जल्द तैयार कर सकती हैं ये होममेड प्रोटीन शेक
हमने आपको ऊपर होममेड प्रोटीन पाउडर बनाने की प्रोसेस बताई थी। अगर आपने होममेड प्रोटीन पाउडर नहीं तैयार किया लेकिन प्रोटीन शेक पीना चाहती हैं तो यहां कुछ खास रेसिपी बताई जा रही है।
चॉकलेट प्रोटीन शेक
चॉकलेट लवर्स के लिए चॉकलेट प्रोटीन शेक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। प्रोटीन शेक टेस्टी होगा लेकिन बहुत मीठा नहीं होगा। जानिए किन इंग्रीडिएंट्स का आपको इस्तेमाल करना है।
- 1 कटा हुआ सेब
- 1 बड़ा चम्मच आलमंड बटर
- 1 बड़ी चम्मच ग्रेटेड डार्क चॉकलेट
- बड़ा चम्मच कोको पाउडर
- 1 कप दूध
- आधा कप योगर्ट
- 2 डेट्स
अब एप्पल को छीलकर काट लें। फिर डेट्स, मिल्क, योगर्ट, कोका पाउडर और आलमंड्स बटर को मिक्सर में डालकर मिक्स करें। अब ग्लास में थिक स्मूदी निकालकर डार्क चॉकलेट से गार्निश करें।
और पढ़ें : बच्चों को सब्जियां खिलाना नहीं है आसान, यूज करें थोड़ी क्रिएटिविटी
सत्तू का प्रोटीन शेक
सत्तू का प्रोटीन शेक लो कैलोरी प्रोटीन शेक कहलाता है। सत्तू के प्रोटीन शेक में 16.65 ग्राम प्रोटीन होती है। सत्तू प्लांट बेस्ड प्रोटीन पाउडर है। चने को रोस्ट करने के बाद सत्तू बनाया जाता है। आप इसे आसानी से सुपरमार्केट से खरीद सकते हैं। सत्तू का जहां एक ओर एनर्जी देता है, वहीं दूसरी ओर प्रोटीन का अच्छा सोर्स भी है। सत्तू शेक बनाने के लिए आपको 4 चम्मच सत्तू, नींबू का रस, थोड़ी सी हरी धनिया, आधा चम्मच रोस्टेड जीरा पाउडर, नमक स्वादानुसार और एक कप पानी चाहिए। अब सभी इंग्रीडिएंट्स को अच्छे से मिला लें। फिर बिना लंप के घोल को मिलाते रहे। अब एक ग्लास में डाल कर इसमे ऊपर से नींबू का रस डाले। पीने से पहले अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
इन बातों का रखें ध्यान
आप प्रोटीन पाउडर घर में बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो इंग्रीडिएंट्स की क्वांटिटी का पूरी ध्यान रखें। एक दिन में वेट के हिसाब से कितना प्रीटोन लेना चाहिए, इस बारे में अपने डॉक्टर से जरूर जानकारी लें। अगर आपको किसी प्रकार की बीमारी या एलर्जी है तो प्रोटीन पाउडर लेने से पहले एक बार डॉक्टर से इस बारे में परामर्श जरूर करें। कई बार लोगों को प्रोटीन पाउडर से एलर्जी भी हो सकती है। बेहतर होगा कि बिना सलाह से प्रोटीन पाउडर न लें।