जुकिनी के फायदे 4: डायबिटीज रहती है कंट्रोल
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) द्वारा किए गए रिसर्च के अनुसार जुकिनी में मौजूद फाइबर की मात्रा शरीर में इंसुलिन लेवल को संतुलित बनाए रखने में मददगार होती है। इसलिए डायबिटीज से बचने के लिए या शुगर पेशेंट को जुकिनी का सेवन करना चाहिए, लेकिन संतुलित मात्रा में और नियमित रूप से।
जुकिनी के फायदे 5: कोलेस्ट्रॉल होता है बैलेंस्ड
जुकिनी में फाइबर की मात्रा उच्च होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित रखा जा सकता है । कोलेस्ट्रॉल लेवल संतुलित रहने से हार्ट डिजीज से भी बचा जा सकता है।
और पढ़ें :कॉफी से इम्यूनिटी पावर को कैसे बढ़ाएं? जाने कॉफी बनाने की रेसिपी
जुकिनी के फायदे 6: अस्थमा
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार अस्थमा के मरीजों के लिए जुकिनी बेहद लाभकारी मानी जाती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन-सी सांस से जुड़ी परेशानी को दूर करने में सहायक होते हैं।
जुकिनी के फायदे 7: डायजेशन होता है ठीक
अगर किसी व्यक्ति को डायजेशन से जुड़ी परेशानी रहती है, तो उन्हें जुकिनी का सेवन करना चाहिए। दरअसल इसमें मौजूद फाइबर पाचनतंत्र को बेहतर बनाए रखने में सहायक होता है।
जुकिनी के फायदे 8: ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल
नॉर्मल ब्लड प्रेशर 120/80 mm Hg होता है। अगर ब्लड प्रेशर इससे ज्यादा बढ़ता है या इससे कम होता है, तो दोनों ही स्थिति में ब्लड प्रेशर मॉनिटर करना चाहिए। जुकिनी में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल या सामान्य बनाए रखने में मददगार होता है। अगर किसी भी व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, तो उन्हें जुकिनी का सेवन करना चाहिए।
जुकिनी के फायदे 9: जोड़ों (जॉइंट्स) की समस्या होती है दूर
जोड़ों की समस्या तब होती है जब ब्लड में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में जोड़ों में सूजन की समस्या शुरू हो जाती है। इस बीमारी से भी लड़ने में जुकिनी के फायदे देखे जा सकते हैं। दरअसल इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होने के साथ ही दर्द कम करने की क्षमता होती है। इसलिए जुकिनी का सेवन रोजाना किया जा सकता है और जॉइंट्स प्रॉब्लम से बचा जा सकता है।
जुकिनी के फायदे 10: इम्यून सिस्टम होता है स्ट्रॉन्ग
रिसर्च के अनुसार बी-कैरोटीन (β-Carotene) के सेवन से रोगों से लड़ने की क्षमता मजबूत होती है। जुकिनी में बी-कैरोटीन की मात्रा उच्च होती है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार प्रतिरक्षा क्षमता को बढ़ाने के लिए जुकिनी का सेवन लाभकारी होता है। अगर इसे सामान्य शब्दों में समझें तो इसके सेवन से रोगों से लड़ना आसान होता है।
जुकिनी के फायदे 11: कैंसर का टलता है खतरा
कोलन कैंसर से बचने के लिए जुकिनी का सेवन किया जा सकता है। जुकिनी में ल्यूटिन जैसे पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट शरीर के लिए लाभकारी माने जाते हैं। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (NCBI) के अनुसार एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करने के साथ ही डैमेज सेल और कोलन कैंसर जैसे अन्य कैंसर के रोकथाम में सहायक माना जाता है।
और पढ़ें : मछली खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, कम होता है दिल की बीमारियों का खतरा
जुकिनी के फायदे के लिए इसका सेवन कैसे करना चाहिए?
जुकिनी के फायदे के लिए इसका सेवन निम्नलिखित तरह से किया जा सकता है। जैसे-
- लंच या डिनर में जुकिनी की सब्जी का सेवन करें।
- इसे सलाद की तरह भी खाया जा सकता है।
- अगर आप सैंडविच खाना पसंद करते हैं, तो सैंडविच में इसका सेवन किया जा सकता है।
- जुकिनी को खीरे की तरह भी खाया जा सकता है।
इन ऊपर बताए गए तरीकों के साथ-साथ आप इसे अपनी तरह से स्वादिष्ट बना कर खा सकते हैं।
[mc4wp_form id=”183492″]
और पढ़ें : बदलते मौसम में बीमारियों को कोसों दूर रखेंगी ये ड्रिंक्स, आज ही आजमाएं