- इलेक्ट्रिक पल्सेस पेन सिग्नल्स को ब्रेन तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देती हैं।
- यह पल्सेस फील गुड सब्स्टांस जिसे एंडोर्फिन्स कहा जाता है, उसे रिलीज़ करने के लिए हमारे शरीर को स्टिमुलेट करती हैं।
- यह आपको अपने लेबर पर नियंत्रण महसूस करने और तनाव को दूर करने में मदद करती है।
- यह कॉन्ट्रैक्शन से आपका ध्यान भटकाने में सहायता कर सकती है।
हालांकि, इस बारे में अधिक सुबूत नहीं हैं, जो यह बताएं कि दर्द से राहत पाने में यह मशीन कितनी प्रभावी है? लेकिन, लेबर पेन के लिए TENS मशीन (TENS machine for labor pain) महिलाओं में बेहद लोकप्रिय है। जानिए लेबर पेन के लिए TENS मशीन (TENS machine for labor pain) का प्रयोग कब करना चाहिए?
और पढ़ें: Gestational diabetes: जानिए प्रेग्नेंसी में हाय शुगर के कारण, लक्षण और इलाज
लेबर पेन के लिए TENS मशीन का प्रयोग कब करना चाहिए?
आमतौर पर TENS मशीन (TENS machine) का प्रयोग लेबर की शुरुआत में किया जाता है। इसकी शुरुआत तब की जा सकती है, जब गर्भवती महिला को लगातार कॉन्ट्रैक्शंस या पीठ में दर्द हो रहा हो। इस दौरान गर्भवती महिला इस बात को भी महसूस कर सकती हैं कि अन्य अंगों में दर्द की तुलना में पीठ दर्द में इस मशीन के प्रयोग से अधिक लाभ हो रहा है। ऐसा उन इलेक्ट्रोड पैड्स की वजह से हो सकता है, जिन्हें पीठ पर लगाया जाता है। अधिकतर गर्भवती महिलाएं लेबर पेन की शुरुआत में इस मशीन को अधिक लाभदायक मान सकती है। लेकिन, यह लेबर की अन्य पड़ावों में भी मददगार हो सकती है। हालांकि, लेबर पेन अन्य पड़ावों में बहुत अधिक बढ़ सकता है। ऐसे में इस मशीन के अलावा अन्य दर्द से राहत पाने के तरीकों का प्रयोग भी किया जा सकता है।
अगर आपके डॉक्टर को गर्भ में शिशु के हार्ट को मॉनिटर करना है, तो वो आपको इन TENS पैड्स को रिमूव करने के लिए कहेंगे क्योंकि यह इलेक्ट्रिक्ल इक्विपमेंट्स को प्रभावित कर सकते हैं। अगर आप खुद इसका प्रयोग करने वाली हैं तो इसे कैसे ऑपरेट करना है, इस बारे में सही से जानना अनिवार्य है।

और पढ़ें: प्रेग्नेंसी की फ़र्स्ट ट्राइमेस्टर डायट कर रही हैं प्लान, तो एक बार जरू पढ़ें ये आर्टिकल!
लेबर पेन के लिए TENS मशीन का प्रयोग कैसे किया जा सकता है?
लेबर पेन के लिए TENS मशीन (TENS machine for labor pain) का प्रयोग करने के लिए इलेक्ट्रोड पैड्स को गर्भवती महिला की पीठ पर लगाया जाता है। इसके बाद खास मेटरनिटी TENS मशीन (TENS machine) की इंस्ट्रक्शंस का पालन करना जरूरी है। इस मशीन का प्रयोग इस तरह से किया जाता है:
- पीठ पर इन इलेक्ट्रोड्स को लगाने से पहले सुनिश्चित कर लें कि मशीन बंद है।
- अब इसके दो पैड्स को स्पाइन की किसी भी साइड लगा दिया जा सकते है। यह पैड्स पीठ के ऊपरी हिस्से में होने चाहिए।
- अब अन्य दो पैड्स को पीठ की निचली तरफ लगाए जाते हैं।
- मशीन को ऑन किया जाता है। सबसे पहले कंट्रोल्स को लोअर सेटिंग पर रखा जाता है। जब कॉन्ट्रैक्शंस अधिक होती हैं या जब पीठ दर्द बदतर होती है, तब इसे अधिक किया जाता है।
- हर एक कॉन्ट्रैक्शन पर बूस्ट बटन (Boost Button) को पीक पर रखा जाता है। बूस्ट फंक्शन के परिणामस्वरूप अधिक तेज, वेव जैसी टिंगलिंग (Wave-like tingling) या बजिंग सेंसेशन (Buzzing sensation) होती है।
- जब कॉन्ट्रैक्शन खत्म हो जाती है, तो बूस्ट बटन को बंद कर दिया जाता है।
- इस दौरान गर्भवती महिला को मूव करते रहने के लिए कहा जाता है। इससे न केवल महिला कंट्रोल में महसूस करेगी, बल्कि उसे कॉन्ट्रैक्शन की दर्द सहन करने में भी मदद मिलेगी।
- अगर आपके पैड्स अच्छे से नहीं चिपके हैं, तो उन्हें अच्छे से पीठ पर चिपका लें। क्योंकि, यह जितने अच्छे से चिपके होंगे, उतना ही अच्छा काम करेंगे।