backup og meta

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का वृश्चिकासन योग, वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे आप

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को उनकी फिटनेस और योगा के लिए जाना जाता है। 44 साल की एक्ट्रेस फिट बॉडी के लिए योगा और वर्कआउट को बेस्ट ऑप्शन मानती हैं। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने हाल ही में अपने लाखों फैंस के साथ सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर शायद आप हैरान हो जाएं। वीडियो में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा वृश्चिकासन (Vrischikasana) करते हुए दिख रही हैं। इसे बिच्छू आसन भी कहते हैं। जितनी सहजता के साथ शिल्पा शेट्टी कुंद्रा यह आसन करते हुए दिख रही हैं, उससे तो ये ही लगता है कि उम्र के साथ उनके शरीर की फ्लेक्स्बिलिटी और बढ़ रही है।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का वृश्चिकासन योग, वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे आप

यह भी पढ़ेंः यूं ही नहीं हैं देश के प्रधान एकदम फिट, जानिए टाइम मैनेजमेंट से लेकर फिटनेस तक का फंडा…

View this post on Instagram

As James Broughton said, “I’m happy to report, the child in me is still ageless” Started learning advance yoga at 42… rather late, but better late than never. I always wanted to do the #vrischikasana. I believe it’s never too late to learn something new. Years may wrinkle the skin (that I’m okay with), but to give up enthusiasm will wrinkle my soul… that I couldn’t live with. We don’t grow old with the number of years we live, we age when we stop living… So Live it up #instafam. Never give up. Try something new. @sairajyoga #nevertoolate #ageless #life #live #yoga #yogi #liveitup #vrischikasana #scorpionpose #spine #gratitude #mondaymotivation

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

कुछ नया सीखो- शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

सोशल मीडिया में लिखते हुए शिल्पा शेट्टी कुंद्रा कहती हैं कि कुछ नया करने और सीखने में देरी बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। जैसा कि जेम्स ब्रॉटन ने कहा है कि मेरे अंदर का छोटा बच्चें में आज भी सीखने की ललक है। मैंने 42 साल की उम्र में एडवांस योगा सीखना शुरू कर दिया था। मेरे लिए ये स्टेप लेना पहले से कही ज्यादा बेहतरीन है। मैं हमेशा से ही वृश्चिकासन करना चाहती थी। मुझे विश्वास था कि एक दिन मैं ये जरूर सीखूंगी, और देखिए आज सब कुछ आपके सामने जाहिर है। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा आगे कहती हैं कि उम्र के साथ स्किन में झुर्रियां आना तो आम बात है, अगर मैंने कुछ नहीं सीखा या कोशिश भी नहीं की तो मेरी आत्मा में जरूर झुर्रियां पड़ जाएंगी। हम बूढ़े सिर्फ सोच से ही होते हैं। अगर आप कुछ नया सीखने या करने की इच्छा रखते हैं तो आप हमेशा जवान रहेंगे। इसलिए जीवन को जियो, और कुछ नया करने की कोशिश करों।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के फैंस ने की तारीफ

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को इतनी सहजता से आसन करते देख उनके फैंस उत्साहित दिखे। उनकी बहन शमिता शेट्टी ने भी उनके पोस्ट में लिखा, “वाह वाह”। वहीं, दूसरी ओर बॉलीवुड में सबसे फिट अभिनेताओं में से एक टाइगर श्रॉफ ने भी शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की तारीफ की।

यह भी पढ़ेंः अगर चाहती हैं शिल्पा शेट्टी जैसा फिट होना, तो जानिए उनका फिटनेस मंत्र

क्या होता है वृश्चिकासन योग?

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने इस वीडियो में जो आसन किया है, इसे करने के लिए व्यक्ति को बिच्छू के समान आकृति बनानी होती है, इसलिए इसे वृश्चिकासन (Scorpion Pose) कहा जाता हैं। वृश्चिकासन पेट की चर्बी को कम करने के लिए उपयोगी आसन है। अगर आप इसे पहली बार कर रहे हैं तो कठिनाई हो सकती है लेकिन धीरे-धीरे अभ्यास करने से यह आसन आसान लगने लगेगा।

यह भी पढ़ेंः वजन कम करने में फायदेमंद हैं ये योगासन, जरूर करें ट्राई

वृश्चिकासन योग के फायदे

वृश्चिकासन योग मुद्रा करने से पेट की चर्बी कम होती है। नियमित तौर पर इसे करने से पाचन प्रक्रिया मजबूत होती है। अगर आप भी अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए काफी लाभदायी हो सकता है।साथ ही, वृश्चिकासन योग करने से ब्लड फ्लो भी बेहतर होता है।

यह भी पढ़ेंः महिलाओं की प्रजनन क्षमता बढ़ाने में सहायक 5 योगासन

वृश्चिकासन योग कैसे करें?

जिस तरह किसी भी कार्य का सफल फल तभी मिलता है, जब उसे सही तरीके से पूरा किए जाए। इसी तरह, वृश्चिकासन योग का सफल प्रभाव तभी दिखाई देगा जब इस योग के आसान को सही मुद्रा में पूरा किए जाएगा। कोई भी योग मुद्रा या आसन, अगर ठीक से नहीं किया जाता है तो इसके परिणाम भी उल्टे हो सकते हैं। इसलिए, वृश्चिकासन योग की मुद्रा करने से पहले एक बार अपने योगा एक्सपर्ट से इसे करने की जानकारी जरूर लें।

वृश्चिकासन योग करने के लिए निम्न बिंदुओं को फॉलो भी कर सकते हैंः

  • सबसे पहले किसी दीवार और समतल जमीन पर लेट जाएं।
  • फिर दोनों हाथों में कुछ दूरी बनाते हुए हथेलियों और कोहनियों को जमीन पर चेहरे के सामने की तरफ टिकाएं।
  • अब हाथों और पैरों के सहारे थोड़ा ऊपर ऊठते हुए, शरीर को डी के आकार का बनाएं।
  • इस आकार के दौरान आपका चेहरे दीवार की तरफ होना चाहिए।
  • अब सिर को हाथों के बीच टिकाएं और पैरों को धीरे-धीरे ऊपर की तरफ ले जाएं।
  • अब पैरों को ऊपर ही तरफ में ही सीधा करते हुए दाहिने पैर को चेहरे और दीवार की तरफ मोड़ते हुए आगे लाएं और बायां पैर थोड़ा पीछे ले जाएं।
  • अब सिर को उठाने का प्रयास करके सामने वाली दीवार को देखने का प्रयास करें।
  • लगभग 20 सेकंड तक इसी स्थिति में शरीर को रहने दें।
  • इसके बाद फिर से अपने स्रथान पर पेट के बल लेट जाएं। 1 मिनट तक शरीर को आराम देने के बाद फिर से इस योग को दोहराएं।
  • ऐसा आपको तीन से पांच बार करना चाहिए।

ध्यान रखें कि अगर आप पहली बार इस योग की मुद्रा को कर रहे हैं, यह पहली बार कोई योग कर रहे हैं, तो हमेशा किसी एक्सपर्ट की मदद लें। इसके अलावा अगर किसी को ब्लड प्रेशर, टीबी, हृदय से जुड़ी समस्याएं, अल्सर या हर्निया जैसे रोगों की समस्या है, तो उन्हें वृश्चिकासन योग का आसान नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, आप चाहें तो शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के अन्य योगासनों की मुद्राएं भी आजमा सकते हैं।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

Health Benefits of Vajrasana Pose and How to Do It. https://www.healthline.com/health/benefits-of-vajrasana. Accessed on 19 December, 2019.

How to Do Scorpion Pose (Vrschikasana) in Yoga. https://www.verywellfit.com/scorpion-pose-vrschikasana-3567113. Accessed on 19 December, 2019.

https://medlineplus.gov/ency/patientinstructions/000876.htm/ Accessed on 27th December 2021

https://www.betterhealth.vic.gov.au/health/conditionsandtreatments/pilates-and-yoga-health-benefits/Accessed on 27th December 2021

https://www.nccih.nih.gov/health/yoga-what-you-need-to-know/Accessed on 27th December 2021

https://www.mayoclinic.org/healthy-lifestyle/stress-management/in-depth/yoga/art-20044733/Accessed on 27th December 2021

 

Current Version

27/12/2021

Bhawana Awasthi द्वारा लिखित

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar

Updated by: Manjari Khare


संबंधित पोस्ट

गरम मौसम में खुद को कैसे रखा जाए फिट, जानिए क्या करें और क्या न करें?

Home Cardio Exercises: जानिए होम कार्डियो एक्सरसाइज में किये जाने वाले आसान 11 एक्सरसाइज!


के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

Dr Sharayu Maknikar


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 27/12/2021

ad icon विज्ञापन

Was this article helpful?

ad icon विज्ञापन
ad icon विज्ञापन