backup og meta

लॉकडाउन में वजन नियंत्रण करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Written by डॉ. सौरभ शर्मा · एस्थेटिक्स · Seniority


अपडेटेड 05/05/2020

    लॉकडाउन में वजन नियंत्रण करने के लिए अपनाएं ये टिप्स 

    देश में संपूर्ण लॉकडाउन होने की वजह से कुछ लोगों का शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य कमजोर पड़ सकता है, जबकि कई लोग अक्सर बोरियत दूर करने के लिए बार-बार किचन का रुख कर सकते हैं। ऐसा करने से हममें से ज्यादातर लोगों की तोंद बेहद कम समय में ही बाहर निकल आएगी, जिसकी वजह से कुछ लोगों के मन में वजन बढ़ने का डर सताने लगेगा। इसलिए लॉकडाउन में वजन नियंत्रण बहुत जरूरी है।

    लॉकडाउन में वजन नियंत्रण पर एक्सपर्ट की राय

    लॉकडाउन में वजन नियंत्रण के लिए आप क्या कर सकते हैं, ताकि इसके अनियंत्रित होने से पहले ही इसकी रोकथाम की जा सके? इस बात को सरल तरीके से समझने में आपकी मदद के लिए जालंधर के स्पेशलिस्ट क्लिनिक के डॉ. सौरभ शर्मा का सुझाव है कि लॉकडाउन में वजन नियंत्रण करने को एक चुनौती के तौर पर स्वीकार करें। क्योंकि इस दौरान आप सही एवं संतुलित भोजन करने के साथ-साथ व्यायाम के लिए पर्याप्त समय पाकर अपने वजन की निगरानी कर सकते हैं। 

    लॉकडाउन में वजन नियंत्रण के लिए संतुलित आहार लें

    डॉ. सौरभ का कहना है कि संतुलित आहार लेना और देर से पचने वाले कड़े भोजन से दूर रहना चाहिए। जो लॉकडाउन में वजन नियंत्रण करने के लिए सबसे ज्यादा अहम है, क्योंकि देर से पचने वाले भोजन से आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। 

    अपनों के साथ बिताएं समय

    इस अवधि में अपने घर की छत या बालकनी में अपने बच्चों या पालतू जानवरों के साथ खेलें, क्योंकि इस तरह के व्यायाम के साथ-साथ उनका भी मनोरंजन होगा। इसके अलावा, आप फिट और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए घर पर ही योग, एरोबिक्स या जुम्बा का सहारा ले सकते हैं। इसे और अधिक दिलचस्प बनाने के लिए अपने समान विचार वाले दोस्तों के साथ वीडियो कॉलिंग के जरिए एक निश्चित समय पर ऐसा कर सकते हैं, जो मजेदार और प्रेरक होगा। 

    यह भी पढ़ें : अपना बीएमआई कैलक्युलेट करने के लिए यहां क्लिक करें

    लॉकडाउन में वजन बढ़ना सबसे बड़ी समस्या

    वजन बढ़ने की समस्या न केवल मुख्य रूप से महिलाओं के लिए, बल्कि पुरुषों के लिए भी एक बड़ी चुनौती है और कम-से-कम यह तो कहा जा सकता है कि भारत में वजन बढ़ने का बढ़ता ग्राफ बहुत आकर्षक नहीं है। इसका श्रेय हमारी गतिहीन जीवन शैली को दिया जा सकता है। हम ज्यादातर प्रोसेस्ड फूड खाते हैं, साथ ही तनाव बढ़ने और शारीरिक गतिविधि में कमी की वजह से हमारी जीवनशैली पर बुरा असर पड़ता है। जो मुख्य रूप से उपभोक्तावाद से प्रेरित है तथा तंदुरुस्ती एवं सेहत पर कम ध्यान दिया जाता है जो अंततः बहुत सी समस्याओं का कारण बनता है। आप दो तरीकों से, यानी की सर्जरी के जरिए और सर्जरी के बिना अपने वजन को कम कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें – सब्जा (तुलसी) के बीज से कम करें वजन और इससे जुड़े 8 अमेजिंग बेनिफिट्स

    वजन कम करने के लिए सर्जिकल उपाय

    जो लोग या तो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से वजन बढ़ने की समस्या का सामना कर रहे हैं, अथवा व्यायाम करने एवं संतुलित आहार का सेवन करने को लेकर जागरूक नहीं हैं और मोटापे से जूझ रहे हैं, वे लोग अपने वजन को नियंत्रित रखने के लिए इस समय किसी विशेषज्ञ से इसके लिए सबसे बेहतर सर्जिकल उपचार के बारे में सलाह ले सकते हैं। वजन बढ़ने की समस्या से व्यक्ति को जीवन भर कई तरह की बीमारियों से जूझना पड़ सकता है, जैसे कि डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय संबंधी समस्याएं, इत्यादि। ऐसी स्थिति में चिकित्सा विज्ञान अपनी नई तकनीकों एवं उपचार के मौजूदा तरीकों के साथ आपको इस समस्या से बचाता है, जो बड़ी संख्या में लोगों के लिए एक वरदान साबित हुआ है। कोई भी व्यक्ति उपचार के इन विकल्पों का सहारा लेने पर विचार कर सकता है और मौजूदा समय का उपयोग करके उपचार के इन तरीकों के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल कर सकता है, साथ ही यह भी पता लगा सकता है कि उसे किस डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 

    शरीर में मौजूद विभिन्न प्रकार के वसा को दूर करने के लिए उपचार के अनगिनत तरीके मौजूद हैं, और कुछ प्रकार के वसा तो हमारे शरीर में बड़ी सख्ती से जमा हो जाते हैं। इंचेज लॉस, बॉडी शेपिंग, टमी टक, गर्भावस्था के बाद वेट लॉस, लूज स्किन रिमूवल, लिपोसक्शन और गाइनेकोमास्टिया (एक ऐसी स्थिति, जिसमें पुरुषों की स्तन ग्रंथि के ऊतकों में वृद्धि हो जाती है) जैसे उपचार के तरीकों से लोग अपनी इस पुरानी समस्या को दूर कर सकते हैं, साथ ही इस तरह के उपचार बेहद सुरक्षित भी होते हैं। दरअसल यह समस्या बेहद कम समय में काफी गंभीर हो सकती है और व्यक्ति के आत्मविश्वास को कम कर सकती है। क्लीनिकल तरीकों से इनमें से ज्यादातर समस्याओं को दूर करने में कामयाबी पाई जा सकती है।

    आज यह साबित हो चुका है कि, उपचार की इन तकनीकों से इस तरह की समस्याओं से निश्चित तौर पर छुटकारा पाया जा सकता है। उपचार की इन तकनीकों का प्रयोग केवल उसी व्यक्ति द्वारा किया जाना चाहिए, जिसे इसका प्रमाण-पत्र प्राप्त हो और ऐसे उपचारों को करने का अनुभव हो। चूंकि एक ही उपचार का विभिन्न लोगों के शरीर पर अलग-अलग असर हो सकता है। लिहाजा उपचार के बाद के प्रभाव को सही तरीके से नियंत्रित करने की आवश्यकता होती है और इसी वजह से अनुभवी चिकित्सक के मार्गदर्शन एवं देखरेख में यह उपचार करना जरूरी होता है।

    यह भी पढ़ें : फिटनेस के लिए कुछ इस तरह करें घर पर व्यायाम

    लॉकडाउन में वजन नियंत्रण करने के टिप्स अपनाएं

    लॉकडाउन में वजन नियंत्रण करने के लिए आप निम्न टिप्स को फॉलो करें :

    • सुबह उठ कर एक्सरसाइज करने की आदत डालें। घर में ही रस्सी कूदें, पुशअप्स करें। 
    • जब भी किसी से फोन पर बात करें तो टहलने की कोशिश करें। टहलने का बहाना ढूंढने से आपका लॉकडाउन में वजन नियंत्रण हो सकता है।
    • लॉकडाउन में वजन नियंत्रण के लिए सुबह हेल्दी नाश्ता करें। ऑयली चीजों से परहेज करें और हरी सब्जियां और फल खाएं। 
    • लॉकडाउन में वजन नियंत्रण के लिए खूब पानी पिएं। कोशिश करें कि पूरे दिन में 7 गिलास से ज्यादा पानी पिएं। पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता रहता है, जिससे शरीर में जमा होने वाली चर्बी पसीने के द्वारा शरीर से निकल जाती है। 

    लॉकडाउन में वजन नियंत्रण के लिए टिप्स अपना कर खुद को और अपने परिवार को तंदरूस्त रखें। घर पर रहें सुरक्षित रहें। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    Written by

    डॉ. सौरभ शर्मा

    एस्थेटिक्स · Seniority


    अपडेटेड 05/05/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement