आलू फ्राई और मटन करी
आलू फ्राई सभी को बहुत पसंद होता है। यह भी देखा जाता है कि हमारे घरों में किसी भी डिश में आलू खाना पसंद किया जाता है, लेकिन मटन करी के साथ आलू एक गलत फूड कॉम्बिनेशन साबित हो सकता है। आलू और मटन करी को एक साथ खाने से हमारे शरीर को फाइबर की सही मात्रा नहीं मिलेगी, जिससे हमें पाचन की समस्या हो सकती है। खाना पचने में समस्या के कारण पेट में दर्द शुरू होता है और यह दर्द गैस बनने के कारण होता है।
कोला और पिज्जा
पिज्जा एक पसंदीदा जंक फूड है और अक्सर इसके साथ लोगों को कोला पीते हुए भी देखा जा सकता है, लेकिन वास्तव में यह गैस बनाने वाले फूड कॉम्बिनेशन है और हमारी सेहत पर बुरा असर डालते हैं। पिज्जा में काफी मात्रा में स्टार्च और प्रोटीन्स होते हैं और हमने पहले ही बताया कि स्टार्च धीरे-धीरे पचता है। इसके साथ में पाचन की क्रिया को धीमा बनाता है। जिससे हमे घंटों तक पेट भारी और भरा हुआ लगता है। इसके अलावा पेट में गैस भी बनती है।
दूध और दही
डेयरी प्रोडक्ट्स सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं, लेकिन यह भी ध्यान दें कि दूध और दही साथ में एक गलत फूड कॉम्बिनेशन हो सकता है। कभी भी दूध और दही एक साथ खाने के लिए नहीं देना चाहिए। दही में मौजूद बैक्टीरिया पेट में मौजूद दूध को भी दही बनाने लगते हैं और दूध के प्रोटीन को भी नहीं पचने देते हैं, जिससे एसिडिटी और पेट में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके साथ ही इससे निर्मित गैस पेट में दर्द पैदा करती है।
गैस बनाने वाले फूड क्या हैं?
अभी तक बात हुई गैस बनाने वाले फूड कॉम्बिनेशन के बारे में, अब बात करते हैं सिर्फ उन फूड्स के बारे में जो अकेले भी गैस बना सकते हैं :
दाल
कुछ दालें हमारे पेट में गैस बनने का बड़ा कारण बन सकती हैं। इसमें कोई संदेह नहीं कि दालें हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं, लेकिन कुछ दालें कमजोर पाचन तंत्र के कारण अच्छे से नहीं पचती और गैस का कारण बनती हैं। क्या आपने कभी राजमा-चावल खाने के बाद पेट में गैस को महसूस किया है? दरअसल राजमा में एक जटिल शुगर होती है जिसे रफ्फिनोस (Raffinose) कहा जाता है। पचने में थोड़ी मुश्किल होती है। इसके लिए राजमा को रातभर पानी में भिगोकर रखने के बाद अगले दिन पकाकर खाने से गैस की समस्या से राहत मिलती है। यही नहीं, राजमा को हींग और अजवाइन आदि डालकर भी पकाया जाता है ताकि, इसे पचाने में आसानी हो। इसके साथ ही मसूर की दाल को पचाने में भी कई लोगों को मुश्किल होती है और गैस की समस्या हो सकती है। इसलिए दाल को गैस बनाने वाले फूड कहा जा सकता है।
साबुत अनाज
साबुत अनाज जैसे गेहूं, ओट्स, ब्राउन राइस आदि में फाइबर, रफ्फिनोस और स्टार्च होता है। जो पचने के लिए बड़ी आंत से होकर गुजरते हैं। इन्हें खाने से मीथेन, कार्बन-डाइऑक्साइड और हाइड्रोजन आदि गैस निकलती हैं। इससे गैस होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। इसलिए इन चीजों का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अगर आपको यह नहीं पचते हैं तो, इन्हें न खाएं।
प्याज