दीपिका पादुकोण बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी कला का जौहर दिखा चुकी हैं। उन्हें बॉलीवुड की सबसे फिट और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। दीपिका ने पंद्रह साल पहले इस इंडस्ट्री में कदम रखा था। लेकिन वो आज भी वैसी ही फिट और शेप में हैं, जैसी पंद्रह साल पहले थी। यही कारण है कि चाहे साड़ी हो या वेस्टर्न ड्रेस हर पोशाक में दीपिका बेहतरीन लगती हैं। दीपिका की फैन फॉलोअर्स की लिस्ट बहुत लंबी-चौड़ी है। हर कोई दीपिका की फिटनेस और खूबसूरती के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहता है। दीपिका पादुकोण का डायट और वर्कआउट सबसे अलग और खास है।
आज हम आपको दीपिका पादुकोण डायट और वर्कआउट के बारे में कुछ विशेष सीक्रेट बताने वाले हैं ताकि आप भी दीपिका की तरह हेल्दी, टोंड और खूबसूरत लगें। जानिए क्या है इसके पीछे राज।
दीपिका पादुकोण फिटनेस सीक्रेट
दीपिका पादुकोण डायट से पहले आप उनके फिटनेस सीक्रेट जान लें। इन सीक्रेट्स को जानने और अपनाने के बाद आप खुद में बदलाव महसूस करेंगे। अगर आप दीपिका के फैन हैं, तो यह बात अच्छे से जानते होंगे कि दीपिका नियमित रूप से वर्कआउट करती हैं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट की तस्वीरें शेयर करती हैं। उन्हें तस्वीरों और वीडियो में अपनी फिटनेस ट्रेनर “यास्मीन कराचीवाला” के साथ वर्कआउट करते देखा जा सकता हैं। जानिए कौन से हैं वो बेहतरीन व्यायाम जिन्हें करने से दीपिका फिट रहती हैं।
दीपिका को उनकी ट्रेनर “पिलाटे क्वीन” भी कहती हैं। दीपिका को पिलाटे बेहद पसंद है। पिलाटे एक्सरसाइज केवल फिटनेस को चाहने वालों के लिए ही नहीं हैं बल्कि, यह बेहतर पोस्चर, शरीर का संतुलन ,लचीलापन और मांसपेशियों की ताकत को बनाये रखने का आसान तरीका है। कुछ दिन पहले दीपिका की ट्रेनर ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था जिसमें दीपिका बहुत ही मुश्किल पिलाटे व्यायाम को आसानी से कर रही थीं।
पिलाटे क्या है
पिलाटे व्यायाम का एक तरीका है, जिसमें लो इम्पैक्ट लचीलापन, मांसपेशियों की ताकत और आराम से शरीर के मूवमेंट का प्रयोग किया जाता हैं। पिलाटे व्यायाम सही पोस्चर एलाइनमेंट, कोर स्ट्रेंथ और मसल बैलेंस पर जोर देता है। पिलाटे का नाम इसकी खोज करने वाले जोसेफ पिलाटे के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने 1920 में इसकी खोज की थी। इसमें आमतौर पर वो व्यायाम शामिल होते हैं जो कोर स्ट्रेंथ, स्थिरता, मांसपेशियों पर नियंत्रण आदि को बढ़ावा देते हैं।
पिलाटे के फायदे
रोजाना पिलाटे का अभ्यास करने से आप कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ पा सकते हैं। इसे आप निम्नलिखित फायदों के लिए अवश्य करें, जैसे:
कोर स्ट्रेंथ और स्टेबिलिटी बढ़ाने के लिए
लचीलापन सुधारने के लिए
पोस्चर को सुधारने और शरीर के संतुलन को बनाने के लिए
अगर आप दीपिका की तरह पिलाटे करना चाहते हैं तो कुछ चीजों का ध्यान रखें। जैसे, अगर आपकी उम्र अधिक है, आप अधिक व्यायाम नहीं करते हैं या आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं, तो इस एक्सरसाइज को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह अवश्य ले लें। इस व्यायाम को करने के लिए आपको सही फॉर्म में रहना आवश्यक है। ताकि आप इसके अधिकतर लाभ पा सके और आपको चोट भी न लगे। अगर आप इसकी अभी शुरुआत कर रहे हैं, तो पहले किसी अनुभवी पिलाटे इंस्ट्रक्टर के मार्गदर्शन में ही करें।
योगा भी दीपिका की फिटनेस लाइफ का अहम हिस्सा है। योग का महत्व अब पूरी दुनिया समझ चुकी है। यही कारण है कि योगा केवल हमारे देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी लोकप्रिय है। अगर आप योगा के बारे में अधिक नहीं जानते हैं तो पहले इसके बारे में पूरी जानकारी ले लें। जानिए योग क्या है और इनके क्या लाभ हैं। ताकि आप भी दीपिका की तरह इसे अपने जीवन में शामिल करें और बन जाएं अपने आदर्श की तरह सुडौल और एक्टिव।
योग क्या है
योग शब्द को संस्कृत के शब्द “युज” से लिया गया है जिसके मतलब होता है “जुड़ना”। हालांकि ऐसा माना गया है कि योग के दो मतलब होते हैं एक जुड़ना और दूसरा समाधि। यानी, योगा वो तरीका है जिसमें व्यक्तिगत आत्मा सार्वभौमिक चेतना से जुड़ती है। यह न केवल हमारे शारीरिक बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। हमारे देश में योगी हजारों साल पहले से इस तरीके का प्रयोग करते आएं हैं।
योग के क्या फायदे हैं
योग के अनगिनत फायदे हैं। जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं:
शारीरिक लाभ
योग मनुष्य को शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है और उसमें एक नई ऊर्जा का संचार करता है
रक्त प्रवाह सही रखने में योग सहायक है
अपच से राहत और पेट की समस्याएं इसे करने से दूर होती है
ह्रदय रोग अस्थमा, अर्थराइटिस, माइग्रेन, कब्ज से बचाव होता है
वजन संतुलित रहता है और मोटापा कम होता है
मानसिक लाभ
दिमाग से नकारात्मक विचारों को बाहर निकालने, चिंता और तनाव आदि को दूर करने में भी योग बेहद लाभदायक है। इससे एकाग्रता बढ़ती हैं और ध्यान लगाने में भी मदद मिलती हैं। योग में अलग-अलग कई आसन हैं, जिन्हें करने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। लेकिन, आप खुद से किसी भी योग का अभ्यास न करें। योग की शुरूआत करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें और किसी विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में ही इसे करें।
दीपिका पादुकोण के मजबूत मसल्स का राज तो आप समझ ही गए होंगे। दीपिका पादुकोण डायट के बारे में भी आपको जानकारी देंगे। लेकिन पहले आप दीपिका की एक और एक्सरसाइज पुल-अप्स के बारे में जाने लें। पुल-अप्स भी दीपिका के व्यायाम का एक हिस्सा है। पुल-अप्स करने में हमारी बड़ी और छोटी सभी मांसपेशियां शामिल होती हैं। इसके साथ ही इसे करते हुए सभी जोड़ों की मूवमेंट भी सही से होती है। इस व्यायाम में आपकी कमर, कोहनी, और कंधे के एंगल सभी बदल जाते हैं। पुल-अप्स करने के कई फायदे हैं। जैसे:
जैसा कि सब जानते हैं कि दीपिका एक बॉर्न एथलीट हैं। उनके पिता बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं। दीपिका भी बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी हैं। बैडमिंटन दीपिका के पसंदीदा खेलों में से एक है। इसलिए वो बैडमिंटन खेल कर भी वर्कआउट करती हैं।
दीपिका को वर्कआउट के लिए जिम जाना पसंद हैं लेकिन अगर कभी वो ना जा पाएं तो वो वाक या जॉगिंग करके भी अपने वर्कआउट को कम्पलीट करती हैं।
नृत्य कला में कुशल दीपिका के पास डांस करके कैलोरीज को कम करने और फैट बर्न करने का एक और अच्छा तरीका है।
[mc4wp_form id=”183492″]
दीपिका पादुकोण डायट
दीपिका पादुकोण की सोशल मीडिया तस्वीरों को देख कर कोई भी यह अंदाजा लगा सकता है कि उन्हें खाना-पीना बेहद पसंद है। यही नहीं वो मीठे की भी शौकीन हैं जैसे आइसक्रीम और चॉकलेट। लेकिन इसके बावजूद अपने आप को फिट और स्वस्थ रखने के लिए दीपिका हमेशा संतुलित और सही मात्रा में आहार लेना पसंद करती हैं।
जानिए दीपिका पादुकोण डायट के बारे में
दीपिका है स्मार्ट ईटर
दीपिका पादुकोण की डायटीशियन पूजा मखीजा केअनुसार दीपिका एक स्मार्ट ईटर हैं। दीपिका को क्या खाना हैं और क्या नहीं इस बारे में वो बहुत सोच-समझ कर निर्णय लेती हैं। दीपिका हमेशा संतुलित और सही आहार खाती हैं। यही नहीं वो आपके आहार की मात्रा को भी सोच समझ कर लेती हैं। दीपिका अपने आपको खाने से नहीं रोकती लेकिन वो सही मात्रा में उसे लेती हैं। दीपिका पादुकोण डायट के मामले में बहुत ही स्ट्रिक्ट हैं। सही भोजन को उचित मात्रा में खाने के कई लाभ हैं, जैसे:
जो लोग सही भोजन उचित मात्रा में भोजन करते हैं, उन्हें सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स प्राप्त होते हैं, जो शरीर के विकास के लिए जरूरी हैं।
दीपिका पादुकोण पानी और अन्य पेय पदार्थों का भरपूर सेवन करती हैं। यह भी एक कारण है कि वो इतनी यंग और फ्रेश दिखाई देती हैं और उनकी त्वचा में इतनी चमक है। लॉकडाउन के दौरान भी वो तरह-तरह के वेजिटेबल जूस ट्राई करती नजर आ रही हैं। इसका मतलब यह हैं कि पूरा दिन हाइड्रेट रहना दीपिका पादुकोण डायट का मुख्य हिस्सा है। पर्याप्त पानी और तरल पदार्थो का सेवन करना हमारे लिए बेहद आवश्यक है। इससे हमारे शरीर को कई लाभ होते हैं, जैसे-
ऊर्जा बढ़ती है और थकावट दूर होती है।
पानी पीने से हमारी एकाग्रता बढ़ती है।
अधिक पानी पीने से वजन कम होने में मदद मिलती है क्योंकि अनावश्यक भूख कम हो जाती है।
शरीर से हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं।
त्वचा अच्छे से मॉइस्चराइज होती है, जिससे यह फ्रेश, मुलायम, ग्लोइंग लगती है।
दीपिका पादुकोण डायट का सबसे बड़ा राज यही है कि दीपिका बेहद सादा आहार पसंद करती हैं। दीपिका पादुकोण के परिवार वाले और करीबी यह अच्छे से जानते हैं कि दीपिका को घर का बना खाना ही पसंद है। यही नहीं, दीपिका खुद भी एक अच्छी कुक हैं। लॉकडाउन के दौरान वो अक्सर घर पर बने लजीज खाने की तस्वीरें शेयर करती नजर आईं।
घर के बने खाने के अपने लाभ हैं क्योंकि जब हम घर का बना खाना खाते हैं तो हम कम मात्रा में फैट, नमक और चीनी का सेवन करते हैं। बाहर के खाने या जंक फूड में घर के बने खाने की तुलना में कहीं अधिक फैट, नमक और चीनी होते हैं।
इसके साथ ही हमें पूरी तरह से यह पता होता है कि हम इसमें कौन-कौन सी और कितनी मात्रा में चीजों का प्रयोग कर रहे हैं। जिससे स्वस्थ रहने में मदद मिलती हैं।
घर का बना आहार साफ-सुथरा होता है। यह हमारे सेहतमंद होने के लिए बहुत आवश्यक हैं।
साउथ इंडियन फूड लव
दीपिका पादुकोण डायट में यह भी मुख्य है कि दीपिका को साउथ इंडियन खाना अधिक भाता हैं। दरअसल दीपिका का कुछ समय बंगलौर में बीता हैं और आज भी दीपिका वहां के डोसा, मेदू वड़ा और फिल्टर कॉफी को भूल नहीं पाई है।
आर्गेनिक ब्यूटी प्रोडक्ट्स और स्किन केयर सीक्रेटस के बारे में जानें इशिका तनेजा से, इस वीडियो के माध्यम से:
खाने के नियम
दीपिका के खाने के कुछ खास नियम हैं, जिनका वो पूरी तरह से पालन करती हैं, जैसे:
दीपिका एक साथ अधिक खाने की जगह दिन में 5 या 6 बार थोड़ा-थोड़ा खाना पसंद करती हैं।
दीपिका दिन का सबसे जरूरी आहार यानी नाश्ता कभी भी नहीं छोड़ती।
दीपिका के दिन की शुरूआत हल्के गुनगुने पानी में नींबू के रस के साथ होती है।
दीपिका पादुकोण डायट चार्ट बना कर उसका पूरी तरह से पालन करती हैं।
यह सच हैं कि स्वस्थ और फिट रहना इतना आसान नहीं हैं। इसके लिए आपको पूरी मेहनत करनी पड़ती हैं और बहुत से त्याग भी करने पड़ते हैं। लेकिन, अगर इच्छा शक्ति मजबूत हो तो इंसान कुछ भी कर सकता हैं। यही बात दीपिका पर भी लागू होती हैं। दीपिका पादुकोण के पिछले इतने सालों से यंग और फिट बने रहने के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण है।
बीएमआर कैलक्युलेटर
अपनी ऊंचाई, वजन, आयु और गतिविधि स्तर के आधार पर अपनी दैनिक कैलोरी आवश्यकताओं को निर्धारित करने के लिए हमारे कैलोरी-सेवन कैलक्युलेटर का उपयोग करें।
पुरुष
महिला
रुकी हुई
लाइटली एक्टिव
मॉडरेटली एक्टिव
इंटेंसली एक्टिव
एक्सट्रीमली एक्टिव
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।