरी मात्रा में पोषक तत्व नहीं होते। क्योंकि बाजार में मिलने वाले ओट मिल्क (Oat milk) को पोषक तत्वों से फोर्टीफाइड किया जाता है, इसलिए उनका चुनाव करना है बेहतर होता है।

    और पढ़ें: दूध के फायदे जो हैरान कर देंगे आपको

    बच्चों के लिए ओट मिल्क (Oat milk for toddlers) एक प्लांट बेस्ड ऑल्टर्नटिव माना जाता है, जो पूरी तरह से वीगन होता है, इसलिए यदि आपका बच्चा लेक्टोज इनटोलरेंस और ग्लूटन इन्टॉलरेंस से जूझ रहा है, तो आपको सर्टिफाइड ग्लूटेन फ्री ओट्स मिल्क इस्तेमाल करना चाहिए। लंबे समय में यह आपके बच्चे की सेहत में चार चांद लगा सकता है।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Sayali Chaudhari

    फार्मेकोलॉजी · Hello Swasthya


    Toshini Rathod द्वारा लिखित · अपडेटेड 24/09/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement