हिचकी रोकने के उपाय – काली मिर्च
हिचकी आने पर काली मिर्च से भी उसे रोक सकते हैं। जैसे ही हिचकी आए कालीमिर्च मुंह में रख लें और फिर उसे चूसें। ऐसा करने से हिचकी रुकेगी अगर आपको तीखा लगने लगे तो पानी पी लीजिए। आप चाहें तो काली मिर्च पाउडर में शहद मिलाकर भी खा सकते हैं।
हिचकी रोकने के उपाय – खाना हमेशा आराम से खाएं
कुछ लोग बहुत जल्दी में खाना खाते हैं जिससे वो खाना ठीक से चबाते नहीं हैं। इस तरह जल्दी -जल्दी खाने से हिचकी आना शुरू हो जाती है। कभी-कभी तो कुछ तीखा खाने से भी ऐसा होता है इसलिए खाना हमेशा आराम से चबा -चबाकर ही खाएं।
हिचकी रोकने के उपाय – चॉकलेट पाउडर
चॉकलेट पाउडर का इस्तेमाल आपने कई तरह की स्वीट डिश बनाने में किया होगा। लेकिन इस बात को कम ही लोग जानते हैं कि चॉकलेट पाउडर हिचकी रोकने का एक बेहतरी उपाय हो सकता है। अगर आपको बार-बार हिचकी आने की समस्या होती है, तो आप हिचकी आने पर एक चम्मच चॉकलेट पाउडर खा लें। ऐसा करने से भी हिचकी में आराम मिल सकता है।
दालचीनी से करें हिचकी का इलाज
दालचीनी हर घर की रसोई में आसानी से मिलने वाला मसाला है। यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसी तरह ये हिचकी रोकने में भी फायदेमंद हो सकती है। अगर आप बार-बार हिचकी आने की समस्या से परेशान हैं, तो दालचीनी का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप दालचीनी का एक टुकड़ा मुंह में डालकर कुछ देर तक चूसें। इससे हिचकी में राहत मिल सकती है।
हिचकी रोकने के उपाय – पीनट बटर
आपने पीनट बटर का इस्तेमाल ब्रेड स्लाइस पर लगाकर किया होगा। ये खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। लेकिन आपको शायद ये न पता हो कि पीनट बटर का इस्तेमाल सिर्फ डिश बनाने में ही नहीं किया जाता। आप इसका सेवन हिचकी रोकने के लिए भी कर सकते हैं। अगर आपको हिचकी बार-बार आती है तो जब भी हिचकी आए, एक चम्मच पीनट बटर खा लें। हिचकी आने पर पीनट बटर खाने से भी हिचकी रुक जाती है।
ऐसा होने पर करें डॉक्टर से संपर्क
कई बार हिचकी पर घरेलू उपाय भी काम नहीं आते। तो ऐसे में आपको इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। अगर आपक 48 घंटे तक हिचकी नहीं रुकती है, तो डॉक्टर के पास जाना चाहिए। कई बार हृदय संबंधी समस्याओं के चलते भी हिचकी आने की परेशानी हो सकती है। यही नहीं, पेट में सूजन, गैस आदि की समस्या के कारण हिचकी की समस्या हो सकती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि लगातार हिचकी की समस्या डिप्रेशन का कारण भी बन सकती है। इसलिए अगर ये समस्या लंबे समय से बनी रहती है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करके इसका सही उपचार लेना चाहिए, ताकि ये समस्या ज्यादा न बढ़े।