Stomach Ache After Eating: खाने के बाद पेट दर्द की समस्या हो ना करें इग्नोर!
पेट दर्द यह एक ऐसी समस्या है, जिससे हमसभी परिचित हैं, लेकिन क्या आपने कभी यह ध्यान दिया है कि खाने के बाद पेट दर्द (Stomach Ache After Eating) की समस्या क्यों होती है? और क्यों आपकी परेशानी बढ़ जाती है? तो चलिए आज इस आर्टिकल में खाने के बाद पेट दर्द से जुड़े अलग-अलग सवालों का जवाब जानेंगे।
खाने के बाद पेट दर्द के कारण क्या हैं?
खाने के बाद पेट दर्द के लक्षण को कैसे समझें?
खाने के बाद पेट दर्द की समस्या का निदान कैसे किया जाता है?
खाने के बाद पेट दर्द का इलाज कैसे किया जाता है?
खाने के बाद पेट दर्द से बचाव के लिए क्या करें?
चलिए खाने के बाद पेट दर्द से जुड़े इन सवालों का जवाब एक-एक कर समझने की कोशिश करते हैं, क्योंकि पेट दर्द की अगर विशेष रूप से खाने के बाद हो तो ऐसी स्थिति में आपको सतर्क रहने के ओर इशारा करते हैं। इसलिए सामान्य पेट दर्द कहीं गंभीर रूप ना ले इसलिए आपको इससे जुड़ी जानकारियों को समझना चाहिए।
खाने के बाद पेट दर्द के कारण क्या हैं? (Cause of Stomach Ache After Eating)
खाने के बाद पेट दर्द के कारण एक नहीं, बल्कि कई हो सकते हैं, जो इस प्रकार हैं-
खाना (Food)
खाने के बाद पेट दर्द के कारण में सबसे पहले फूड के बारे में समझना जरूरी है। कुछ लोगों को खाने-पीने की कुछ चीजों से समस्या होती है। ऐसे में उस खाद्य पदार्थ या पेय पदार्थों के सेवन के बाद पेट दर्द की समस्या शुरू हो सकती है। ऐसी स्थिति में यह ध्यान रखना जरूरी है कि आपको किन-किन खाने-पीने की चीजों के सेवन के बाद तकलीफ शुरू होती है।
एलर्जी (Allergies)
फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (Food and Drug Administration) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार कुछ लोगों को अंडे, दूध, मूंगफली, ट्रिनट्स, सोया, मछली और गेहूं के सेवन से भी एलर्जी हो सकती है। इसलिए इन चीजों के खाने के बाद पेट दर्द (Stomach Ache After Eating) की समस्या हो सकती है।
फूड इन्टॉलरेंस (Food Intolerance)
इन्टॉलरेंस की समस्या तब शुरू होती है जब डायजेस्टिव सिस्टम (Digestive system) कुछ विशेष तरह के खाने-पीने की चीजों को डायजेस्ट नहीं कर पाता है। इसलिए फूड इन्टॉलरेंस जैसे लैक्टोस, ग्लूटेन और फर्मेंटेड कार्बोहायड्रेट के कारण भी खाने के बाद पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
इन शारीरिक बीमारियों की वजह से खाने के बाद पेट दर्द की समस्या हो सकती है। वैसे कुछ रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसार शुगर एल्कोहॉल (Sugar alcohols) के सेवन की वजह से भी खाने के बाद पेट दर्द की समस्या हो सकती है। दरअसल शुगर एल्कोहॉल में आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल किया जाता है, जो पेट के लिए नुकसानदायक होता है।
अपच की समस्या को दूर करने के लिए टाईलेनोल (Tylenol) का सेवन किया जा सकता है।
खाने के बाद पेट दर्द की समस्या से निजात पाने के लिए इन दवाओं का सेवन किया जा सकता है।
नोट: यहां दवाओं का नाम सिर्फ आपकी जानकारी के लिए दी गई है। ये दवाएं ओवर-द-काउंटर (OTC) मिलने वाली दवाओं में शामिल है, लेकिन आप इन दवाओं का सेवन अपनी मर्जी से ना करें।
अपने डायट में फाइबर (Fiber) रिच फूड जरूर शामिल करें।
पानी (Water) का सेवन कम ना करें।
स्पाइसी (Spicy) और जंक फूड (Junk food) से दूरी बनायें।
पेट में दर्द की समस्या होने पर इन 5 टिप्स को फॉलो करें। हालांकि अगर तकलीफ कम नहीं हो रही है, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर से जरूर सलाह लें। डॉक्टर बीमारी की गंभीरता और हेल्थ कंडिशन (Health Condition) को ध्यान में रखकर इलाज करेंगे, जिससे जल्द लाभ मिलेगा।
कॉन्स्टिपेशन (Constipation) की समस्या को योग से भी दूर किया जा सकता है। जानने के लिए नीचे दिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Stomach ache and abdominal pain. http://www.nhs.uk/conditions/stomach-ache-abdominal-pain/Pages/Introduction.aspx/Accessed on 08/02/2022
Abdominal pain. https://medlineplus.gov/ency/article/003120.htm/Accessed on 08/02/2022
Abdominal pain in adults. https://www.betterhealth.vic.gov.au/health/conditionsandtreatments/abdominal-pain-in-adults/Accessed on 08/02/2022Acute Abdomen. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK459328/. Accessed on 08/02/2022
Sample records for abdominal pain vomiting. https://www.science.gov/topicpages/a/abdominal+pain+vomiting/Accessed on 08/02/2022
Food Allergies: What You Need to Know/https://www.fda.gov/food/buy-store-serve-safe-food/food-allergies-what-you-need-know/Accessed on 08/02/2022