backup og meta

पोस्टपार्टम गिर्डल्स: डिलीवरी के बाद फायदेमंद हो सकता है इसका इस्तेमाल!

और द्वारा फैक्ट चेक्ड Nikhil deore


Nikhil deore द्वारा लिखित · अपडेटेड 15/12/2021

    पोस्टपार्टम गिर्डल्स: डिलीवरी के बाद फायदेमंद हो सकता है इसका इस्तेमाल!

    शिशु के जन्म के बाद के समय को पोस्टपार्टम पीरियड (Postpartum Period) कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि अधिकतर महिलाएं शिशु के जन्म के कुछ दिनों के बाद बेबी ब्लूज (Baby Blues) की समस्या या उदासी महसूस करती हैं। जिसे पोस्टपार्टम डिप्रेशन का नाम भी दिया जाता हैं। इस दौरान नयी मां केवल मानसिक ही नहीं बल्कि कई तरह के शारीरिक बदलावों से भी गुजरती हैं। इन शारीरिक बदलावों को मैनेज करने के लिए अक्सर एक्सपर्ट महिलाओं को कई चीजों की सलाह दे सकते हैं। उन्हीं में से एक है पोस्टपार्टम गिर्डल्स (Postpartum Girdles)। जानिए पोस्टपार्टम गिर्डल्स (Postpartum Girdles) क्या है। क्या हैं इसके फायदे, इनके बारे में जानने न भूलें।

    पोस्टपार्टम गिर्डल्स क्या है? (Postpartum Girdles)

    पोस्टपार्टम गिर्डल्स (Postpartum Girdles) को पोस्ट-प्रेग्नेंसी गिर्डल्स (Post-pregnancy Girdles) भी कहा जाता है। इसका प्रयोग करने से प्रसव के बाद होने वाली कुछ समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। पोस्टपार्टम गिर्डल्स (Postpartum Girdles) एक मेडिकल ग्रेड इलास्टिक व्रैप (Medical-grade elastic wrap) है, जिस पेट के चारों तरफ लपेटा जाता है। इसे आप एब्डोमिनल स्पलिंट (Abdominal splint) या बेली बाइंडर (Belly binder) भी कह सकते हैं। यह नयी माताओं के कोर को सपोर्ट देती है और पेट की मांसपेशियों को सही रखने में मददगार होती है। यही नहीं, पोस्टपार्टम गिर्डल्स (Postpartum Girdles) पीठ को भी सपोर्ट देती है और टांगों और पीठ के प्रेशर को कम करती है। यह सी-सेक्शन सर्जरी (C-Section Surgery) के बाद जल्दी रिकवर होने भी add mein in between आपकी मदद कर सकती है। संक्षेप में कहा जाए तो इसके ढेरों लाभ हैं। तो अब जानिए क्या हैं इसके फायदे?

    और पढ़ें: पोस्टपार्टम साइकोसिस : प्रसव के बाद डिप्रेशन की इस बीमारी को सामान्य न समझें!

    पोस्टपार्टम गिर्डल्स के फायदे (Benefits of Postpartum Girdles)

    पोस्टपार्टम गिर्डल्स (Postpartum Girdles) या पोस्ट-प्रेग्नेंसी गिर्डल्स (Post-pregnancy Girdles) को मेडिकल वर्ल्ड में एब्डोमिनल बाइंडर (Abdominal binder) भी कहा जाता है। डॉक्टर कई सालों से मरीजों को पेट की सर्जरी के बाद इनके प्रयोग की सलाह देते आ रहे हैं। इसमें सी-सेक्शन सर्जरी भी शामिल है। पोस्टपार्टम गिर्डल्स (Postpartum Girdles) के फायदे इस प्रकार हैं:

    पोस्ट-डिलीवरी रिकवरी में है मददगार (Helpful in post-delivery recovery)

    शिशु को जन्म देने के बाद, नयी मां का मिडसेक्शन डिफ्लेट (midsection deflate) हो जाता है, और पेट की मांसपेशियों को फिर से स्ट्रेंथ हासिल करने और अपने सामान्य आकार में वापस आने में कुछ समय लगता है। यदि किसी महिला को सी-सेक्शन प्रसव (C section delivery) से गुजरना पड़ा है, तो इसे घाव को भी इसके इस्तेमाल से अच्छा सपोर्ट मिलती है check this sentence और जल्दी रिकवर होने में भी सहायता मिलती है।

    पीठ की दर्द से राहत (Helps lower back pain)

    ऐसा माना जाता है कि पोस्टपार्टम गिर्डल्स (Postpartum Girdles) का प्रयोग न केवल नयी मां के पोस्चर को सुधारने में मदद करता है। बल्कि, यह इस दौरान होने वाली लोअर बैक पेन (Lower Back Pain) को दूर करने में भी यह सहायक है। इसके प्रयोग से लोअर बैक और पेल्विक फ्लोर मसल्स (Pelvic Floor Muscles) को सहारा मिलता है। अगर आपको प्रसव के बाद लोअर बैक पेन है, तो यह आपके लिए बेहद काम की चीज साबित हो सकती है।

    और पढ़ें: पोस्टपार्टम वजायनल ड्रायनेस! सेल्फ केयर है सबसे ज्यादा जरूरी

    आत्मविश्वास को बढ़ाने में मददगार (Helpful in boosting self-esteem)

    ऐसा माना जाता है कि पोस्टपार्टम गिर्डल्स (Postpartum Girdles)  यानी पोस्ट-प्रेग्नेंसी गिर्डल्स (Post-pregnancy Girdles) के प्रयोग से नयी मां का पेट सामान्य पोजीशन में वापस आने लगता है। इससे वो खुद में आत्मविश्वास महसूस करती है। यही नहीं, इससे उसे मानसिक रूप से भी शांति मिलती है, जिससे इस दौरान होने वाले तनाव से भी उसे राहत मिल सकती है।

    आराम मिलता है (Comfortable)

    अगर आपको ऐसा लगता है कि पोस्टपार्टम गिर्डल्स (Postpartum Girdles) पहनना बेहद असुविधाजनक है, तो आप बिल्कुल गलत हैं। दरअसल इसका प्रयोग बेहद आरामदायक है। इसे पहने से अधिकतर माताएं आराम महसूस करती हैं। इससे पहनने के बाद आपको ऐसा महसूस नहीं होगा जैसे आपके ऑर्गन्स एक्स्ट्रा स्पेस में मूव कर रहे हैं। यही नहीं, आपको चलने फिरने या उठने बैठने में भी आसानी होगी। आइए पोस्टपार्टम गिर्डल्स (Postpartum Girdles)  के अन्य फायदों के बारे में भी जान लें।

    और पढ़ें: पोस्टपार्टम रेज : नयी मां के लिए किसी चुनौती से कम नहीं!

    पोस्टपार्टम गिर्डल्स

    पोस्टपार्टम गिर्डल्स के अन्य लाभ (Other Benefits of Postpartum Girdles)

    आपको यह पता होना चाहिए कि प्रसव के बाद पोस्टपार्टम गिर्डल्स (Postpartum Girdles) की सहायता के बिना भी आपके पेट की मांसपेशियां समय के साथ अपने आकार में वापस आ जाएंगी और मजबूत भी हो जाएगी। लेकिन, कुछ महिलाओं को प्रसव के बाद एक्टिव रहने और जल्दी रिकवर करने में मुश्किल होती है। इस स्थिति में पोस्टपार्टम गिर्डल्स (Postpartum Girdles) की सलाह दी जा सकती है। इसके अन्य लाभ इस प्रकार हैं:

    लेकिन, आप यह न सोचें कि इसका प्रयोग करने से आपका वजन कम हो सकता है या आप पतले हो सकते हैं। लेकिन, इसका प्रयोग करने के कुछ हफ़्तों या महीनों के बाद आपके आपका पेट वैसा ही दिखना शुरू हो सकता है, जैसा आपके प्रेग्नेंट होने से पहले था। सी-सेक्शन डिलीवरी (C-section delivery) के बाद इसका प्रयोग करना बेहतरीन माना जाता है। अब जानते हैं इसके नुकसानों के बारे में

    और पढ़ें: निकाल कर थोड़ा ‘मी टाइम’, पोस्टपार्टम पीरियड के दौरान मेंटल हेल्थ को रखें दुरुस्त

    क्या पोस्टपार्टम गिर्डल्स के कुछ नुकसान भी हैं? (Disadvantages of Postpartum Girdles)

    हालांकि, ऐसा माना जाता है कि पोस्टपार्टम गिर्डल्स (Postpartum Girdles) के कोई नुकसान नहीं हैं। खासतौर पर अगर आप इसका सही तरीके से प्रयोग किया जाए। लेकिन, इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। जैसे अगर इसकी मदद से आप अपने पेट को बहुत टाइट बांधते हैं, तो यह असल में भयानक हो सकता है। इससे आपके पेल्विक फ्लोर (Pelvic Floor), रिबकेज (Ribcage) और कोर (Core) पर बहुत अधिक प्रेशर पड़ सकता है। हालांकि, इसकी संभावना बहुत कम है लेकिन इसके प्रयोग से कुछ नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। एक्सपर्ट यह भी मानते हैं कि अधिक समय तक इसका प्रयोग करने पर विपरीत प्रभाव पड़ सकती sakta है। जिससे कोर मसल्स कमजोर हो सकते हैं। इसके अलावा, इनके कुछ अन्य नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए, इसका प्रयोग करने से पहले डॉक्टर से इसके बारे में पूरी जानकारी ले लें।

    अक्सर बेली बैंड और पोस्टपार्टम गिर्डल्स (Postpartum Girdles) को एक ही समझ लिया जाता है। लेकिन, इन दोनों में बहुत अधिक भिन्नता है। असल में मेटरनिटी सपोर्ट यानी बेली बैंड का प्रयोग प्रेग्नेंसी में कुछ कारणों की वजह से किया जाता है। जैसे प्रेग्नेंट बेली और लोअर बैक को सपोर्ट देने के लिए, दर्द से आराम पहुंचने के लिए, ताकि रोजाना का जीवन आसान हो सके। इसके अलावा इसका प्रयोग करने से नॉन-मेटरनिटी कपड़ों को स्पोर्ट मिलती है जिससे होने वाली मां बिना किसी संकोच से उन्हें पहन पाती हैं। हालांकि, पोस्ट-प्रेग्नेंसी गिर्डल्स (Post-pregnancy Girdles) के भी यही लाभ हैं, जिसकी वजह से इसका प्रयोग प्रसव के बाद किया जाता है। लेकिन, यह दोनों एक जैसे नहीं होते। अब जानिए कि पोस्टपार्टम गिर्डल्स (Postpartum Girdles) को कैसे चुना जा सकता है? this paragraph speaks about advantages and mentioned in disadvantages section please check it.

    और पढ़ें: नई मां के जीवन में कुछ इस तरह से लाभदायक है पोस्टपार्टम डूला!

    पोस्टपार्टम गिर्डल्स को कैसे चुनें?

    जब बात सही पोस्टपार्टम गिर्डल्स (Postpartum Girdles) को चुनने की आती है, तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी होगा कि आपके लिए सही पोस्टपार्टम गिर्डल्स (Postpartum Girdles) चुनना बेहद जरूरी है। ताकि, आपकी जरूरतों jarurate पूरी हों और आपको सही तरीके से आराम मिल सके। आप aapko इसे चुनते हुए इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे

    इन चीजों का ध्यान में रख कर ही पोस्टपार्टम गिर्डल्स (Postpartum Girdles) को चुनें। यही नहीं, इसका प्रयोग करते हुए भी आपको कुछ खास चीजों का ध्यान रखना चाहिए। जानिए इसका प्रयोग करते हुए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में।

