अगर आपको इस जादुई इंग्रीडेंट के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। तो आज इस आर्टिकल के माध्यम से जानिए क्या है रेटिनॉल(retinol)। इसके साथ ही रेटिनॉल के लाभों और साइड इफेक्टस (retinol benefits and side effects) के बारे में जानना न भूलें।
रेटिनॉल(Retinol) क्या है?
रेटिनॉल विटामिन A (Vitamin A)का कंपाउंड है। जिसका प्रयोग स्किन रेजुवेनशन के लिए और उम्र की बढ़ती निशानियों को कम करने के लिए लाभदायक माना जाता है। रेटिनॉल का इस्तेमाल बाजार में मौजूद ज्यादातर एंटी एजिंग क्रीम और सीरम में किया जाता है। इसका प्रयोग त्वचा की कई स्थितियों के लिए मौखिक रूप से या लगाने के लिए किया जाता है। रेटिनॉल(Retinol) ओवर-द-काउंटर (OCT) भी उपलब्ध हैं। यह माइल्ड है और धीरे-धीरे अपना असर दिखाती है। जब रेटिनॉल(Retinol) को त्वचा पर लगाया जाता है तो इससे उम्र की निशानियों जैसे फाइन लाइन्स, झुर्रियां, त्वचा के रंग का बदलना या रूखापन आदि को कम करने में मदद मिलती है। हालांकि, इसके परिणाम को सामने आने में लंबा समय लग सकता है। इसमें 3 से 6 महीने लग सकते हैं।
यह भी पढ़ें: आयुर्वेदिक तरीके से ऐसे मनाएं होली, त्वचा और स्वास्थ्य को बचाएं खतरनाक केमिकल वाले रंगों से
इसके कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं जैसे लालिमा, खुजली और त्वचा का छील जाना आदि। जानिये त्वचा के लिए रेटिनॉल(Retinol for skin) के बारे में विस्तार से:

रेटिनॉल(retinol) का प्रयोग कब शुरू करें?
त्वचा के लिए रेटिनॉल(retinol for skin) का उपयोग करने की वैसे तो कोई निर्धारित उम्र सीमा नहीं है। लेकिन, अधिकतर त्वचा विशेषज्ञ बीस की उम्र के बाद इसे अपने स्किनकेयर रूटीन प्रयोग करने की सलाह दे सकते हैं। खासतौर पर अगर आपको मुहांसों की समस्या है। आप बीस की उम्र के बाद इससे बने उत्पादों का प्रयोग करें। अगर नियमित रूप से इसका प्रयोग नहीं करना चाहते तो पहले इसे 3 महीने के लिए आज़माएं और फिर 3 महीने का ब्रेक लें।
रेटिनॉल(retinol) के साइड इफेक्ट
रेटिनॉल सभी पर समान रूप से अच्छी तरह से काम नहीं करता हैं। यदि आप रोजेशिया(Rosacea), एक्जिमा या सोरायसिस से पीड़ित हैं। तो आपको इसके प्रयोग से बचना चाहिए। क्योंकि, यह त्वचा पर बहुत कठोर हो सकता है। यही नहीं, यह पहले से ही डेलिकेट जगहों में सूजन, सूखापन और संवेदनशीलता बढ़ा सकता है। हालांकि, इससे होने वाले साइड इफेक्ट कुछ ही दिनों तक रहते हैं। यह साइड इफेक्ट तब तक रहते हैं, जितना समय त्वचा को इंग्रीडिएंटस के साथ एडजस्ट करने में लगता है।
आयुर्वेदिक ब्यूटी रोमेडीज, योग एवं स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी के लिए क्लिक करें-