backup og meta

Lohri Healthy Recipes 2022: लोहड़ी हेल्दी रेसिपी के साथ जमकर करें सेलिब्रेशन

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Surender aggarwal द्वारा लिखित · अपडेटेड 12/01/2022

    Lohri Healthy Recipes 2022: लोहड़ी हेल्दी रेसिपी के साथ जमकर करें सेलिब्रेशन

    Happy Lohri 2022: साल 2022 शुरू होने के बाद साल का पहला बड़ा त्योहार आ गया है। मकर संक्रांति के साथ सिखों का त्योहार लोहड़ी भी आ गया है। जिसमें नई फसल की बुआई और कटाई के लिए खुशियां मनाई जाती हैं। चूंकि, यह त्योहार फसल की बुआई-कटाई से जुड़ा हुआ है, तो इसलिए इसका संबंध स्वादिष्ट खानपान से भी जुड़ा हुआ है। इसलिए, हम आपको बता रहे हैं कुछ लोहड़ी हेल्दी रेसिपी (Lohri 2022 Recipes), जिन्हें बनाकर न सिर्फ आप इस त्योहार को स्वादिष्ट बना सकते हैं, बल्कि हेल्दी भी बना सकते हैं।

    लोहड़ी हेल्दी रेसिपीज से ऐसे होगा फायदा

    लोहड़ी में गुड़, तिल, मूंगफली से बनाए गए पकवानों का विशेष महत्व होता है। जो कि, पकवानों का स्वाद बढ़ाने में भी काफी मदद करते हैं। स्वाद के अलावा, गुड़, तिल, मूंगफली स्वास्थ्यवर्धक भी होते हैं, जो कि हमारे शरीर को कई लाभ प्रदान करते हैं। हम आपको इस आर्टिकल में लोहड़ी हेल्दी रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप लोहड़ी 2022 (Lohri 2022 Recipes) के दिन बनाकर अपनी फैमिली और दोस्तों को खिला सकते हैं और फिर उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी बात करेंगे।

    और पढ़ें: हेल्दी फूड्स की मदद से प्रेग्नेंसी के बाद बालों का झड़ना कैसे कम करें?

    लोहड़ी हेल्दी रेसिपी – ड्राई फ्रूट चिक्की (Dry fruits chikki)

    ड्राई फ्रूट चिक्की लोहड़ी के दिन बनाई जाने वाली एक प्रकार की गजक है। जिसमें, काजू, बादाम और अन्य ड्राई फ्रूट का इस्तेमाल किया जाता है। लोहड़ी हेल्दी रेसिपी (Lohri 2022 Recipes) में ड्राई फ्रूट चिक्की के शामिल होने के पीछे वजह यह है कि, इसमें काफी मात्रा में हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं। इसके अलावा, चिक्की में मौजूद ड्राई फ्रूट्स आपके शरीर को गर्म रखने में भी मदद करते हैं। चूंकि, लोहड़ी सर्दियों के मौसम में आती है और आपको ठंड और बीमार पड़ने से बचाने के लिए यह काफी मददगार साबित होती है।

    लोहड़ी हेल्दी रेसिपी – गाजर का हल्वा (Gajar halwa)

    गाजर का हल्वा काफी पसंद किया जाने वाला मिष्ठान है। लोहड़ी पर या खासकर सर्दियों के मौसम में गाजर के हल्वा का प्रमुखता से सेवन किया जाता है। इसमें ड्राई फ्रूट्स को मिलाने से इसके फायदों को और बढ़ाया जा सकता है। अगर आपको मधुमेह (Diabetes) भी है, तो उदाय होने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि इसे आप खजूर की मदद से शुगर फ्री भी बना सकते हैं। इसमें, खजूर को उपयोग करने से न सिर्फ आप चीनी से होने वाले नुकसान से बच पाएंगे। बल्कि, उसमें मौजूद फाइबर और मिनरल का लाभ भी उठा पाएंगे।

    और पढ़ें: ब्रेन स्ट्रोक कम करने के लिए बेस्ट फूड्स

    लोहड़ी हेल्दी रेसिपी – सरसों का साग (Sarso ka saag)

    सरसों का साग पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में प्रमुख आहार है। जो कि, सर्दियों में काफी खाया जाता है। सरसों का साग सिखों के पारंपरिक आहार में भी शामिल है। जिस वजह से लोहड़ी के दिन भी इसका सेवन किया जाता है। सर्दियों के मौसम में बहुतायत में खाना जाने वाला सरसों का साग सिर्फ पारंपरिक स्थान ही नहीं रखता, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी होता है। सरसों में आयरन, फॉलेट (Folate) और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

    लोहड़ी हेल्दी रेसिपी – मक्के की रोटी (Corn Roti)

    अगर आपने लोहड़ी हेल्दी रेसिपी में सरसों के साग की बात की है, तो इसकी साथी मक्के की रोटी को कैसे भूल सकते हैं। आखिर, सरसों का साग के साथ बेस्ट कॉम्बिनेशन मक्के की रोटी ही है। सरसों के साग के साथ मक्के की रोटी जोड़ने से आप आहार में प्रोटीन (Perotein), फाइबर (Fiber) आदि पोषक तत्वों की मात्रा भी जोड़ पाएंगे। जिससे आप इस कॉम्बिनेशन को और भी स्वास्थ्यवर्धक बना सकते हैं।

    लोहड़ी हेल्दी रेसिपी – गुड़ की गजक

    सर्दियां हों या लोहड़ी का त्योहार, आप गुड़ की गजक को कैसे भूल सकते हैं। लोहड़ी में गुड़ की गजक का विशेष स्थान है, जिसके बना लोहड़ी का त्योहार अधूरा लगता है। इसे बनाने में मूंगफली भी मिलाई जाती है। जिससे इसके पोषण में बढ़ोतरी होती है। मूंगफली में मौजूद प्रोटीन और ओमेगा (Omega) आपकी सेहत को फायदे पहुंचाता है।

    लोहड़ी हेल्दी रेसिपी – कॉर्न और पालक की टिक्की

    लोहड़ी 2020 के दिन आप कॉर्न (Corn) और पालक (Spinach) की टिक्की बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। यह टिक्की न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसमें कोर्न और पालक होने की वजह से काफी पौष्टिक भी रहती है। जो कि, शरीर को गर्म रखने में मदद करती है और सेहतमंद बनने के लिए जरूरी पोषण भी प्रदान करती है।

    हमनें कई लोहड़ी हेल्दी रेसिपी (Lohri 2022 Recipes) के बारे में बात कर ली, अब हम इनमें मौजूद या इन्हें बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में विस्तार से बात करते हैं।

    और पढ़ें: मां से होने वाली बीमारी में शामिल है हार्ट अटैक और माइग्रेन

    लोहड़ी हेल्दी रेसिपी – ड्राई फ्रूट्स के फायदे (Benefits of dry fruits)

    जब फलों को सुखाकर उनमें से पानी की मात्रा को खत्म कर दिया जाता है, तो वो ड्राई फ्रूट्स कहलाते हैं। जिसमें, किशमिश, बादाम, काजू, खजूर, अखरोट आदि प्रमुख होते हैं। आइए, इनके स्वास्थ्य फायदों के बारे में जानते हैं।

    • ड्राई फ्रूट का सेवन करने से आपका फाइबर और पोषण का इंटेक बढ़ता है। इसके अलावा, ड्राई फ्रूट्स आपके शरीर को भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट देते हैं।
    • वजन के अनुसार, ताजे फलों के रूप से ज्यादा ड्राई फ्रूट्स में ज्यादा पोषण होता है। जिससे हमारे शरीर को बहुतायत में फाइबर, विटामिन और मिनरल मिल जाते हैं। जिस वजह से, आप ड्राई फ्रूट्स के सेवन से शरीर की प्रति दिन जरूरी पोषण का बड़ा हिस्सा प्राप्त कर सकते हैं।
    • किशमिश सूखे अंगूरों को कहा जाता है। जो कि ड्राई फ्रूट्स के रूप में खाया जाता है। किशमिश में काफी मात्रा में फाइबर, पौटेशियम और अन्य पोषक तत्व होते हैं। किशमिश के सेवन से ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर (Blood sugar), ब्लड कॉलेस्ट्रॉल सुधरता है।
    • बादाम प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत है। जिसकी वजह से सिर्फ मुट्ठी भर बादाम से ही शरीर के प्रतिदिन जरूरत का प्रोटीन प्राप्त किया जा सकता है। इसका सेवन करने से दिल स्वस्थ रहता है और विटामिन-ई (Vitamin E) प्राप्त होता है। बादाम में कार्ब्स कम होते हैं और प्रोटीन, हेल्दी फैट्स (Healthy fats) और फाइबर (Fiber) मौजूद होता है, जिससे यह वजन नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

    लोहड़ी हेल्दी रेसिपी – गाजर के फायदे (Carrot benefits)

    गाजर का सेवन करने से शरीर को काफी मात्रा में विटामिन, पोषण और फाइबर प्राप्त होता है। आइए, इसके अन्य स्वास्थ्यवर्धक फायदों के बारे में जानते हैं।

    • गाजर का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म सुधरता है। जिससे, आपके शरीर में फैट जमना कम होता है और वजन नियंत्रित होता है।
    • गाजर में बीटा कैरोटीन बहुतायत में होता है। जो कि विटामिन-ए का प्रकार है और हमारी आंखों के लिए काफी लाभदायक होता है। विटामिन-ए का सेवन करने से आंखों की सतह को सुरक्षा प्रदान होती है और हमारी नजर मजबूत होती है। इसके अलावा, लोहड़ी हेल्दी रेसिपी के रूप में गाजर का सेवन करने से इसमें मौजूद ल्युटीन तत्व हमारी आंखों को तेज रोशनी से होने वाली नुकसान से भी बचाता है।
    • गाजर में विटामिन सी (Vitamin C) भी मौजूद होता है। जिससे हमारी त्वचा (Skin) निखरती है और स्किन डिसऑर्डर (Skin disorder) से भी राहत मिलती है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन त्वचा की सूजन को भी कम करने में मदद करता है।
    • गाजर का सेवन करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भारी मात्रा में होते हैं, जो कि शरीर को संक्रमण आदि से लड़ने में मदद करते हैं।

    और पढ़ें: Fibroids: फाइब्रॉइड्स (रसौली) क्या है?

    लोहड़ी हेल्दी रेसिपी – सरसों के फायदे

    1. सरसों की पत्तियों में कैल्शियम, कॉपर, विटामिन ए, सी, के और फाइबर, मैग्नीशियम, मैंगनीज आदि मौजूद होता है।
    2. इसके अलावा, सरसो में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो कि शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।
    3. सरसों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को सुधारा जा सकता है। जिस वजह से मधुमेह के रोगियों के लिए यह लाभदायक आहार है।

    लोहड़ी हेल्दी रेसिपी – गुड़ के फायदे

    1. गुड़ में प्रोटीन, फैट, आयरन, पौटेशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज पाया जाता है। इसके अलावा, यह चीनी का बेहतरीन विकल्प भी है।
    2. गुड़ में विटामिन-बी, कैल्शियम, जिंक, फॉस्फोरस और कॉपर की मात्रा भी पाई जाती है।
    3. गुड़ का सेवन करने से पाचन क्रिया सुधरती है। क्योंकि, इसमें मौजूद सुक्रोज बोवेल मूवमेंट को सुधारता है।
    4. लोहड़ी हेल्दी रेसिपी के रूप में गुड़ का सेवन करने से कई स्टडी में पाया गया है कि इसमें मौजूद आयरन की मदद से एनीमिया की शिकायत दूर होती है
    5. गुड़ का सेवन करने से इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और आपको कई बीमारियों या संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।

    लोहड़ी हेल्दी रेसिपी – पालक के फायदे

    • पालक में विटामिन-ए, सी, के1, फोलिक एसिड, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। जो कि हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी है।
    • पालक का सेवन करने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस में कमी आती है। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ती उम्र के लक्षण और कैंसर या डायबिटीज का खतरा बढ़ाता है।
    • पालक का सेवन करने से हानिकारक सूर्य की रोशनी से होने वाले खतरे की आशंका कम हो जाती है।
    • लोहड़ी हेल्दी रेसिपी (Lohri 2022 Recipes) के रूप में पालक का सेवन करने से हमारे शरीर को नाइट्रेट्स की मात्रा प्राप्त होती है। जिससे ब्लड प्रेशर सुधरता है और दिल का स्वास्थ्य मजबूत होता है।

    और पढ़ें: मोटापे के कारण इनफर्टिलिटी का शिकार हो सकते हैं पुरुष भी

    लोहड़ी हेल्दी रेसिपी – मक्का के फायदे

    1. मक्का हेल्दी कार्ब्स, फाइबर, प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है। इसके अलावा, इसमें मैग्नीशियम, जिंक, मैंगनीज और कॉपर भी मौजूद होते हैं।
    2. मक्का का सेवन करने से मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट हमारे आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ाते हैं।
    3. मक्का का सेवन स्वीट कॉर्न के रूप में गर्भावस्था के दौरान किया जा सकता है। क्योंकि, इसमें फोलिक एसिड की अच्छी मात्रा होती है, जो कि गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी तत्व है।
    4. मक्का में मौजूद पौटेशियम शरीर में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करके दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

    उम्मीद करते हैं लोहड़ी हेल्दी रेसिपी आपको पसंद आई होगी। फेस्टिवल पर हेल्दी डायट फॉलो करें और फेस्टिवल का आनंद लें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Surender aggarwal द्वारा लिखित · अपडेटेड 12/01/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement