एसेंशियल ऑयल्स (Essential Oils) को स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है। अधिकतर मामलों में इसके कोई नुकसान नहीं हैं। लेकिन, इनका प्रयोग डॉक्टर की सलाह के बाद करना ही बेहतर होता है। लेबर के लिए इन एसेंशियल ऑयल्स का प्रयोग किया जा सकता है:
साइट्रस ब्लॉसम ऑयल (Citrus Blossom Oil)
ऐसा माना जाता है कि साइट्रस ब्लॉसम ऑयल का प्रयोग लेबर में किया जा सकता है। यह तेल एंग्जायटी को कम करता है और इसके साथ ही यह दर्द को कम करने में भी लाभदायक है। ऐसा भी माना जाता है कि जो महिलाएं लेबर के दौरान एसेंशियल ऑयल्स का प्रयोग नहीं करती हैं, उनकी तुलना में उन महिलाओं का एंग्जायटी लेवल कम रहता है, जिन्होंने इस दौरान एसेंशियल ऑयल्स का प्रयोग किया है।
क्लेरी सेज ऑयल (Clary Sage Oil)
क्लेरी सेज एक ऐसा एसेंशियल ऑयल है, जिसका प्रयोग सबसे सामान्य तरीके से लेबर और बर्थ में किया जाता है। यह ऑयल पीरियड पेन से राहत पाने में मदद करता है। यही नहीं, इस तेल के प्रयोग से मेनोपॉज़ के दौरान होने वाली स्ट्रेस और दर्द से भी राहत पाई जा सकती है। शोधकर्ताओं के मुताबिक क्लेरी सेज ऑयल को भी पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है। डिफ्यूजर के रूप में इसका प्रयोग करने से आपको लेबर के दौरान शांत रहने में भी मदद मिलती है।
और पढ़ें: प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग क्या इन दोनों कंडिशन्स को एक साथ किया जा सकता है मैनेज?
लैवेंडर ऑयल (Lavender Oil)
लैवेंडर एक प्रसिद्ध एसेंशियल ऑयल है। कई देशों में इसका प्रयोग अस्पताओं में किया जाता है ताकि मरीजों में नींद न आने की समस्या या इंसोम्निया से राहत पाने में मदद मिल सके। गर्भवती महिलों को रिलैक्स होने में भी यह ऑयल मदद करता है। यह तो आप जानते ही हैं कि लेबर के लिए एसेंशियल ऑयल आपको रिलैक्स और शांत रहने में मदद कर सकते हैं। डिलीवरी के बाद भी आप नींद न आने की समस्या को दूर करने या तनाव से बचने के लिए इस आयल का प्रयोग किया जा सकता है।
जैस्मिन ऑयल (Jasmine Oil)
जैस्मिन एसेंशियल ऑयल की अपनी एक फ्लावरी खुशबु होती है। इसलिए, यह मूड को बेहतरीन बनाने में बहुत लाभदायक माना जाता है। ऐसा भी माना जाता है लेबर के दौरान जेस्मिन ऑयल से मालिश करने से दर्द और बैचैनी से छुटकारा मिलता है। यही नहीं, लेबर के दौरान जो महिलाएं लोअर बैक पर जैस्मिन ऑयल से मालिश करती हैं उन्हें बैक प्रेशर और दर्द से राहत मिलती है।
पेपरमिंट ऑयल (Peppermint Oil)
पेपरमिंट की खुशबु से तो वाकिफ ही होंगे। यह खुशबु बेहद रिफ्रेशिंग होती है। पेपरमिंग एसेंशियल ऑयल एक और कॉमन पैन रिलीवर है। इसे आप किसी भी मेडिकल स्टोर से सिरदर्द, जी मचलना या चक्कर आना जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने की नेचुरल रेमेडीज के रूप में खरीद सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि लेबर के दौरान पेपरमिंट की खुशबु के भी बेहद सूदिंग इफ़ेक्ट होते हैं। यानी, इस दौरान इस आयल का प्रयोग फायदेमंद हो सकता है।
और पढ़ें: प्रेग्नेंसी में लो कार्ब डायट बच्चे और मां दोनों के लिए हो सकती है नुकसान दायक, अपनाने से पढ़ लें ये लेख
रोज ऑयल (Rose Oil)
रोज ऑयल को इसकी हीलिंग प्रॉपर्टीज के कारण जाना जाता है। यह एरोमेटिक ऑयल कॉन्ट्रैक्शन को तेज कर के प्रसव में मदद कर सकता है। यह आयल दर्द से जल्दी राहत भी दिला सकता है।
लेबर के लिए अन्य एसेंशियल ऑयल्स Other essential oils for labor
अन्य एसेंशियल ऑयल्स भी लेबर और डिलीवर के दौरान बेहद मददगार साबित हो सकते हैं। क्योंकि, वो शांत रहने और दर्द को कम करने में मददगार हैं। इन एसेंशियल ऑयल्स में यह तेल शामिल हैं:
- बिटर ऑरेंज ऑयल (Bitter orange oil)
- क्लोव ऑयल (Clove oil)
- जेरेनियम तेल (Geranium oil)
- जिंजर ऑयल (Ginger oil)