backup og meta

व्हाइट हेड्स की समस्या को दूर करने के 15 घरेलू उपचार

के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ · Hello Swasthya


shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 01/09/2020

    व्हाइट हेड्स की समस्या को दूर करने के 15 घरेलू उपचार

    हम सभी चाहते हैं कि हम खूबसूरत दिखें, इसके लिए जरूरी है कि हमारा चेहरा एकदम साफ रहे। लेकिन कुछ चीजें हमारे चेहरे पर ग्रहण लगने का काम करती हैं। आपने कई बार पिंपल,दाग या ब्लैकहेड्स के बारें में तो सुना ही होगा। बहुत सारे लोग इनके इलाज के बारें में भी जानते हैं। लेकिन मुहांसों की लिस्ट में एक और नाम आता है। जिसे बहुत कम लोग जानते हैं। व्हाइट हेड्स यानि सफेद फुंसी यह चेहरे कि सुंदरता बिगाड़ने कि लिस्ट में बहुत ऊपर आता है।या ब्लैक हेड्स कि तरह चर्चित नहीं है।इसीलिए बहुत कम लोग इसके बारें में जानते हैं। आज हम आपको व्हाइट हेड्स के भद्दे दागों का सरल और घरेलू उपचार बताएंगे।

    व्हाइट हेड्स क्या है?

    व्हाइटहेड एक प्रकार का मुंहासे है जो तब बनता है जब मृत त्वचा कोशिकाएं, तेल और बैक्टीरिया आपके छिद्रों में फंस जाते हैं। ज्यादातर लोगों को व्हाइट हेड्स कि समस्या होती है। यह आपके नाक के ऊपर और आस पास के एरिया में होता है। बहुत कम लोगों को यह चेहरे के बाकी हिस्सों में भी होता है। नाक आपके चेहरे का मध्य भाग होता है। इस कारण से वो नजर में बहुत जल्दी आ जाता है। कभी-कभी दूर से देखने पर ये दिखाई नहीं देते हैं। जब आप खुद को या कोई आपको करीब से देखता है तो यह देखने में बहुत ज्यादा बेकार लगता है। व्हाइट हेड्स आपके चेहरे कि शोभा बिगाड़ने का कार्य करता है।कई लोग व्हाइट हेड्स के इलाज के बारें में नहीं जानते हैं। आज हम बताएंगे व्हाइट हेड्स का घरेलू उपचार कैसे किया जाता है।

    ये भी पढ़े 5 DIY लिप बाम (DIY lip balm) से सूखे-फटे होठों की प्रॉब्लम्स होगी दूर

    व्हाइट हेड्स का घरेलू उपचार

    बहुत सारे लोग व्हाइट हेड्स को हटाने के लिए अपने नाखून का प्रयोग करते हैं।जब आप अपने नाखून से व्हाइट हेड्स दबाकर हटाते हैं इससे आपके चेहरे पर चकत्ते पड़ जाते हैं जो धीरे-धीरे एक दाग बन जाता है।आइए जानते व्हाइट हेड्स हटाने के सरल उपाय।

    [mc4wp_form id=’183492″]

    पानी है सबसे सरल उपाय

    यदि आपका चेहरा ऑयली है तो आप दिन में कुछ-कुछ घंटो पर अपना चेहरा धोते रहें।जितना अधिक हो सके अपने शरीर को हाइड्रेट रखें। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।

    शहद

    • हम सभी ये बचपन से सुनते आए है। शहद हमारे शरीरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 
    • जी हां एक चम्मच हनी आपके चेहरे पर जादू जैसा असर कर सकता है। 
    • आपको केवल इसे थोड़ा सा गर्म करना है। 
    • अब इसको अपने चेहरे पर व्हाइट हेड्स वाली जगह पर अप्लाई करें।
    • कम से कम  इसे 15 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा रहने दें। 
    • इसके बाद इसको पानी से घोल लें।
    • इसे आप हफ्ते में 2 से 3  बार लगा सकतें है।

    टूथपेस्ट

    • टूथपेस्ट केवल दांतों को चमकाने का कार्य नहीं करता है। यह आपके चेहरे को भी चमकाने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। 
    • टूथपेस्ट  व्हाइट हेड्स को हटाने में भी मददगार होता है। 
    • इसमें कई ऐसे गुण होते हैं। जो आपके  व्हाइट हेड्स और ब्लैकहेड्स को हटाने में मदद करते हैं।
    • इसे अपने  व्हाइट हेड्स वाले क्षेत्र में लगाएं।
    • अब इसे पूरी तरह से सूखने दें।
    • एक सॉफ्ट टूथ ब्रश लेकर पानी लगाकर इसे हल्का रब करते हुए निकालें।
    • अब पानी ,से धो लें। इसे हफ्ते में एक ही बार लगाएं।

    ये भी पढ़े तनाव सेहत के साथ बालों के लिए है घातक, इसके कारण बदल सकता है बालों का रंग

    विच हेजल

    • विच हेज़ल को आपको किसी भी चीज के साथ मिलाना नहीं है। 
    • विच हेज़ल को आप सीधा अपने व्हाइट हेड्स पर लगा सकते हैं। 
    • इसको आप कॉटन से अपने पूरे चेहरे पर दिन में दो बार लगाएं।
    • यह आपके चेहरे के पोर्स को अनलॉग करता है, यह सूजन को भी कम करता है।

    ग्रीन टी बैग

    • जब भी आप ग्रीन टी पीते हुए टी बैग का इस्तेमाल करते हैं। तो पीने के बाद टी बैग फेंकिए नहीं।
    • इसको आपने पूरे चेहरे पर 3 से 5 मिनट तक हल्के हाथ से मसाज करें।
    • अब मसाज करने के बाद इसको चेहरे पर कुछ देर तक लगा रहने दें।
    • जब ये पूरी तरह से सूख जाएं। 
    • तो इसे पानी से धो दें। 

    शुगर स्क्रब

    • अब चीनी कि चाय बनाना छोड़िए, चलिए चीनी से थोड़ा स्क्रब बनाते हैं। 
    • चौंकिए नहीं चीनी स्क्रब के लिए बहुत बेहतर माना जाता है यह स्क्रब का सबसे सरल उपाय है।  
    • व्हाइट हेड्स को हटाने के लिए बहुत अच्छा स्क्रब है। 
    • इसमें आपको थोड़ी चीनी लेकर उसे पीस लेना है। जिससे वो पूरी सरल से पाउडर भी न बने। छुने में हल्का नमक जैसा होना चाहिए। 
    • अब इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाना है।
    • इसको अपने चेहरे पर पानी के साथ हल्के हाथ से स्क्रब करें। 
    • कुछ मिनटों के बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। 
    • इसे आप हफ्ते में 2 बार अप्लाई कर सकते हैं। 
    • इसका आपको गजब का रिजल्ट देखने को मिलेगा।

    ओटमील फेस पैक

    • दलिया आपकी त्वचा को सॉफ्ट रखने और दाग हटाने में मदद करता है।
    • ओटमील पैक लगाने के बाद ब्लैकहेड्स और व्हाइट हेड्स को हटाने में मदद मिलती है।
    • ओटमील फेस पैक बनाने के लिए आप इसमें अपनी पसंद के अनुसार पानी या दूध मिला सकते हैं। 
    • यह आपके त्वचा से व्हाइट हेड्स को हटाकर आपकी त्वचा को मुलायम बनाता है।

    चावल का स्‍क्रब

    • चावल का स्‍क्रब आपके व्हाइट हेड्स और टैन के लिए बहुत लाभदायक होता है।
    • चावल का स्क्रब करने के लिए आप थोड़े से चावल को  5 घंटे के लिये पानी में भिगो दें। 
    • अब इसका पेस्‍ट बना लें और इसे व्हाइट हेड्स को हटाने के लिये स्‍क्रब के रूप में प्रयोग करें।

    ये भी पढ़े क्या पलकें झड़ रही हैं? दोबारा पलकें आना है आसान, अपनाएं टिप्स

    हल्दी

    • हल्दी शरीर की कई समस्याओं का इलाज करने में सक्षम होता है। 
    • जी हां हल्दी आपको व्हाइटहेड्स से छुटकारा दिलाने में भी मदद करती है। 
    • इसके उपयोग के लिए  हल्दी और पानी में शहद मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं।
    • अब पेस्ट को अपने व्हाइटहेड्स पर लगाएं। 
    • इसे कम से कम 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
    • हफ्ते में दो बार लगाएं।

    बेकिंग सोडा

    • यह बिल्कुल जरुरी नहीं है कि आप बेकिंग सोडा का प्रयोग केवल टेस्टी खाना बनाने के लिए ही करें।
    • इसे आप अपने चेहरे कि सौंदर्यता के लिए भी प्रयोग कर सकते हैं। 
    • बेकिंग सोडा आपके व्हाइट हेड्स को हटाने में माहिर होता है।
    • इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपके चेहरे कि अशुद्धियों को निकालने का काम करता है। 
    • इसको लगाने के लिए आप बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाएं। 
    • इसे अपने चेहरे पर या बस अपने व्हाइटहेड्स पर लगाएं।
    • इसे तब तक रखें जब तक यह एक सूख न जाए।
    • अब इसे गुनगुने पानी से धो लें।

    टमाटर

    • सभी जानते हैं टमाटर में विटामिन-सी होता है। 
    • टामटर को काटकर इसे अपने चेहरे पर रगड़ें। 
    • लगभग 2 मिनट तक व्हाइटहेड्स पर टमाटर रगड़े। 
    • 5 से 6 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
    • अब साधारण पानी से धो लें।