    और पढ़ें: बेबी ब्लूज और पोस्टपार्टम डिप्रेशन का कारण और इलाज

    पोस्टपार्टम गिर्डल्स का प्रयोग करते हुए किन सावधानियों को बरतें? (Postpartum Girdles)

    इसमें कोई संदेह नहीं है कि पोस्टपार्टम गिर्डल्स (Postpartum Girdles) को पोस्टपार्टम पीरियड (Postpartum Period) में प्रयोग के लिए पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी माना जाता है। लेकिन, इनके प्रयोग से पहले आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, जैसे, पोस्टपार्टम गिर्डल्स (Postpartum Girdles) अगर बहुत अधिक टाइट है, तो इससे आपके मसल्स और ब्रीद सिस्टम सही से काम नहीं कर पाते हैं। यही नहीं, इससे आप अधिक कमजोर महसूस कर सकते हैं। ऐसे में ध्यान रखें कि यह बहुत टाइट न हों। बल्कि, इस तरह का हो कि आप अच्छे से सांस ले सकते और मूव कर सकें। यदि इसके उपयोग के बाद आप अपने पेल्विक फ्लोर पर दबाव महसूस करते हैं, तो दूसरे पोस्टपार्टम गिर्डल्स (Postpartum Girdles) को ट्राय करें। अधिक टाइट पोस्टपार्टम गिर्डल्स (Postpartum Girdles) का इस्तेमाल करने से बचें।

    और पढ़ें: अगर दिखाई दें ये लक्षण तो समझ लें हो गईं हैं पोस्टपार्टम डिप्रेशन का शिकार

    गिर्डल्स को कितनी देर पहनना चाहिए?

    पोस्टपार्टम गिर्डल्स (Postpartum Girdles) को प्रसव के तुरंत बाद प्रयोग करने की सलाह दी जाती है। ताकि, आपको इससे अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हों। अगर आपकी सी-सेक्शन सर्जरी (C section surgery) हुई हैं या आप किसी अन्य जटिलता का सामना कर रहे हैं, तो आपको इसके प्रयोग से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। अगर आपको इसके प्रयोग के बाद पेट या शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द या अन्य समस्या होती है तो इसका प्रयोग न करें। जितनी देर आप इसमें आराम महसूस करें, उतनी देर इसे पहन सकती हैं। लेकिन, यह इतना आरामदायक होना चाहिए कि इससे पहनने के बाद आपको अच्छा महसूस हो। अधिकतर माताएं सोते या नहाते हुए इसे निकाल देती हैं। ऐसी कोई समय सीमा नहीं है कि आपको दिन में कितनी देर इसे पहनना होगा। प्रसव के बाद लगभग छे से आठ हफ़्तों तक इसे पहनने की सलाह दी जाती है।

    और पढ़ें: पोस्टपार्टम ब्लीडिंग (प्रसव के बाद रक्तस्राव) के कारण और उपचार

    Quiz: प्रेग्नेंसी के बारे में कितना जानते हैं आप?

    यह तो थी पोस्टपार्टम गिर्डल्स (Postpartum Girdles) के बारे में पूरी जानकारी। शिशु के जन्म के बाद मां की रिकवरी का रास्ता थोड़ा मुश्किल हो सकता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन (National Library of Medicine) के अनुसार प्रसव के बाद महिलाएं कई समस्याओं का सामना करती है। जो शारीरिक और मानसिक दोनों हो सकती हैं। ऐसे में, जल्दी रिकवर होने के लिए उन्हें डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। डॉक्टर की सलाह के साथ एक क्वालिटी पोस्टपार्टम गिर्डल्स (Postpartum Girdles) आपको सपोर्ट दे सकता है जिससे आप अपनी एक्टिव लाइफ में वापस आ सकती हैं और लेबर व डिलीवरी से जल्दी हील हो सकती हैं। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब अपने मेडिकल एक्सर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    और द्वारा फैक्ट चेक्ड

    Nikhil deore


    Nikhil deore द्वारा लिखित · अपडेटेड 15/12/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement