शरीर ही नहीं बल्कि, हमारे दिमाग को चुस्त और स्वस्थ रखने में भी कार्डियो एक्सरसाइज बहुत लाभदायक है। दिमाग के स्वस्थ होने से न केवल याद्दाश्त बढ़ेगी बल्कि, दिमाग भी तेज होगा। तनाव जैसी बीमारी को दूर करने में भी यह एक्सरसाइज सहायक सिद्ध हो सकती है। कार्डियो वर्कआउट के फायदे में अच्छी मेमोरी जुड़ी है।
और पढ़ें : पुरानी एक्सरसाइज से हो गए हैं बोर तो ट्राई करें केलेस्थेनिक्स वर्कआउट
पाएं मजबूत हड्डियां
ऐसा पाया गया है कि जो लोग कार्डियो एक्सरसाइज करते हैं, उनकी हड्डियां अन्य लोगों से अधिक मजबूत होती हैं। यही नहीं, कार्डियो एक्सरसाइज करने से अर्थराइटिस रोग से भी राहत मिलती है। हड्डियों के रोग ऑस्टियोपोरोसिस को दूर करने में भी यह एक्सरसाइज एक अच्छा उपाय है।
ग्लोइंग स्किन
ग्लोइंग स्किन पाने में भी कार्डियो एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती है। इस व्यायाम को करने से शरीर में ब्लड सर्क्युलेशन अच्छे से होता है, जिससे त्वचा की गुणवत्ता बढ़ती है। इस कारण हमारी त्वचा चमकदार और स्वस्थ बनती है। इसके साथ ही झुर्रियां भी कम होती हैं। तो सोच क्या रहे हैं कल से कार्डियो एक्सरसाइज को करें स्टार्ट।
और पढ़ें : ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कमर दर्द से दिलाएंगी छुटकारा
मूड बनाए अच्छा
कार्डियो एक्सरसाइज करने से हमारे दिमाग से केमिकल निकलते हैं, जिन्हें एंडोर्फिंस कहा जाता है। यह केमिकल हमारे मूड को बेहतर बनाने और खुश रहने में हमारी मदद करते हैं। यही नहीं, हमारी सोच को सकारात्मक बनाने में भी कार्डियो एक्सरसाइज सहायक हो सकती है।
बेहतर सेक्स लाइफ
महिलाओं और पुरुषों की सेक्स लाइफ बेहतर बनाने में भी यह एक्सरसाइज एक अहम भूमिका निभा सकती है। कार्डियो करने से हमारे शरीर का कोई भी कार्य करने का स्टेमिना भी बढ़ता है।
और पढ़ें : फिटनेस के लिए कुछ इस तरह करें घर पर व्यायाम
पाचन क्रिया को करे सही
रोजाना कार्डियो करने से हमारी पाचन क्रिया सही से कार्य करती है। जिसके कारण खाना अच्छे से पचता है और पेट संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
नियंत्रित मधुमेह
कार्डियो डायबिटिक रोगी के लिए बहुत ही लाभकारी है। रोजाना कार्डियो एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा नियंत्रित रहती है। जिससे मधुमेह यानी डायबिटीज जैसी बीमारी से भी राहत मिलती है।
और पढ़ें : सर्वाइकल दूर करने के लिए करें ये योगासन
कार्डियो वर्कआउट के फायदे
कार्डियो एक्सरसाइज शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसे करने से उच्च कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप, हार्ट अटैक और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को कम करने में सहायता मिलती है। फेफड़ों की समस्याओं को भी इससे कम किया जा सकता है।
कार्डियो व्यायाम आजकल बेहद फेमस है, क्योंकि शारीरिक और मानसिक रूप से इसके अनगिनत लाभ हैं। उम्र भर स्वस्थ और एक्टिव रहने के लिए आपको अपने जीवन के केवल कुछ घंटे ही कार्डियो एक्सरसाइज में बिताने हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इसके फायदे पाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि, केवल कुछ ही मिनटों तक यह व्यायाम करके आप को ढेरों लाभ मिलेंगे।
जॉगिंग और रनिंग ही नहीं है कार्डियो
बहुत सारे लोगों में कार्डियो एक्सरसाइज को लेकर कंफ्यूजन होता है। उन्हें लगता है कार्डियो में केवल जॉगिंग और रनिंग जैसी क्रियाएं शामिल होती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। आइए जानते हैं कुछ कार्डियो एक्सरसाइज के बारे में जिसे आप घर पर भी आसानी से कर सकते हैं।
क्रॉस जैक कैलोरी को बर्न करने के लिए बेस्ट एक्सरसाइज की श्रेणी में आता है। क्रॉस जैक वर्कआउट से थाइज, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स और काफ मसल्स को टोन किया जा सकता है। क्रॉस जैक ऐब्स मसल्स को भी टोन करने के लिए बेस्ट वर्कआउट माना जाता है।
- बॉल एक्सरसाइज (Ball Exercise)