    टी ट्री ऑयल 

    • टी ट्री ऑयल एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होने की वजह से त्वचा के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। 
    • इसमें व्हाइटहेड्स हटाने सहित कई फायदे हैं। 
    • टी ट्री ऑयल में एक कॉटन बॉल डुबोएं और इसे सीधे व्हाइटहेड्स पर दिन में कम से कम दो बार लगाएं। 

    एलोवेरा 

    • एलोवेरा एक ऐसा नाम है,जो आपके बाल और चेहरे कि लगभग हर समस्या का इलाज करने में सक्षम होता है। 
    • अब यह व्हाइट हेड्स को हटाने में भी आपकी मदद करेगा। 
    • सबसे अच्छा परिणाम प्राप्त करने के लिए एलोवेरा जेल लें।
    •  इसे नींबू के रस के एक चम्मच के साथ मिलाएं।
    • अब इसे अपने प्रभावित क्षेत्रों या पूरे चेहरे पर 2 से 3 मिनट मसाज करें। 
    • यह त्वचा के सतह पर जिद्दी मुहांसों, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
    • एलोवेरा की सफाई शक्ति और नींबू के रोगाणुरोधी गुण आपके व्हाइट हेड्स को खत्म करने में मदद कर सकते हैं।

    ये भी पढ़े जानें क्या है इत्र और परफ्यूम में अंतर?

    दूध 

    • व्हाइट हेड्स हटाने के लिए दूध भी एक सरल उपाय हो सकता है। 
    •  2 चम्‍मच दूध को 1 चम्‍मच नींबू और थोड़े से नमक के साथ मिक्‍स करें। 
    • इसे चहरे पर गोलाई में लगा कर रगडे़। 
    • फिर 20 मिनट के बाद इसे पानी से चेहरे को धो लें।

    मुल्तानी मिट्टी 

    • मुल्तानी मिट्टी कभी भी किसी त्वचा पर नुकसान नहीं करता है।
    • यह ऑयली त्वचा के लिए सबसे बेहतर माना जाता है।
    • यदि आप व्हाइटहेड्स से छुटकारा पाना चाहते हैं। तो आप मुल्तानी मिट्टी का उपयोग नियमित रुप से कर सकते हैं। 
    • आप इसे हफ्ते में 3 बार भी लगा सकते हैं। 

    स्टीम

    • यदि आप लंबे समय से व्हाइट हेड्स का इलाज करना चाह रहे हैं। लेकिन आपको इसमें सफलता नहीं मिल पा रही है। तो स्टीम आपके लिए बहुत ही अच्छा उपाय है।
    • स्टीम लेने के लिए आप फेशियल स्टीम किट ले सकते हैं। 
    • यदि आपके पास ये किट नहीं है। तो आप एक कंटेनर में पानी उबालकर सावधानी दिखाते हुए अपने सर पर एक कपड़ा डालें। 
    • सारा भाप लेने के बाद आप ब्लैक हेड्स निडिल से अपने व्हाइट हेड्स  को निकालें। 
    • भाप लेने के बाद आपका व्हाइट हेड्स  आराम से निकल जाएगा।
    • गर्म पानी आपके छिद्रों को साफ कर देगा, जिससे आपको व्हाइट हेड्स से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।
    • इसे आप हफ्ते में एक बार कर सकते हैं।

    एप्‍पल साइडर वेनिगर

    • एप्‍पल साइडर वेनिगर व्हाइट हेड्स के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। 
    • यह आपके चेहरे पर उभरे व्हाइट हेड्स को सुखा देता है। 
    • जब आप अपने चेहरे पर भाप देते हैं। उसके बाद आप अपने चेहरे पर थोड़ी सी रूई को एप्‍पल साइडर वेनिगर में डुबो कर चेहरे के प्रभावित हिस्‍से पर लगाएं। 
    • इसे 20 मिनट तक रखें और जब भी ज़रूरत हो आप इसे दोबारा लगा सकते हैं।

    हैलो हेल्थ ग्रुप किसी प्रकार की चिकित्सा, उपचार और निदान प्रदान नहीं करता।  ये भी पढ़े 

    नाक में पिंपल बन सकता है कई बीमारियों का कारण, कैसे पाएं इससे निजात?

    शादी के लिए वॉटरप्रूफ मेकअप कैसे करें

    क्या है पतली आईब्रो को माइक्रोब्लेडिंग कर मोटा करने की प्रक्रिया, जाने पूरी जानकारी

    रेजर बर्न से जुड़ी यहां है हर जानकारी, जो आपको जानना है जरूरी

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड

    डॉ. पूजा दाफळ

    · Hello Swasthya


    shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 01/09/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement