आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में रिश्तों के मायने बदलते जा रहे हैं। रिलेशनशिप्स यानी रिश्ते हमारे स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रिसर्च से यह बात साबित हो चुकी है कि सोशल कनेक्शंस का हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर प्रभाव पड़ता है। जो लोग हेल्दी रिलेशनशिप (Healthy Relationship) में होते हैं, न केवल उनका स्वास्थ्य बल्कि व्यवहार भी अच्छा होता है। रिलेशनशिप्स को भी विभिन्न तरीकों से परिभाषित किया जा सकता है। हेल्दी रिलेशनशिप्स (Healthy Relationships) कुछ खास चीजों पर निर्भर करता है जैसे हेल्दी कम्युनिकेशन, हेल्दी सीमाएं और एक दूसरे का सम्मान और सपोर्ट करना।
शोध से यह भी पता चला है कि सुरक्षित रोमांटिक रिश्तों (Romantic Relationship) में लोगों को हृदय रोग का खतरा कम होता है। हेल्दी रिलेशनशिप (Healthy Relationship) कैसा होता है या कैसा होना चाहिए, इस बारे में आपको जानकारी होना बेहद जरूरी है। जानिए इस बारे में विस्तार से।
हेल्दी रिलेशनशिप के संकेत (Signs of Healthy Relationship) कौन-कौन से होते हैं?
हम सभी के लिए स्वस्थ रिलेशनशिप जरूरी हैं। सीधे शब्दों में कहें, तो एक अच्छा रिश्ता (Good Relationship) न केवल आपको खुश रखता है बल्कि आपको एक अच्छा इंसान बनाने में भी मदद करता है। अब आप यह जानना चाहेंगे कि एक हेल्दी रिलेशनशिप (Healthy Relationship) कौन सा होता है औरआप एक हेल्दी रिलेशनशिप में हैं या नहीं? हेल्दी रिलेशनशिप के संकेत(Symptoms of Healthy Relationship) इस प्रकार हैं:
अगर आप अपने पार्टनर पर विश्वास करते हैं और वो आप पर विश्वास करता है, तो निस्संदेह आप एक हेल्दी रिलेशनशिप (Healthy Relationship) में हैं। अगर आप-दोनों एक-दूसरे पर विश्वास करते हैं तो एक-दूसरे के साथ शारीरिक और भावनात्मक रूप से भी सुरक्षित महसूस करेंगे।

जब आप एक हेल्दी रिलेशनशिप (Healthy Relationship) में हैं, तो आप एक दूसरे को हर काम के लिए प्रेरित करते हैं और एक दूसरे को हमेशा ग्रो होते हुए देखना चाहते हैं। जरूरत पड़ने पर अपने पार्टनर को हर जगह सपोर्ट करते हैं।
अगर आप दोनों अपने जीवन से जुड़े हर फैसले को लेने से पहले एक दूसरे की राय लेते हैं। हर निर्णय आप दोनों मिल कर लेना एक हेल्दी रिलेशनशिप(Healthy Relationship) की निशानी है।
दूसरे को बदलने की कोशिश न करे
आप ऐसा साथी डिजर्व करते हैं जो आपको वैसे ही प्यार करें, जैसे आप हैं। ऐसे में आप अपनी पसंद और नापसंद को लेकर ईमानदार रहें। याद रखें, कि आप एक अलग इंसान हैं, चाहे आप किसी रिश्ते में हैं या नहीं। आपने एक दूसरे को जैसे हैं, वैसे ही पसंद किया है। ऐसे में एक दूसरे को बदलने की कोशिश न करें।
यह भी पढ़ें : रिलेशन में होने के बावजूद 50 फीसदी महिलाओं के पास हैं बैक-अप पार्टनर्स!
इस बारे में काउंसलर शिखा शर्मा का कहना है कि क्या आप और आपका पार्टनर एक-दूसरे से अपने विचारों को भावनाओं को खुल कर व्यक्त करते हैं? अगर ऐसा है तो आप दोनों एक हेल्दी रिलेशनशिप (Healthy Relationship) में हैं। जीवन में कभी कुछ कठिन मुद्दों के बारे में बात करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन हेल्दी रिलेशनशिप्स (healthy relationships) में हर विषय पर बात करना आसान है। आपस में तर्क-वितर्क होना भी सामान्य हैं, लेकिन आपका लक्ष्य अपने साथी के दृष्टिकोण को समझना होना चाहिए।
एक-दूसरे की कंपनी में अच्छा महसूस करते हैं
अगर आप एक दूसरे के साथ अच्छा महसूस करते हैं और एन्जॉय करते हैं तो आपका रिलेशनशिप हेल्दी है। एक दूसरे के साथ आपकी लाइफ सुखदायी और आनंददायी होनी चाहिए।
आप और आपका पार्टनर एक दूसरे का सम्मान करते हैं? अगर हां तो आप एकदम सही रिश्ते में हैं। हालांकि, आप एक-दूसरे के प्रति सीमायें सेट कर सकते हैं, जिनमें आप दोनों आरामदायक महसूस करे।

हेल्दी रिलेशनशिप के फायदे (Benefits of Healthy relationship)
मनुष्य के रूप में, हम दूसरों के साथ जो रिश्ते बनाते हैं वो हमारे मानसिक व भावनात्मक स्वास्थ्य (Emotional Health) के लिए अच्छे होते हैं और हमारे सर्वाइवल के लिए भी जरूरी हैं। दो लोगों के बीच एक सकारात्मक संबंध शेयर किया जा सकता है, जो व्यावहारिक और साथ ही भावनात्मक रूप से एक दूसरे को प्यार, समर्थन, प्रोत्साहित और मदद करता है। एक अच्छे रिश्ते में रहने वाले लोग:
- एक दूसरे की बात सुनते हैं
- एक दूसरे के साथ खुले रूप से और बिना जजमेंट के बात करते हैं
- एक दूसरे पर भरोसा और सम्मान करते हैं
- एक दूसरे के लिए समय निकालते हैं
- एक दूसरे के जीवन से जुडी हर बात याद रखते हैं
एक स्वस्थ रोमांटिक संबंध का स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों पर विभिन्न अध्ययन किए गए हैं। हेल्दी रिलेशनशिप के फायदे (Benefits of Healthy Relationship) इस प्रकार हैं:
Quiz: मूड स्विंग्स से जुड़ी ये जरूरी बातें नहीं जानते होंगे आप, क्विज खेलें और बढ़ाएं अपना ज्ञान
एक कमिटेड रिलेशनशिप (Committed Relationship) को कोर्टिसोल (Cortisol) के कम उत्पादन से जोड़ा जाता है जो एक स्ट्रेस हॉर्मोन है। इससे पता चलता है कि शादीशुदा या कपल मनोवैज्ञानिक तनाव के प्रति कम संवेदनशील होते हैं। ऐसा साथी की तरफ से मिलने वाला सामाजिक और भावनात्मक समर्थन के कारण हो सकता है। यानी, एक हेल्दी रिलेशनशिप (Healthy Relationship) में रहने से आपको तनाव कम होता है।
ऐसा माना जाता है कि सिंगल लोगों की तुलना में कपल को हील होने में कम समय लगता है। फिर चाहे इसे आप पार्टनर के ध्यान रखने के कारण समझ लो या इमोशनल, शारीरिक या मानसिक सपोर्ट के कारण।
यह भी पढ़ें :अपने टूटते हुए रिलेशनशिप को बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
हेल्दी रिलेशनशिप्स (Healthy Relationships) एक हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए बेहतरीन है। अगर आपका पार्टनर , दोस्त या प्रियजन आपको अच्छा खाने, व्यायाम या स्मोकिंग व ड्रिंकिंग के लिए मना करते हैं और आप उनकी सलाह का पालन करते हैं। तो आप एक स्वस्थ और सुखी जीवन जी सकते हैं। इससे आपके व्यवहार में भी फर्क पड़ता है।
एक शोध के मुताबिक हेल्दी रिलेशनशिप (Healthy Relationship) हमारी उम्र को बढ़ाने में भी लाभदायक है। एक अध्ययन यह भी बताता है कि सामाजिक रिश्तों की कमी से स्वास्थ्य पर उतना ही प्रभाव पड़ता है जितना कि एक दिन में 15 सिगरेट पीने से। ऐसे में अपने जीवन में रिश्तों को अहमियत देना जरूरी है।
कैसे पता करें कि आपके हेल्दी रिलेशनशिप (Healthy Relationship) में समस्या है?
यह सच है कि रिश्ते समय के साथ बदल सकते हैं और हर अच्छा रिश्ता (Good Relationship) हमेशा 100% हेल्दी नहीं हो सकता। स्ट्रेस का समय आपको उनहेल्दी रिश्तों की तरफ धकेल सकता है और समस्या पैदा कर सकता है। जानिए, कैसे पता करें कि आपके रिश्ते में समस्या है:
- जब आपको आपके पार्टनर की ओर से खुद को बदलने का प्रेशर हो।
- जब आप अपने पार्टनर की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी जरूरतों को नजरअंदाज कर रहे हों।
- जो चीजें आपको खुशी देती हैं, उन्हें छोड़ने के लिए आप प्रेशर महसूस करें।
- आपके जीवन में प्राइवेसी न हो और आपको हर एक चीज शेयर करने के लिए कहा जाए।
- शेयर्ड रिसोर्स (जिसमे धन भी शामिल है) पर असमान नियंत्रण हो।
- आपके व्यवहार को नियंत्रित करने की कोशिश की जाए।
- आप जो भी करें, कुछ भी पहनें सब में आपकी आलोचना की जाए।
- जहां आपको अपने विचारों और राय को शेयर करने में डर लगे।
- बातचीत का कम या न होना।
- यह महसूस करना कि एक-साथ समय बिताना एक अहसान है।
- एक दूसरे से बचना
- चिल्लाना और शारीरिक हिंसा
इनमें से कुछ समस्याएं अस्थायी होती है और कई बार आप इन्हें आपस में सुलझा सकते हैं। इसके साथ ही आप मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल (Mental health professional) से भी सलाह ले सकते हैं। जब अधिक गंभीर समस्याएं हों, जैसे कि अपमानजनक व्यवहार तब आपकी प्राथमिक चिंता आपकी सुरक्षा और इस सुरक्षा को बनाए रखना होनी चाहिए।
आपको हेल्दी रिलेशनशिप (Healthy Relationship) में कब मदद की जरूरत हो सकती है?
सभी रिश्तों को मुश्किल से गुजरना पड़ता है। फाइनेंस से जुड़े मामले, पेरेंटिंग की चुनौतियां और अन्य मतभेद सभी एक दीर्घकालिक संबंधों में उतार-चढ़ाव पैदा कर सकते हैं। यहां तक कि अगर आपके और आपके साथी के बीच ज्यादातर समय हेल्दी रिलेशनशिप (Healthy Relationship) रहे हैं, तो कभी-कभी समस्याएं पैदा हो सकती हैं जो कोई एक्सपर्ट ही सुलझा सकता है। यदि आपको लगता है कि आपके रिश्ते को बाहरी मदद से लाभ हो सकता है, तो किसी परामर्शदाता या चिकित्सक से बात करने पर विचार करें। संबंधों के मामलों में कुशल मानसिक स्वास्थ्य एक्सपर्ट आपकी समस्याओं से निपटने में मदद कर सकता है, जो आपके रिश्ते को चुनौती दे सकती हैं।
यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि आप किसी को अपने व्यवहार को बदलने के लिए मजबूर नहीं कर सकते हैं, जब तक कि उसकी खुद की इच्छा नहीं होती। यदि आपका पार्टनर काउंसलिंग में जाने के लिए इच्छुक या इच्छुक नहीं है, तो आप स्वयं जाएं और अपनी जरूरतों और स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करें। अगर आपका रिश्ता आपके लिए सही नहीं है तो आप इस रिश्ते को समाप्त करने पर विचार करें।
यह भी पढ़ें : रिलेशनशिप को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए फॉलो करें ये 10 टिप्स
हेल्दी रिलेशनशिप (Healthy Relationship) कैसा होना चाहिए?
सबसे पहले खुद को प्यार करें
याद रखें, रिश्ते कोई मज़बूरी नहीं होते, जिन्हें आप पूरी उम्र निभाएं। एक रिश्ते को समय देने और उसके लिए हर संभव कोशिश करने से पहले आपका खुद को प्यार करना जरूरी है। अगर आप खुद को प्यार नहीं करेंगे तो आप रिश्तों को भी नहीं संभाल पाएंगे।
अपने साथी की जरूरतों को समझें
इस हेल्दी रिलेशनशिप (Healthy Relationship) में दो लोग एक-दूसरे की जरूरतों को समझते हैं। जितना अधिक आप ऐसा करेंगे उतना ही आपका रिश्ता मजबूत होगा।

एक हेल्दी रिलेशनशिप (Healthy Relationship) के लिए आप दोनों का अच्छे से बातचीत करना भी जरूरी है। बातचीत का अर्थ केवल बोलना ही नहीं होता बल्कि सुनना भी होता है। आप अपने साथ के साथ हर तरह से बात करने में कम्फर्टेबल महसूस करें। याद रखें, यह केवल आपके बारे में नहीं है बल्कि आप दोनों के बारे में हैं।
क्या होगा अगर आपकी उम्र की आगे की सड़क कठिन और चुनौतियों से भरी हो? याद रखें हर समस्या एक उपहार है, समस्याओं के बिना हम ग्रो नहीं कर पाएंगे। समस्याएं और बाधाएं आपके साथी के साथ आगे बढ़ने और समय बिताने का सुनहरा अवसर है। जीवन के हर मोड़ और हर पल का आनंद लें।
अपने डिफरेंसेस का सम्मान करें
आपको अपने साथी के साथ होने वाले मतभेदों को नजरअंदाज करने की जरूरत नहीं है। बल्कि, आप एक दूसरे के नजरिये का सम्मान करें और समझने की कोशिश करें। क्योंकि, ऐसा जरूरी नहीं कि आप दोनों एक बात पर सहमत हों।
ईमानदारी एक स्वस्थ रिश्ते की निशानी है, जिसमें आपका पार्टनर के साथ ही खुद के साथ ईमानदार रहना जरूरी है। आपके रिश्ते में सच होना और अपने आप में विश्वास होना आपके रिश्ते में आगे बढ़ने वाले संघर्ष के समाधान में एक महत्वपूर्ण तत्व है। जब आप निराशा, पीड़ा और आश्चर्य का सामना करते हैं तो ईमानदार होना महत्वपूर्ण है। ईमानदारी और निडरता से उनका सामना करें, यह जानते हुए कि आप और आपका साथी किसी भी चुनौती के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना भी रखें।
योगा , मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी के लिए क्लिक करें :
यदि आप स्वस्थ रिश्ते की ओर बढ़ते हुए, बाधा रहित सड़क की यात्रा करने की योजना बनाते हैं तो आपको परिणाम के बारे में स्पष्ट होना चाहिए। एक बार जब आप स्पष्ट और प्रतिबद्ध होते हैं, तो आपका ध्यान पूरी तरह से केंद्रित होता। यह एक हेल्दी रिलेशनशिप (Healthy Relationship) ले लिए जरूरी है।
यह भी पढ़ें : आधुनिक देश में लिव इन रिलेशनशिप का क्रेज क्यों बढ़ रहा है?
हर व्यक्ति अलग है और उसकी अपनी अपनी आवश्यकताएं और इच्छाएं हैं। जब यह रिश्तों की बात आती है तो तनाव को संभालना और एक स्वस्थ व सार्थक जीवन जीना जरूरी है। आपके जीवन में कम से कम एक सच्चा और अच्छा दोस्त होना आपको सोशल एंग्जायटी या डिप्रेशन से बचाने में मददगार हो सकता है। यहां तक कि सिर्फ एक या दो मजबूत और स्वस्थ संबंधों का स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में अपने जीवन में हेल्दी रिलेशनशिप्स (Healthy Relationships) को नजरअंदाज न करें।