और पढ़ें : हो चुकी हैं कई बार प्रेग्नेंट तो जानिए क्या है मल्टिपैरा रिस्क
प्रोजेस्ट्रोन वजायनल (Progesterone vaginal) आपको तब बिल्कुल नहीं लेना चाहिए, यदि आपको पहले कभी एलर्जी रिएक्शन हो चुका है। साथ ही साथ आपको डॉक्टर से पूछना चाहिए कि प्रोजेस्ट्रोन वजायनल इन समस्याओं के चलते आपके लिए सेफ है अथवा नहीं –
- हाय ब्लड प्रेशर
- मायग्रेन
- अस्थमा
- किडनी डिजीज
- डिप्रेशन
प्रोजेस्ट्रोन वजायनल (Progesterone vaginal) की वजह से आप में ब्लड क्लॉट, हार्ट अटैक और ब्रेस्ट कैंसर (Blood clots, heart attacks and breast cancer) जैसी समस्याओं के होने का रिस्क बढ़ सकता है। इसलिए प्रोजेस्ट्रोन वजायनल का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बाद पूरे चेकअप के बाद ही करना चाहिए। साथ ही साथ यदि आप ट्रीटमेंट के दौरान प्रेग्नेंट होती हैं, तो इसकी जानकारी भी आपको डॉक्टर को देनी चाहिए। जिससे प्रेग्नेंसी में किसी तरह के नुकसान की गुंजाइश ना हो।
प्रोजेस्ट्रोन वजायनल ब्रेस्ट मिल्क (Breast milk) के जरिए बच्चे तक पहुंच सकता है और यह बच्चे के शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। यदि आप ब्रेस्टफीडिंग करवा रही हैं, तो डॉक्टर को इसके बारे में अवश्य जानकारी दें। आइए अब जानते हैं प्रोजेस्ट्रोन वजायनल (Progesterone vaginal) का इस्तेमाल किस तरह किया जा सकता है।
और पढ़ें: Fetal Ultrasound: फेटल अल्ट्रासाउंड क्या है?
कैसे किया जा सकता है प्रोजेस्ट्रोन वजायनल का इस्तेमाल? (Use of Progesterone vaginal)

प्रोजेस्ट्रोन वजायनल का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा इसके डायरेक्शन और लेबल की जांच करें। इसके मुताबिक ना कम ना ज्यादा मात्रा में इसका इस्तेमाल करें। डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही सही समय पर इसे लेना चाहिए। ध्यान रखें इसे गोली की तरह मुंह के जरिए नहीं लेना चाहिए। प्रोजेस्ट्रोन वजायनल का इस्तेमाल आपको वजायना (Vagina) के जरिए ही करना चाहिए। इस मेडिसिन को आपको एप्लीकेटर के जरिए वजायना में डालना पड़ता है, साथ ही एप्लीकेटर का इस्तेमाल एक ही बार करना चाहिए। हमेशा डिस्पोजेबल एप्लीकेटर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा प्रोजेस्ट्रोन वजायनल (Progesterone vaginal) के इस्तेमाल के सभी इंस्ट्रक्शन आपको डॉक्टर से अच्छी तरह से पूछ लेना चाहिए, जिससे इसे इस्तेमाल करने के दौरान आपको समस्या ना हो। आमतौर पर प्रोजेस्ट्रोन वजायनल के इस्तेमाल के बाद आपको डिजीनेस और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए सोने से पहले इसका इस्तेमाल करें।
और पढ़ें: गर्भावस्था में अल्ट्रासाउंड की मदद से देख सकते हैं बच्चे की हंसी
प्रोजेस्ट्रोन वजायनल का इस्तेमाल आमतौर पर 6 से 12 दिनों के लिए किया जाता है। यह फर्टिलिटी ट्रीटमेंट का एक भाग माना जाता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह के बाद सही समय पर और सीमित मात्रा में इसका इस्तेमाल करें। साथ ही साथ इसके इस्तेमाल के दौरान रेग्यूलर फिजिकल एक्जाम करते रहें, जिससे शरीर में हो रहे अनुचित बदलाव के प्रति आप सचेत रहें। यदि आपको फिजिकल एग्जामिनेशन के दौरान ब्रेस्ट के आसपास ब्लड क्लॉट या लंप (Blood clot or lump) जैसी समस्या नजर आए, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। प्रोजेस्ट्रोन वजायनल (Progesterone vaginal) का इस्तेमाल आपको हमेशा डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए, लेकिन इसके इस्तेमाल के दौरान आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं इससे जुड़े कुछ सवाल और उनके जरूरी जवाब।
प्रोजेस्ट्रोन वजायनल (Progesterone vaginal) का डोज मिस होने पर क्या करें?
यदि आप प्रोजेस्ट्रोन वजायनल (Progesterone vaginal) का डोज मिस कर देती हैं, तो याद आने पर तुरंत ये डोज ले लें। लेकिन अगले स्केड्यूल दोज के दौरान मिस दोज का इस्तेमाल ना करें। यदि आप एक से ज्यादा डोज मिस कर चुकी हैं, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
प्रोजेस्ट्रोन वजायनल का ओवरडोज होने पर क्या करें?
ओवरडोज की समस्या में आपको डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी माना जाता है। आमतौर पर प्रोजेस्ट्रोन वजायनल (Progesterone vaginal) के ओवरडोज से समस्या होने की संभावना नहीं होती, लेकिन यदि आपको किसी तरह के शारीरिक बदलाव नजर आ रहे हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
प्रोजेस्ट्रोन वजायनल के इस्तेमाल के साथ किन दवाओं से परहेज करें?