backup og meta

अकेले एक्सरसाइज करना बोरिंग लगता है? जानिए ग्रुप एक्सरसाइज बेनिफिट्स के बारे में

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Sayali Chaudhari · फार्मेकोलॉजी · Hello Swasthya


Nikhil deore द्वारा लिखित · अपडेटेड 03/12/2021

    अकेले एक्सरसाइज करना बोरिंग लगता है? जानिए ग्रुप एक्सरसाइज बेनिफिट्स के बारे में

    नियमित व्यायाम करने से हमें न केवल स्वस्थ रहने में मदद मिलती है, बल्कि हमारे जीवन की गुणवत्ता भी बढ़ती है, लेकिन नियमित व्यायाम करना जितना जरूरी है उतना ही मुश्किल भी है। क्योंकि, रोजाना व्यायाम करना अक्सर अधिक लोगों को बोरिंग लगता है। ऐसे में, रोजाना व्यायाम करने के लिए मोटिवेशन का होना बेहद जरूरी है और इस मोटिवेशन के लिए ग्रुप एक्सरसाइज (Group exercise) मुख्य भूमिका निभाती है। यहां हम ग्रुप एक्सरसाइज बेनिफिट्स (Group exercise benefits) के बारे में बात करने वाले हैं। आइए जानते हैं ग्रुप एक्सरसाइज बेनिफिट्स (Group exercise benefits) के बारे में विस्तार से। लेकिन, सबसे पहले एक्सरसाइज के फायदों के बारे में जान लेते हैं

    नियमित एक्सरसाइज के फायदे क्या हैं? (Benefits of regular exercise)

    ग्रुप एक्सरसाइज बेनिफिट्स (Group exercise benefits) से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि रोजाना व्यायाम करने के फायदे क्या हैं? क्योंकि, अगर आपको इन फायदों की पूरी जानकारी होगी, तो आप रोजाना एक्सरसाइज करने के लिए मोटिवेट होंगे। नियमित व्यायाम करने के कई लाभ हैं। सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल और प्रिवेंशन (Centers for Disease Control and Prevention) के अनुसार व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों से न केवल आपका शरीर बेहतर तरीके से काम करता है। बल्कि, आपको भी अच्छा महसूस होता है और नींद भी अच्छी आती है। व्यायाम करने के फायदों की लिस्ट इस प्रकार है:

    • नियमित व्यायाम करने से वजन को संतुलित बनाए रखने में मदद मिलती है।
    • दिल संबंधी समस्याओं (Heart Problems) का जोखिम कम होता है।
    • ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar level) को सही बनाए रखने में सहायता मिलती है।
    • ऐसा भी माना गया है कि नियमित व्यायाम करने से स्मोकिंग छोड़ने में भी आसानी होती है।
    • मेंटल हेल्थ (Mental Health) और याददाश्त को सुधारने में भी यह मददगार है।
    • नियमित व्यायाम करने से  सोचने, समझने और सीखने की क्षमता में बढ़ोतरी होती है।
    • कुछ प्रकार के कैंसर (Cancers) का जोखिम कम होता है और शारीरिक संतुलन सुधरता है।
    • हड्डियां और मसल्स मजबूत होते हैं और नींद अच्छी आती है।
    • सेक्शुअल हेल्थ (Sexual Health) में भी इम्प्रूवमेंट आती है।
    • व्यायाम करने वाले लोगों को सकारात्मक और खुश रहने में मदद मिलती है।

    इनके अलावा भी इसके कई अन्य लाभ हैं। यानी,रोजाना व्यायाम करना हमारे मस्तिष्क और शरीर दोनों के लिए बेहद फायदेमंद है। अब बात करते हैं ग्रुप एक्सरसाइज बेनिफिट्स (Group exercise benefits) के बारे में। जानिए इसके बारे में विस्तार से।

    और पढ़ें: एक्सरसाइज के लिए मोटिवेशन क्यों जरूरी है? करें खुद को मोटीवेट कुछ आसान टिप्स से

    ग्रुप एक्सरसाइज बेनिफिट्स क्या हैं? (Group exercise benefits)

    अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें व्यायाम करना बोरिंग लगता है या आपको भी अकेले वर्क आउट करना पसंद नहीं है, तो आप ग्रुप एक्सरसाइज के बारे में विचार कर सकते हैं। अधिकतर लोगों के लिए अकेले एक्सरसाइज करना सबसे बोरिंग होता है। अगर आपको वर्कआउट के लिए प्रेरणा की जरूरत है, तो ग्रुप एक्सरसाइज (Group exercise) क्लासेज आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। यानी, अगर आप ग्रुप में व्यायाम करते हैं तो न केवल आपको प्रेरणा मिलती है, बल्कि आप बहुत कुछ नया सीखते भी हैं। आइए, जानते हैं ग्रुप एक्सरसाइज बेनिफिट्स (Group exercise benefits) के बारे में।

    प्रेरणा का सही जरिया (Motivational)

    जैसा कि आप जानते ही हैं कि नियमित व्यायाम करने के लिए मोटिवेशन की जरूरत होती है और इसके लिए ग्रुप में व्यायाम करने से बेहतर और कुछ नहीं है। ग्रुप एक्सरसाइज (Group exercise) में अलग-अलग उम्र और क्षमताओं वाले व्यक्ति एक-दूसरे का सपोर्ट कर सकते हैं। जब आप एक ग्रुप में अन्य लोगों को अच्छा करते हुए देखते हैं, तो इससे आपको मोटिवेशन मिलता है और आप भी बेहतर करने के लिए प्रेरित होते हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग दूसरों के साथ वर्कआउट करते हैं, वे अधिक मेहनत करते हैं। यही नहीं, इनसे उन्हें बेहतर परिणाम भी प्राप्त होते हैं।

    टीमवर्क और मेल-मिलाप सबसे टॉप कारण हैं, जिनसे लोग अकेले वर्कआउट करने की जगह ग्रुप एक्सरसाइज करने को प्राथमिकता देते हैं। जब एक ग्रुप एक्सरसाइज (Group exercise) इंस्ट्रक्टर सामने होता है और आपको थोड़ा अधिक व्यायाम करने के लिए कहता है, तो इसके लिए अन्य लोग भी आपको प्रोत्साहित करते हैं, जिससे आपको एक नई प्रेरणा मिलती है और आप गिवअप नहीं करते बल्कि अतिरिक्त जोश से उसे पूरा करते हैं। अकेले वर्कआवर करते हुए हो सकता है कि आप जल्दी गिवअप कर सकते हैं।

    और पढ़ें: रेग्यूलर वर्कआउट से हो गए हैं बोर, तो वर्कआउट रूटीन में शामिल करें बोसु बॉल एक्सरसाइज

    ग्रुप एक्सरसाइज बेनिफिट्स: प्रॉपर फॉर्म में रहने में मिलती है मदद (Proper Form)

    ग्रुप एक्सरसाइज बेनिफिट्स (Group exercise benefits) में अगला है, इससे प्रॉपर फॉर्म में रहने में मदद मिलती है। प्रॉपर फॉर्म में रहने से आपको चोट लगने का खतरा कम होता है। किसी भी एक्सरसाइज क्लास का सबसे वैल्युएबल हिस्सा होता है उसका ट्रेनर। अकेले वर्कआउट करने और पर्सनल ट्रेनर को हायर करने से अच्छा है ग्रुप एक्सरसाइज (Group exercise) करना। ग्रुप क्लास में आपको प्रोफेशनल ट्रेनर्स का लाभ भी मिलता है ताकि, वो यह बता सकें कि आपका हर एक मूव सही है या नहीं। यही नहीं, अगर आपकी फॉर्म में थोड़ी सी भी समस्या है, तो आपके ट्रेनर इसे सही करने में आपकी मदद कर सकते हैं, ताकि आपको चोट न लगे।

    अकेले जिम जाने से आपको यह लाभ नहीं मिलेंगे। खासतौर पर जब आप पहली बार वर्कआउट करना शुरू करते हैं, तो पर्सनल ट्रेनर रखना जरूरी होता है। अगर आप पहली बार और अकेले व्यायाम करते हैं, तो हो सकता है कि आपकी फॉर्म सही न हो। जब आप पहली बार व्यायाम कर रहे हों, तो यह भी हो सकता है कि आपके शरीर की पॉजिशन और पोश्चर सही न हो। अनुचित फॉर्म से आपको दर्द हो सकता है और समय के साथ गंभीर चोट लग सकती है। कई लोग पर्सनल ट्रेनर को अफोर्ड नहीं कर पाते हैं  ऐसे में ग्रुप एक्सरसाइज क्लासेज बेहद लाभदायक हो सकती हैं।

    और पढ़ें: ताई ची और क्यु गोंग एक्सरसाइज अब तक नहीं की, तो अब तैयार हो जाएं

    मिले विभिन्न प्रकार के व्यायामों का लाभ (Benefits of different exercises)

    एक जैसा व्यायाम करना भी बेहद बोरिंग हो सकता है। इसके साथ ही एक ही तरह का व्यायाम करने से आपको परिणाम भी सीमित ही मिलेंगे। नहीं नहीं, जब आप अकेले व्यायाम करते हैं तो हो सकता है कि आप एक ही तरह का व्यायाम करने से अपनी क्षमताओं को एक्सप्लोर न कर पाएं। रोजाना एक ही मशीन और व्यायाम करने से न आपकी प्रोग्रेस भी रुक सकती है। ऐसे में स्ट्रेंथ को बनाए रखना और फैट को लूज करने के लिए बदलाव बेहद जरूरी है। इसमें ग्रुप क्लासेस बेहद लाभदायक साबित हो सकती हैं। आपके इंस्ट्रक्टर इस बात का ध्यान भी रखेंगे कि आप हर सेशन में नई एक्सरसाइज को सीखें।

    ऐसे में ग्रुप एक्सरसाइज बेनिफिट्स (Group exercise benefits) में यह भी एक फायदा है कि इससे आपको अन्य व्यायाम करने में न केवल मदद मिलेगी। बल्कि आप अन्य एक्सरसाइजेज के बारे में जानेंगे और आपकी रूचि भी इसमें बढ़ेगी।

    और पढ़ें: जिम जाने का मन नहीं करता? तो ये वर्कआउट मोटिवेशनल टिप्स करेंगे आपकी मदद

    ग्रुप एक्सरसाइज बेनिफिट्स: नए लोगों से मेलजोल (Socialize with new people)

    इसमें कोई संदेह नहीं है कि ग्रुप एक्सरसाइज (Group exercise) नए लोगों से मिलने का एक बेहतरीन तरीका है। ऐसे लोगों में मिलना जिनकी रुचि कॉमन हो आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। ग्रुप एक्सरसाइज (Group exercise) करने से न केवल आप व्यायाम कर पाएंगे। बल्कि, आपको नए लोगों से मिलने और सोशलाइज होने का मौका भी मिलेगा। जिसे व्यायाम करना आपके लिए और भी मजेदार हो जाएगा।

    ग्रुप एक्सरसाइज बेनिफिट्स

    और पढ़ें: टीवी देखते हुए भी कर सकते हैं बेस्ट एक्सरसाइज, जानिए कौन-कौन सी वर्कआउट है बेस्ट

    बढ़ाएं आत्मविश्वास (Boost your confidence)

    ग्रुप में व्यायाम करने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। जब आप व्यायाम करते हैं, तो इससे आपको खुद पर गर्व महसूस करने के कई मौके मिलते हैं। जब दूसरे लोग भी आपकी प्रशंसा करेंगे तो आप आत्मविश्वास और भी बढ़ेगा। जिससे आप और भी बेहतर कर पाएंगे। यही नहीं, आप खुद में भी कई सकारात्मक बदलावों को नोटिस कर पाएंगे।

    ग्रुप एक्सरसाइज बेनिफिट्स में टीम स्पिरिट (Team spirit)

    ग्रुप एक्सरसाइज बेनिफिट्स (Group exercise benefits) में टीम स्पिरिट मुख्य है। टीम स्पिरिट के लाभों के बारे में तो आप जानते ही हैं। जब कई लोग ग्रुप में व्यायाम करेंगे, तो आपको एक फिटनेस गोल को हिट करने में मदद मिलेगी। जिससे आप और आपके दोस्त न केवल मनचाहे परिणाम पाने में सफल होंगे, बल्कि नए उद्देश्यों के बारे में भी सोच सकते हैं। अकेले व्यायाम करने से यह सब संभव नहीं है।

    और पढ़ें: गर्भावस्था की पहली तिमाही के व्यायाम जिनको करना है बेहद आसान

    समय के महत्व को समझेंगे (Understand the importance of time)

    डेली एक्सरसाइज करने के लिए समय की पाबंदी होना बहुत जरूरी है। ग्रुप एक्सरसाइज बेनिफिट्स (Group exercise benefits) में यह भी एक बड़ा लाभ है कि इसमें एक तय समय पर ही आपको व्यायाम करना होता है। अगर आप अकेले व्यायाम कर रहे हैं, तो आप दिन के किसी भी समय अपनी प्राथमिकता के अनुसार व्यायाम करते हैं। लेकिन ग्रुप एक्सरसाइज (Group exercise) में तो निर्धारित समय में ही व्यायाम किया जाता है। रोजाना एक ही समय पर व्यायाम करने से आपका शरीर भी इसका आदि हो जाता है।

    कॉम्पिटिशन की भावना (Sense of competition)

    जब ग्रुप में कोई काम किया जाता है तो कॉम्पिटिशन की भावना मन में आना जरूरी और अच्छा होता है। ऐसा ही ग्रुप एक्सरसाइज (Group exercise) में भी होता है। जब आप एक ग्रुप में व्यायाम करते हैं तो आपके मन में एक दूसरे से बेहतर करने का विचार आता है। जिससे आप और भी बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं। इससे न केवल आपका उत्साह बढ़ता है बल्कि आप अपने गोल को भी जल्दी प्राप्त कर पाते हैं।

    और पढ़ें: छठे महीने में एक्सरसाइज करें, लेकिन क्यों कुछ खास तरह के व्यायाम न करें

    ग्रुप एक्सरसाइज बेनिफिट्स : इससे मजेदार और कुछ भी नहीं (Full of Fun)

    ग्रुप एक्सरसाइज बेनिफिट्स (Group exercise benefits) में यह पॉइंट सबसे टॉप पर होना चाहिए। क्योंकि, अकेले व्यायाम करना बोरिंग होता है। लेकिन, ग्रुप एक्सरसाइज (Group exercise) करना खुद में बेहद मजेदार है। जब अलग-अलग लोग मिलेंगे और एक साथ एक्सरसाइज करेंगे,तो इस माहौल में व्यायाम करना बेहद दिलचस्प और आसान होगा। यह भी माना गया है कि अन्य लोगों के साथ व्यायाम करने से एंडोर्फिंस (Endorphins) जैसे मूड को सुधारने वाले हॉर्मोन्स रिलीज होते हैं जिससे दर्द कम होता है और आपको अच्छा महसूस होता है।

    अगर अपने अभी व्यायाम करना शुरू किया है, तो ग्रुप एक्सरसाइज (Group exercise) आपके लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकती हैं। लेकिन पहले ही सुनिश्चित कर लें कि आपको कौन सा व्यायाम किस तरह से करना है। यानी, आप अपने गोल को पहले से ही सेट कर लें। अधिकतर लोगों के लिए एक्सरसाइज करना चुनौतीपूर्ण होता है। लेकिन, आपको अपने वर्कआउट से डरना नहीं चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं, तो आपके घायल होने या अपने वर्कआउट को छोड़ने की संभावना अधिक होती है। इसलिए एक्सरसाइज को हमेशा शारीरिक और मानसिक रूप से खुश व सकारात्मक रहने का एक जरिया मानें।

    Quiz : फिटनेस के बारे में कितना जानते हैं, इस क्विज को खेलें और जानें

    और पढ़ें: एक्सरसाइज के पहले क्या खाना हमारे सेहत के लिए होता है फायदेमंद, जानने के लिए पढ़ें

    यह तो थी ग्रुप एक्सरसाइज बेनिफिट्स (Group exercise benefits) के बारे में जानकारी। ग्रुप एक्सरसाइज बेनिफिट्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। ग्रुप एक्सरसाइज (Group exercise) के माध्यम से नए लोगों से मिलें। लगातार रिफ्रेशड और चुनौतीपूर्ण वर्कआउट करने से आप अपने जीवन में एक नया बदलाव महसूस करेंगे। ग्रुप एक्सरसाइज बेनिफिट्स (Group exercise benefits) में न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और भावनात्मक लाभ भी शामिल हैं। लेकिन, अगर आप व्यायाम करना शुरू करने वाले हैं तो एक बार अपने डॉक्टर या एक्सपर्ट से अवश्य बात करें खासतौर पर अगर आपको कोई मेडिकल प्रॉब्लम है।

    अगर आपके मन में कोई भी सवाल है तो आप हमारे फेसबुक पेज पर भी अपने सवालों को पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Sayali Chaudhari

    फार्मेकोलॉजी · Hello Swasthya


    Nikhil deore द्वारा लिखित · अपडेटेड 03/12/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement