मिथ- बच्चों के उल्टे दांत निकलना अच्छा नहीं होता है।
सच- आपने ऐसी बातें अक्सर सुनी होंगी कि पहले हमेशा बच्चे के नीचे के दांत ही आने चाहिए। अगर बच्चे के ऊपरी दांत पहले आ जाते हैं तो ये परिवार के लिए अच्छी बात नहीं होती है। हमारे शरीर में क्या कब और कैसे होगा,ये शारीरिक क्रिया यानी बॉडी फंक्शन के अनुसार होता है। यानी ये जरूरी नहीं होता है कि सभी की बॉडी एक ही समय पर एक ही जैसा काम करें।
मिथ- दांत निकलने के पहले बच्चों को मिरर नहीं दिखाना चाहिए।
सच- बच्चों के दांतों का मिरर यानी शीशे से कोई भी संबंध नहीं है। कुछ लोग मानते हैं कि बच्चे को शीशा दिखाने से बच्चे के दांत सही से नहीं उगते हैं। बेहतर होगा कि आप ऐसे मिथक को बिल्कुल भी सच न मानें। बेहतर होगा कि आप किसी भी तरह से मिथ को न मानें और बच्चे की टीथिंग को लेकर परेशान बिल्कुल भी न हो।
और पढ़ें : क्या मानसिक मंदता आनुवंशिक होती है? जानें इस बारे में सबकुछ
मिथ- छह माह के बाद दांत निकलना अच्छा नहीं होती है।
सच- उपरोक्त जानकारी के अनुसार आपको पता ही चल गया होगा कि बच्चे के दांत चार माह से छह माह या आठ माह तक कभी भी निकल सकते हैं। ये बात मिथ है कि देरी से दांत निकलना खराब होता है।
बच्चों के दांतों की देखभाल : दांत साफ करते समय रखें इन बातों का ध्यान
जब तक बच्चे के दांत नहीं आते हैं, तब तक मां गीले कपड़े की सहायता से मुंह साफ कर सकती है लेकिन बच्चे के दांत आ जाने के बाद मां ब्रश का इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए। बच्चों के लिए अलग ब्रश आते हैं। बच्चा जब तीन साल का हो जाए तो बच्चे के ब्रश में पी साइज टूथपेस्ट यूज किया जा सकता है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पेडिआट्रिक्स (AAP), अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन के अनुसार बच्चों के टूथपेस्ट में फ्लोराइड होना चाहिए और ब्रश में थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाना चाहिए। बच्चों को बिना ब्रश किए बेड पर मत जाने दें वरना दांत खराब होने की संभावना बढ़ जाएगी।
आप बच्चे को सिखा सकती हैं कि किस तरह से थूंका जाए। जब तक बच्चा छह साल का न हो जाए, आप बच्चे के ब्रश में टूथपेस्ट लगाकर दें। अक्सर बच्चे अपने हाथों से ज्यादा टूथपेस्ट निकाल लेते हैं, जो कि उनके लिए सही नहीं है। आप ये बिल्कुल न सोंचे कि बच्चा चार साल की उम्र में ब्रश करना सीख जाएंगा। बच्चे सात से आठ साल की उम्र में सही से ब्रश करना सीख पाते हैं। बच्चे को अकेल कभी भी ब्रश करने के लिए न छोड़े। बच्चे ब्रश को तेजी से मसूड़ों में चला सकते हैं, जिससे घाव भी हो सकता है।
डेंटिस्ट से जरूर मिलें
जब आपके बच्चे के टीथ निकलने शुरू हो जाएं तो आप एक बार बच्चों के डेंटिस्ट से जरूर मिलें। वैसे तो दांत निकलने में मसूड़ों में सूजन आने के सिवा किसी खास तरह की दिक्कत नहीं होती है लेकिन आप इस बारे में डॉक्टर से जानकारी जरूर प्राप्त करें। साथ ही डॉक्टर से पूछें कि दांतों की देखभाल कैसे करनी है ? अगर आपकी जानकारी में बच्चों के डेंटिस्ट नहीं है तो आप जनरल डेंटिस्ट से भी बात कर सकती हैं। ऐसा करने से आपको बाद में बच्चे की डेंटल प्रॉब्लम से जूझना नहीं पड़ेगा।
दांत निकलने का समय हर शिशु के लिए दर्दनाक हो, ऐसा जरूरी नहीं है। हालांकि, बच्चों के दांत निकलते समय होने वाले दर्द को ऊपर बताए गए उपायों से काफी हद तक कम किया जा सकता है। लेकिन, दिक्कत ज्यादा होने पर डॉक्टर के पास जाना ही बेहतर होगा।
बच्चे के दांत निकलने से पहले क्या सावधानी रखनी चाहिए, आप इस बारे में डॉक्टर से राय ले सकते हैं। बच्चे के स्वास्थ्य का आप ध्यान रखेंगे तो दांत निकलते वक्त किसी खास समस्या का सामना आपको नहीं करना पड़ेगा। आप स्वास्थ्य संबंधि अधिक जानकारी के लिए हैलो स्वास्थ्य की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। अगर आपके मन में कोई प्रश्न है तो हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज में आप कमेंट बॉक्स में प्रश्न पूछ सकते हैं।