backup og meta

शावर सेक्स टिप्स : ऐसे करें तैयारी, ताकि भारी न पड़े रोमांस

शावर सेक्स टिप्स : ऐसे करें तैयारी, ताकि भारी न पड़े रोमांस

सेक्स लाइफ को स्पाइसी बनाने के लिए कई लोग अलग-अलग तरह की सेक्स पुजिशन और तरीके अपनाते हैं। पॉर्न फिल्मों का असर कहें या लोगों की चाहत, पानी में भी भीगते हुए सेक्स करना भी लोगों की फैंटसी से जुड़ा होता है। पूल, बीच या झरना ना होने पर लोग बाथरूम के शावर के नीचे ही अपने सपने को पूरा करने की सोच लेते हैं। बस शावर के नीचे सेक्स करना ही शावर सेक्स है। शावर सेक्स दर्दनाक याद में ना बदले, इसके लिए शावर सेक्स टिप्स पहले ही जान लें। ताकि शावर सेक्स टिप्स आपके और आपके पार्टनर के रोमांस का बेहतर लम्हा बन सके।

और पढ़ेंः महिलाओं में सेक्स एंजायटी, जानें इसके कारण और उपचार

शावर सेक्स टिप्स : शावर सेक्स के लिए क्या सावधानी बरतें?

गिरने का हो सकता है खतरा

शावर सेक्स टिप्स के दौरान ध्यान रखें कि शावर सेक्स के समय आप फिसल सकते हैं। जो आपके पार्टनर या आपको लिए एक बड़ा जोखिम भी हो सकता है। सेक्स एंजॉय करने के चक्कर में कहीं आप चोट न खा जाएं, इसके लिए शावर सेक्स टिप्स की पूरी तैयारी पहले ही कर लें। यदि शावर सेक्स टिप्स के बारे में प्लान कर रहे हैं तो एंटी-स्लिप बाथ मेट या रबर बाथ मेट आदि जरूर ले आएं। शावर या टब से बाहर आते हुए भी फिसलने की सावधानी बरतें। गीली फ्लोर या मेट या गीले पांवों के कारण गिरने का खतरा हो सकता है। इसलिए इसकी तैयारी को भी दिमाग में जरूर रखें।

साबुन या शावर जेल का उपयोग सोच समझकर करें

आप यदि शावर सेक्स टिप्स एंजॉय करना चाहते हैं, तो साबुन या शावर बाथ जेल का इस्तेमाल या तो सोच-समझकर करें या ना करें। साबुन, शैंपू, कंडीशनर, बाथ जेल से भी आपके फिसलने के चांस बढ़ जाते हैं। इसलिए शावर सेक्स टिप्स के दौरान अगर इनमें से किसी भी चीज को उपयोग कर रहे हैं तो अच्छे से साफ भी कर लें।

और पढ़ें: अगर आप चाह रही हैं कंसीव करना तो सेक्स करते समय न करें ये गलतियां

पानी या साबुन को ना बनाएं लुब्रिकेंट

शावर सेक्स टिप्स के दौरान पानी या साबुन फिसलन दे सकता है पर यह लुब्रिकेंट की जगह नहीं ले सकता। इसका इस्तेमाल करने से आपको भी बचना चाहिए। साबुन से जहां स्किन में इरिटेशन हो सकती है, वहीं पानी के कारण फ्रिक्शन पैदा हो सकता है। इन दोनों तरीकों से जलन पैदा हो सकती है।

[mc4wp_form id=’183492″]

पुजिशन के साथ एक्सपेरिमेंट न करें

शावर सेक्स टिप्स या पानी में सेक्स रोमांच से भरा सेक्स हो सकता है लेकिन यह काफी जोखिम भरा भी हो सकता है। इसलिए इसमें आप सेक्स पुजिशन के साथ एक्सपेरिमेंट न करें। बार-बार एक्सपेरिमेंट के लिए पुजिशन बदलने के कारण आप या आपके पार्टनर को चोट आ सकती है।

और पढ़ेंः सेक्स और जेंडर में अंतर क्या है जानते हैं आप?

शावर सेक्स टिप्स

किस तरह के लुब्रिकेंट का करें इस्तेमाल?

कई लोगा बाथ ऑयल का इस्तेमाल शावर सेक्स के दौरान करते हैं लेकिन यह खतरनाक हो सकता है। बाथ ऑयल काफी फिसलन पैदा कर सकता है। जो आपके लिए हानिकारक हो सकता है। कोशिश करें कि आप हाइब्रिड या सिलिकॉन बेस्ड लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करें।

शावर सेक्स टिप्स के लिए दोनों की सहमति है जरूरी

शावर सेक्स टिप्स के लिए दोनों ही पार्टनर को तैयार होना जरूरी है। किसी एक का भी मन यदि शावर सेक्स का नहीं है तो यह आनंद के बजाए चोट का कारण ज्यादा बन सकता है। चूंकि इसमें बेहद सावधान रहना जरूरी है।

शावर के दौरान पानी का तापमान चेक कर लें

शावर सेक्स टिप्स आजमाने से पहले ही पानी का तापमान चेक कर लें। अपने पार्टनर की सहमति से पानी का तापमान रखें। पानी का तापमान पहले चेक करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि अचानक बहुत गर्म पानी आपके मजे को खराब कर सकता है। यह मजा नहीं सजा भी बन सकता है।

और पढ़ें: सेक्स में फोरप्ले आज की बात नहीं, प्राचीनकाल से इसपर दिया गया है जोर

जरूरी नहीं है कि सब शावर के नीचे ही करें

शावर सेक्स के बारे में सोच रहे हैं तो यह जरूरी नहीं कि फोरप्ले से लेकर आफ्टरप्ले सब शावर के नीचे ही करें। फोरप्ले के बाद शावर के नीचे आएं या फोरप्ले तक ही शावर के नीचे रहे, फिर बेड की ओर जा सकते हैं। ऑर्गेज्म के लिए सेक्स टॉयज का भी उपयोग किया जा सकता है।

शावर सेक्स टिप्स किसे ज्यादा पसंद आता है?

महिला और पुरुषों की बात की जाए तो पुरुषों को शावर सेक्स महिलाओं की तुलना में ज्यादा पसंद आता है। एक कॉस्मेटिक कंपनी के सर्वे के अनुसार जहां 29 प्रतिशत पुरुषों को शावर सेक्स अच्छा लगता है। वहीं मात्र 13 प्रतिशत महिलाएं ही इसे पसंद करती हैं। शावर सेक्स पसंद ना करने का सबसे बड़ा कारण पानी और बालों का गिला होना हो सकता है। अगर आपके बाथरूम में ज्यादा जगह नहीं है, तो आपको या आपके पार्टनर को काफी चोटें आ सकती हैं। यह शावर सेक्स रोमांस के बजाए झगड़े में भी बदल सकता है।

शावर सेक्स टिप्स के दौरान इन बातों का भी रखें ध्यान

  • कपल्स के बीच शावर सेक्स के बढ़ते क्रेज को देखते हुए, मार्केट में आपको शावर से जुड़े कई अलग-अलग तरह के डिजाइन मिल सकते हैं। साथ ही, पानी के नीचे सेक्स करते समय आप या आपके साथी फिसले नहीं, इसके लिए कई तरह कुछ खास हैंडल भी आप बाथरूम में लगवा सकते हैं। पर ध्यान रखिए ये हैंडल सेक्स के दौरान सिर्फ शरीर को सहारा देने के लिए होते हैं, इसलिए इसपर अपने या साथी के पूरे शरीर का भार न डालें। नहीं तो यह यह टूट भी सकते हैं।
  • पानी में सेक्स बोरिंग न बनें और लंबे समय तक चले, इसके लिए आप बाथरूम में म्यूजिक और अरोमा लैंप या कैंडल्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। म्यूजिक और अरोमा की खूशबू आप दोनों के मूड को बनाने में काफी मदद कर सकती है।
  • पानी में सेक्स करने के दौरान कंडोम कितने सुरक्षित हो सकते हैं, इस पर कोई उचित जानकारी नहीं है। इसलिए अनचाहे गर्भ से बचे रहने के लिए आप बैकअप के तौर पर गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन कर सकती हैं। हालांकि, इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर की भी सलाह ले सकते हैं।

शावर सेक्स टिप्स एक नया अनुभव हो सकता है। यह अनुभव मीठा हो कड़वा नहीं। इसके लिए कुछ सावधानियां बरतनी बहुत जरूरी हैं। तो शावर सेक्स से पहले पूरी तैयारी कर लें और सबसे जरूरी अपने पार्टनर की इच्छा भी जान लें क्योंकि अधिकांश महिलाओं को यह पसंद नहीं आता।

हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की कोई भी मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है। अगर शावर सेक्स टिप्स या इससे जुड़ा आपका कोई सवाल है, तो अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

[embed-health-tool-ovulation]

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

Benefits and Precautions of Spicing It Up with Shower Sex. https://www.healthline.com/health/how-to-have-shower-sex#tips. Accessed on 20 April, 2020.

10 Sex Positions That Will Make You Actually Enjoy Shower Sex. https://www.womenshealthmag.com/sex-and-love/g20662499/shower-sex-positions/. Accessed on 20 April, 2020.

8 Small Ways To Make Shower Sex Better, Because You Must Choose Your Positions Wisely. https://www.bustle.com/articles/80210-8-small-ways-to-make-shower-sex-better-because-you-must-choose-your-positions-wisely. Accessed on 20 April, 2020.

7 Struggles Of Having Sex In The Shower That Are All Too Real!. https://www.popxo.com/2016/04/struggles-of-shower-sex-that-are-all-too-real/. Accessed on 20 April, 2020.

No Shower Sex?. https://www.cosmopolitan.com/entertainment/news/a15491/shower-sex-study/. Accessed on 20 April, 2020.

Current Version

27/08/2020

Hema Dhoulakhandi द्वारा लिखित

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

Updated by: Ankita mishra


संबंधित पोस्ट

सेक्स के दौरान ज्यादा दर्द को मामूली न समझें, हो सकती है गंभीर समस्या!

क्या है डॉटेड कॉन्डोम के फायदे?


के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Hema Dhoulakhandi द्वारा लिखित · अपडेटेड 27/08/2020

ad iconadvertisement

Was this article helpful?

ad iconadvertisement
ad iconadvertisement