गर्भावस्था में डायबिटीज रिस्क के लिए सप्लीमेंट्स: फोलिक एसिड एंड आयरन कैप्सूल्स (Folic Acid and Iron Capsules )
फोलिक एसिड एंड आयरन कैप्सूल्स गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है। इनके सेवन से न केवल प्रेग्नेंसी में डायबिटीज के रिस्क से बचा जा सकता है। बल्कि गर्भावस्था में अन्य समस्याओं जैसे बर्थ डिफेक्ट्स से भी बचा जा सकता है। इस कैप्सूल का मुख्य इंग्रेडिएंट्स है फोलिक एसिड और आयरन। लेकिन, इनका सेवन डॉक्टर की इंस्ट्रक्शंस के अनुसार ही करना चाहिए। इन्हें कितनी मात्रा में और कब लेना है इसके बारे में भी डॉक्टर से जानना अनिवार्य है। इन 90 वेजीटेरियन कैप्सूल्स की कीमत ऑनलाइन लगभग 640 रुपये है।
गर्भावस्था में डायबिटीज रिस्क के लिए सप्लीमेंट्स: GNC फोलिक एसिड (GNC Folic Acid)
जो महिलाएं गर्भवती हैं उन्हें हेल्दी आहार के साथ ही इन टेबलेट्स को लेने की सलाह दी जाती है। हालांकि, गर्भावस्था से पहले भी इन्हे लिया जा सकता है। क्योंकि इससे न केवल गर्भावस्था में होने वाली डायबिटीज की समस्या से बचा जा सकता है बल्कि और भी कई बीमारियों से यह सप्लीमेंट्स बचा सकते हैं। जैसे इन्हें लेने से फीटस का सही से विकास होता है, सही रेड ब्लड सेल फार्मेशन के लिए यह जरूरी है और इन्हें लेने से शिशु को ब्रेन या स्पाइनल कॉर्ड डिफेक्ट्स (Spinal Cord Defects) से बचाया जा सकता है। लेकिन, इन्हें डॉक्टर की सलाह के बाद ही लेना चाहिए क्योंकि इनके कई दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। यह 100 वेजीटेरियन टेबलेट्स ऑनलाइन लगभग 1200 रुपये की हैं।
और पढ़ें : टाइप वन डायबिटीज में हनीमून पीरियड : ऐसा समय, जो डायबिटीज में देता है आपको राहत!
गर्भावस्था में डायबिटीज रिस्क के लिए सप्लीमेंट्स: हेल्थकार्ट आयरन + फोलिक एसिड (HealthKart Iron + Folic Acid)
यह मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स शरीर को एक्टिव और हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। क्योंकि, यह आपको सभी न्यूट्रिएंट्स प्रदान करेंगे। गर्भावस्था में फोलिक एसिड सप्लीमेंट्स लेने से आप इस दौरान डायबिटीज के जोखिम से बच सकती हैं। इसलिए, डॉक्टर की राय के बाद इन्हें गर्भावस्था से पहले ही लेना शुरू कर दें। इसके साथ ही यह गर्भ में शिशु के विकास के लिए भी बेहद जरूरी मानी जाती है। गर्भावस्था में होने वाली एनीमिया की समस्या से भी इन्हें लेने से बचा जा सकता है। यह 60 कैप्सूल्स ऑनलाइन लगभग 600 रुपये के हैं। लेकिन, इनको लेने से आप किन्हीं दुष्प्रभावों का अनुभव भी कर सकते हैं इसलिए इन्हे लेने से पहले डॉक्टर की राय लेना जरूरी हैं। जानिए क्या हो सकते हैं फोलिक एसिड के दुष्प्रभाव?
और पढ़ें : टाइप 2 डायबिटीज के लॉन्ग टर्म कॉम्प्लीकेशन में शामिल हो सकती हैं ये समस्याएं!
फोलिक एसिड के साइड इफेक्ट्स
फोलिक एसिड शरीर में नए सेल्स को बनाने और उन्हें मेंटेन करने में मदद करता है। यह DNA में परिवर्तन को रोकने में भी मदद करता है, जो कैंसर का कारण बन सकता है। अगर आपको फोलिक एसिड से एलर्जिक रिएक्शन होने की संभावना है, तो आप इसका सेवन न करें। यही नहीं, प्रेग्नेंसी के दौरान या गर्भावस्था से पहले इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए। इसके साथ ही डॉक्टर से इन्हें कितनी मात्रा में लेना यह भी जान लें। क्योंकि इसके कई साइड इफ़ेक्ट भी हो सकते हैं जैसे एलर्जिक रिएक्शन जैसे हाइव्स, खुजली, त्वचा का लाल होना, सांस लेने में समस्या, चेहरे पर सूजन आदि। इनके अलावा इसके अन्य साइड इफेक्ट्स इस प्रकार हैं: