backup og meta

कॉकरोच से बचाव के घरेलू नुस्खे

कॉकरोच से बचाव के घरेलू नुस्खे

घरों में मौजूद कॉकरोच (Cockroach) लाखों बीमारियों का बड़ा कारण बनते हैं। बाथरूम, फर्श, पर्दे, बर्तनों और खाने पर रेंगकर ये संक्रमण फैलाता है। इसलिए कॉकरोच से बचाव बेहद जरूरी है। यहां जानें कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिनकी मदद से आप आसानी से कॉकरोच से बचाव कर सकते हैं। 

कॉकरोच से बचाव के क्या हैं तरीके?

निम्नलिखित तरीकों से कॉकरोच से बचाव संभव है। जैसे-

1. डायटोमेशियस मिट्टी की मदद से कॉकरोच से बचाव किया जा सकता है-

ये एक प्रकार की खिलौने बनाने वाली मिट्टी है। अक्सर बच्चे घर में इसे खेलने के लिए उपयोग करते हैं। लेकिन इसका कीटनाशक गुण इसे कॉकरोच मारने के लिए उपयोगी बनाता है।  घर को साफ़ करने के बाद आप अगर इसे घर के उन सभी कोनों में लगा देती हैं जहां पर कीड़े होने की संभावना है तो आपको कॉकरोच से छुटकारा मिल सकता है। कॉकरोचों को कोका पाउडर और आटा पसंद होता है, ऐसे में इस कीटनाशक मिट्टी में कोका पाउडर और आटा मिला सकते हैं।

2. बेकिंग सोडा की मदद से कॉकरोच से बचाव किया जा सकता है-

बेकिंग सोडा को चीनी के साथ मिलाकर कॉकरोच वाली जगहों पर रख दें। चीनी की खुशबू कॉकरोच को खाने के लिए मजबूर करेगी। जब कॉकरोच इसे खाएगा तो बेकिंग सोडा उसके शरीर में जाएगा।  कॉकरोच के अंदर पानी के साथ रिएक्शन करने पर बेकिंग सोडा कीटनाशक का काम करेगा और कॉकरोच मर जाएगा। 

3. बोरिक एसिड का उपयोग भी कॉकरोच से बचाव कर सकता है-

बोरिक एसिड को आटे या चीनी के साथ मिलाकर घर के कोने और खासकर किचेन और बाथरूम के पास रखना चाहिये। यह मिश्रण कॉकरोच को घर से भगाने में सहयोग कर सकता है। ऐसा करने से कॉकरोच से बचाव किया जा सकता है।

4. रोजाना इस्तमाल किए जाने वाले तेल से भी मरते हैं कॉकरोच-

पेपरमिंट, लैवेंडर और टी ट्री ऑयल से भी कॉकरोच को मारा जा सकता है। इन तेलों की खुशबू की वजह से कॉकरोच मर जाते हैं। इनका उपयोग दो तरीकों से किया जा सकता है। 

  • स्प्रे के रूप में कोनों में छिड़कने से कॉकरोच मर जाते हैं।  
  • कॉटन पर तेल लगाकर कोनों को साफ करने से भी कॉकरोच दूर भाग जाते हैं।

5. डिटर्जेंट स्प्रे करेगा कॉकरोच की धुलाई-

जैसा की सभी कीड़े शरीर के ऊपर पाई जाने वाली त्वचा से ही सांस लेते हैं ठीक उसी प्रकार कॉकरोच भी त्वचा में पाए जाने वाले छेद से सांस लेते हैं। अगर आप इनके ऊपर डिटर्जेंट का घोल डालते हैं तो इससे इनके रोमछिद्र बंद हो जाते हैं और ये सांस न लेने के कारण मर जाते हैं।  ये तरीका प्रभावशाली है लेकिन इसके लिए आपको कॉकरोच को ढूंढ़कर मारना पड़ेगा। जो कि आसान नहीं होता।

और पढ़ें : अपनाए ये टिप्स और पाएं मच्छरों से संपूर्ण सुरक्षा

कॉकरोच से बचाव क्यों है जरूरी?

वैसे लोग जिन्हें धूल, मिट्टी और मौसम के बदलने से एलर्जी की समस्या होती है उन्हें घर में कॉकरोच रहने के कारण एलर्जी की समस्या और बढ़ सकती है। अगर आपके घर में कॉकरोच रहता है, तो आपको निम्नलिखित परेशानी हो सकती है। जैसे-

इन परेशानियों के होने के साथ-साथ अगर घर में कोई आस्था के पेशेंट हैं, तो उनकी परेशानी और बढ़ सकती है। बच्चों को अगर अस्थमा की शिकायत है तो उन्हें और ज्यादा परेशानी हो सकती है।

बच्चों और बड़ों दोनों में ही कॉकरोच के कारण अगर परेशानी बढ़ रही है तो उसके लक्षणों को समझें।

  • सांस लेने के दौरान तेज आवाज आना
  • सांस लेने में परेशानी होना
  • सिने में दर्द होना
  • बेचैनी महसूस होना
  • सोने में परेशानी होना 

और पढ़ें : ज्यादा सोने के नुकसान से बचें, जानिए कितने घंटे की नींद है आपके लिए जरूरी

अगर आपको या घर के किसी सदस्य को अस्थमा की समस्या है, तो ऐसी स्थिति में क्या करें?

ऐसी परिस्थिति में कॉकरोच से बचाव बेहद जरूरी है। इसलिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें। जैसे-

  • कॉकरोच से बचाव के लिए घर को हमेशा साफ रखें और खाने-पीने की चीजों को ठीक तरह बंद कर रखें।
  • कपड़े, बर्तन, कागज, या अन्य गंदे सामान को अपने-अपने जगहों पर रखें। इन सभी सामानों को घर में फैलाकर न रखें।
  • किचेन को हमेशा साफ रखें और कुकटॉप को भी साफ रखें नहीं तो किचेन में कॉकरोच हो सकता है।  
  • गार्बेज बैग या डस्टबिन को बंद कर के रखें। यह भी ध्यान रखें की किचेन के सिंक या अन्य पानी की पाइप लाइन का रास्ता अच्छी तरह से कवर हो।
  • घर में रोज अच्छी तरह से झाड़ू और पोंछा लगायें। इससे घर में मौजूद गंदगी दूर होगी और कॉकरोच से बचाव होने में आसानी होगी।
  • अगर आपके घर में पालतू जानवर जैसे कुत्ता, बिल्ली या तोता है, तो उनके खाने को भी हमेशा ढ़ककर ही रखें।
  • घर में जहां कहीं भी होल (छेद) हों उसे तुरंत भरबायें।
  • किचेन और बाथरूम एरिया की सफाई पर विशेष ध्यान रखें।
  • बिना पके हुए खाने-पीने की चीजों को अच्छी तरह से डब्बे में बंद कर के हमेशा रखें।
  • घर में समय-समय पर पेस्टकंट्रोल करवाते रहें।

और पढ़ें : अस्पताल से इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ आ जाते हैं कीटाणु भी, ऐसे करें साफ

इन सभी के साथ ये भी जानना जरूरी है की कॉकरोच घर में कहां-कहां छुपे रह सकते हैं?

घर के निम्नलिखित स्थानों पर कॉकरोच छिपे रह सकते हैं। जैसे-

  • घर की दीवारों में छेद होना
  • फ्रीज या अन्य किचेन कैबिनेट के पीछे या नीचे
  • ऐसी जगह जहां आप अखबार या न्यूज पेपर रखते हैं
  • फर्नीचर के नीचे
  • सिंक के नीचे
  • पानी वाली जगहों के आसपास
  • नाले में

गार्डेन एरिया में भी आपको कॉक्रोच आसानी से नजर आ सकते हैं। इसलिए इन सभी जगहों की सफाई समय-समय पर रहें, जिससे कॉकरोच से बचाव संभव हो सकता है और आप इंफेक्शन की समस्या से बच सकते हैं।

कॉकरोच साल्मोनेल्लोसिस (Salmonellosis), टायफॉइड (typhoid), डीसेंट्री (Dysentery) जैसी बीमारियां फैलाता है। इनके घर में होने से बच्चों में संक्रमण होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। अगर आपके घर पर बहुत ज्यादा कॉकरोच नहीं है तो आप इन तरीकों को अपनाकर कॉकरोच से छुटकारा पा सकते हैं। बहुत अधिक कॉकरोच होने पर पेस्ट कंट्रोल का सहारा लें।  

हैलो हेल्थ ग्रुप किसी भी तरह की मेडिकल एडवाइस, इलाज और जांच की सलाह नहीं देता है।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

The Truth About Cockroaches and Health/https://www.pestworld.org/news-hub/pest-health-hub/the-truth-about-cockroaches-and-health/Accessed on 05/01/2020

Cockroaches/https://www.who.int/Accessed on 05/01/2020

Cockroach Allergy: Symptoms, Diagnosis, Treatment, and More/https://www.healthline.com/health/cockroach-allergy/Accessed on 05/01/2020

Cockroach Allergy/https://www.aafa.org/cockroach-allergy/Accessed on 05/01/2020

Cockroaches/https://www.betterhealth.vic.gov.au/health/HealthyLiving/cockroaches/Accessed on 05/01/2020

 

Current Version

12/03/2021

Suniti Tripathy द्वारा लिखित

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar

Updated by: Nikhil deore


संबंधित पोस्ट

गर्भनिरोधक दवा से शिशु को हो सकती है सांस की परेशानी, और भी हैं नुकसान

बच्चों के लिए सावधानियां: घर पर अकेला छोड़ने से पहले सिखाएं सेफ्टी टिप्स


के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

Dr Sharayu Maknikar


Suniti Tripathy द्वारा लिखित · अपडेटेड 12/03/2021

ad iconadvertisement

Was this article helpful?

ad iconadvertisement
ad iconadvertisement