backup og meta

नॉनवेजिटेरियन और वेजिटेरियन दोनों के लिए परफेक्ट है ये डायट, दोनों जान लें इसके बारे में

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Mona narang द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/03/2020

    नॉनवेजिटेरियन और वेजिटेरियन दोनों के लिए परफेक्ट है ये डायट, दोनों जान लें इसके बारे में

    फ्लेक्सिटेरियन शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है। फ्लेक्सिबल और वेजिटेरियन। यह वेजेटेरियन और नॉन वेजेटेरियन डायट का मिला-जुला रूप है। इसमें ज्यादा से ज्यादा शाकाहारी भोजन लेने के साथ मांस का सेवन एक सीमित मात्रा में ही किया जाता है। इसलिए यह डायट नॉन वेज लवर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।

    फ्लेक्सिटेरियन डायट को सबसे पहले डॉन जैक्सन ब्लैंटर ने अपनी बुक ‘The Flexitarian Diet’ में प्रस्तावित किया था। इस डायट की खास बात यह है कि यह आपको स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। धीरे-धीरे आप इस डायट को फॉलो करते हुए बिना नॉन वेज को छोड़े हुए अपने भोजन में अधिक सब्जियां शामिल करते हैं।

    फ्लेक्सिटेरियन डायट (Flexitarian Diet) निम्नलिखित सिद्धांतों पर आधारित है:

    • ज्यादा से ज्यादा फलों, सब्जियों और साबुत अनाज का सेवन करें।
    • जानवरों की बजाय प्रोटीन युक्त पौधों को डायट में शामिल करें।
    • समय-समय पर नॉन वेज का सेवन भी करते रहें।
    • कम से कम प्रोसेस्ड खाने का सेवन करें। नैचुरल खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
    • मीठी और चीनी युक्त चीजों का कम से कम सेवन करें।

    इस डायट में किसी तरह के भोजन को खाने की मनाही नहीं है, इसलिए हेल्दी डायट वाले लोगों के बीच यह काफी लोकप्रिय है। इस डायट का प्रस्ताव रखने वाले डॉन जैक्सन ब्लैंटर ने अपनी किताब में बताया है कि कैसे इस डायट को फॉलो करते हुए आप हफ्ते में कितनी मात्रा में मीट का सेवन भी कर सकते हैं। इस डायट का ओवरऑल लक्ष्य यही रहता है कि खाने में नॉनवेज की जगह अधिक से अधिक पौष्टिक सब्जियों को शामिल किया जाएं।

    यह भी पढ़ें: कहीं आप तो नहीं पीते है यह सूप? जान तो लें कि वेज या नॉन वेज है यह?

    फ्लेक्सिटेरियन डायट के क्या फायदे हैं? (Benefits of Flexitarian Diet)

    डायबिटीज टाइप 2 के होने का जोखिम कम होता है

    जर्नल ऑफ द अमेरिकन कॉलेज ऑफ न्युट्रिशन के मुताबिक इस डायट को डायबिटीज टाइप 2 के जोखिम को कम करने वाला पाया गया है। यही नहीं इसे डायबिटीज फ्रेंडली डायट भी बताया गया है।

    वजन कम करने में मददगार

    यदि आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो आप कई डायट का चयन कर सकते हैं। इन्हीं में से एक फ्लेक्सिटेरियन डायट है। इसमें फलों, सब्जियों और साबुत अनाज का सेवन किया जाता है जो वजन कम करने में मदद करता है।

    हृदय रोग होने के जोखिम को कम करता है

    अमेरिकन हार्ट ऑर्गनाइजेशन ने 2015 में पाया कि जो लोग फ्लेक्सिटेरियन डायट कर रहे थे उनमें हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा कम देखा गया।

    न्युट्रिएंट्स से भरपूर

    फ्लेक्सिटेरियन डायट को लेने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप कम कैलोरी में न्युट्रिएंट्स युक्त भोजन को लेते हैं। आप कह सकते हैं कि इस डायट को फॉलो करने से आप बिना वजन बढ़ाए शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत को पूरा कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: न्यूट्रिशन की आवश्यक जानकारी के लिए खेलें क्विज

    फ्लेक्सिटेरियन डायट (Flexitarian Diet) के लिए फॉलों करें ये टिप्स

    यदि आप फ्लेक्जिटेरियन डायट को करने के इच्छुक हैं तो बता दें इसके कोई ऐसे नियम नहीं है जो पत्थर की लकीर हो। बस आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने की जरूरत होगी…

    मीट का सेवन कम करें (Cut down your meat portion sizes)

    मीट का सेवन कम कर दें। इसके लिए सबसे अच्छा रहेगा कि अपनी प्लेट में 25 प्रतिशत मीट रखें, 25 प्रतिशत साबुत अनाज और बाकी फलों और सब्जियों को जगह दें।

    मीट की जगह पर अपनी पसंदीदा सब्जियों का सेवन करें (Replace meat in your favorite recipe)

    कई व्यंजन जिन्हें आप मांस के साथ बनाते हैं उन्हें आप आसानी से फलियां, छोले जैसे शाकाहारी विकल्प में बदल सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: वजन बढ़ाने के लिए दुबले पतले लोग अपनाएं ये आसान उपाए

    नई वेजिटेरियन रेसिपी को ट्राय करें (Learn new vegetarian recipes)

    नई रेसिपी आपको खाना खाते वक्त मीट की कमी पूरा करने में मदद करेंगी। यदि आप खुद खाना बनाते हैं और आपको खाने के साथ एक्सपेरिमेंट पसंद है तो आप खुद भी अपने लिए नई डिशेज बना सकते हैं।

    फ्लेक्सिटेरियन डायट (Flexitarian Diet) में किन चीजों को करें शामिल?

    फ्लेक्सिटेरियन डायट की सबसे अच्छी बात है कि आप इसमें सबकुछ खा सकते हैं। आपको जिस बात का ध्यान रखना है वो यह कि ज्यादा से ज्यादा प्लांट बेस्ड प्रोटीन जैसे बीन्स, टोफू और दाल आदि का सेवन करें। आप चाहे तो साबुत अनाज (जैसे किनोवा, ब्राउन राइस, ओट्स) स्वीट पोटेटो, सब्जियां, फल, गाय का दूध, अंडे, ऑलिव ऑयल, एवोकैडो ऑयल और फिश ऑयल का सेवन भी कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: लो कैलोरी डाइट प्लान (Low Calorie Diet Plan) क्या होता है? 

    फ्लेक्सिटेरियन डायट (Flexitarian Diet) में किन चीजों को करें एवॉइड?

    अपनी खाने की प्लेट को सब्जियां, साबुत अनाज और हैल्दी फैट फूड से भरने के बाद जानते हैं आपको किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए:

    • प्रोसेस्ड मीट: सॉसेज, बैकॉन, सलामी, हैम, हॉट डॉग
    • फास्ट फूड: बर्गर, फ्राइस, मिल्कशेक, फ्राइड चिकन, पिज्जा
    • रिफाइंड कार्ब्स: व्हाइट ब्रेड, व्हाइट राइस, पास्ता, पेस्ट्री, इंस्टेंट ऑटमील
    • शुगर: कैंडी, डोनट, कूकीज, सोडा, केक

    फ्लेक्सिटेरियन डायट (Flexitarian Diet) में किस प्रकार के नॉन वेज को शामिल करना चाहिए?

    जब आप फ्लेक्सिटेरियन डायट को फॉलो करते हैं, तो बेहतर परिणामों के लिए आप मीट के कुछ प्रोडक्ट्स को ही डायट में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप चिकन, अंडा और मछली का सेवन कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: वेगन डाइट (Vegan Diet) क्या है? जानें इसके फायदे और नुकसान

    फ्लेक्सिटेरियन डायट (Flexitarian Diet) प्लान सैंपल

    • ब्रेकफास्ट: एवोकैडो, पालक और अंकुरित-अनाज टोस्ट पर अंडा
    • लंच: केल सैलेड (Kale Salad) पर टमाटर, भुने हुए शकरकंद के साथ चिकन या चने
    • स्नैक्स: सेब
    • डिनर: व्हाइट फिश और मसूर टैकोस (lentil tacos)

    फ्लेक्सिटेरियन डायट को आसानी से फॉलो किया जा सकता है। यह न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होने के साथ वेट लॉस करने में भी मदद करती है। जो लोग रोजाना फ्रेश फूड नहीं पकाते उनके लिए इस डायट को फॉलो करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। हालांकि, यह हेल्दी रहने के लिए अच्छे विकल्पों में से एक है।

    यदि आप इस डायट को फॉलो करने का प्लान कर रहे हैं तो पहले एक बार अपने चिकित्सक से जरूर कंसल्ट करें। यदि आपको कोई मेडिकल कंडिशन है तो बिना डॉक्टर की सलाह के इस डायट को शुरू न करें। हम आशा करते है हैलो हेल्थ का यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। इस लेख में फ्लेक्सिटेरियन डायट से जुड़ी हर जानकारी देने की कोशिश की गई है। यदि आप इससे जुड़ी अन्य कोई जानकारी चाहते हैं तो आप अपना सावाल हमसे कमेंट कर पूछ सकते हैं।

    और पढ़ें:

    ऐल्कलाइन डायट (Alkaline diet) क्या है? फॉलो करने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

    Gluten Free Diet : ग्‍लूटेन फ्री डायट क्‍या है? जानें इसके फायदे और नुकसान 

    ब्रो डायट (Bro diet) क्या है, क्यों लोग कर रहे हैं इसे इतना फॉलो?

    Keto Diet: क्या है कीटो डायट प्लान और इसे कैसे करें फॉलो?

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Mona narang द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/03/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement