backup og meta

यह फॉर्टीफायड बेबी सीरियल्स बच्चे के विकास और ग्रोथ के लिए हो सकते हैं मददगार!

और द्वारा फैक्ट चेक्ड Nikhil deore


डॉ. हेमाक्षी जत्तानी द्वारा लिखित · अपडेटेड 21/12/2021

    यह फॉर्टीफायड बेबी सीरियल्स बच्चे के विकास और ग्रोथ के लिए हो सकते हैं मददगार!

    शिशु के जन्म के कुछ महीनों तक उसे केवल माँ का दूध ही दिया जाता है। लेकिन, 6 महीनों का होने के बाद शिशु की आहार संबंधी जरूरतें बदलने लगती हैं, तो ऐसे में उसे सॉलिड फूड देना आवश्यक है।

    यह वो समय होता है जब शिशु को सही ग्रोथ और विकास के लिए पौष्टिक और संतुलित आहार चाहिए होता है। इस दौरान माता-पिता के लिए भी अपने बच्चे के लिए सही आहार को चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आज हम बात करने वाले हैं फॉर्टीफायड बेबी सीरियल्स (Fortified Baby Cereals)। उम्मीद है कि इस आर्टिकल से आपकी यह समस्या कुछ हद तक कम होगी और आप अपने बच्चे के लिए सही फूड का चुनाव कर पाएंगे। सबसे पहले जानते हैं फॉर्टीफायड बेबी सीरियल्स (Fortified Baby Cereals) के बारे में।

    फॉर्टीफायड बेबी सीरियल्स क्या है (Fortified Baby Cereals)

    फॉर्टीफायड फूड वो आहार होता है, जिसमें अतिरिक्त न्यूट्रिएंट्स को ऐड किया जाता है ताकि इसे ग्रहण करने वाले व्यक्ति को सभी पोषक तत्व प्राप्त हो सकें। फॉर्टीफायड बेबी सीरियल्स (Fortified Baby Cereals) शिशु के लिए उपलब्ध उस फूड को कहा जा सकता है, जिसमें प्राकृतिक रूप से विटामिन्स (Vitamins) और मिनरल्स (Minerals) मौजूद नहीं होते। लेकिन उनमें यह सब एक्स्ट्रा डाला जाता है। आहार के फोर्टीफिकेशन का उद्देश्य लोगों में विशेष पोषक तत्वों के स्तर में सुधार करना है। वैसे तो कई खाद्य पदार्थों को फॉर्टीफायड किया जा सकता है। लेकिन, अनाज सबसे अधिक सामान्य फॉर्टीफायड आहार माना जाता है जानिए। आज हम मौजूद कुछ बेहतरीन फॉर्टीफायड बेबी सीरियल्स (Fortified Baby Cereals) के बारे में आपको जानकारी देने वाले हैं। लेकिन, उससे पहले जान लेते हैं कि इन्हें चुनते हुए हमें किन बातों का खास ध्यान रखें चाहिए?

    और पढ़ें:  Episode-5: डायबिटिक बच्चे किसी फाइटर से कम नहीं!

    फॉर्टीफायड बेबी सीरियल्स चुनते हुए इन बातों का रखें ध्यान

    शिशु के स्वास्थ्य के साथ कोई भी माता-पिता समझौता नहीं करना चाहते। ऐसे में बाजार में उपलब्ध फॉर्टीफायड बेबी सीरियल्स (Fortified Baby Cereals) में से अपने बच्चे के लिए इन्हें चुनते हुए आपको भी कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए, जैसे

    न्यूट्रिशनल वैल्यू (Nutritional value)

    शिशु आहार का सबसे महत्वपूर्ण पहलू उसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू है। यह वैल्यू आहार से शिशु तक पहुंचेगी। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा कुछ स्वादिष्ट खाये या उसे खाने से बच्चे का पेट पूरी तरह से भर जाए। तो आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि इनमें पर्याप्त विटामिन और अन्य न्यूट्रिएंट्स हों, ताकि बच्चों का ग्रोथ और विकास अच्छे से हो सके।

    ऑर्गनिक और रेगुलर बेबी फूड (Organic or regular Baby Food)

    अक्सर यह बात बहस का विषय होती है कि बच्चों को ऑर्गनिक फूड देना चाहिए या पारंपरिक रूप से बनाया आहार। अक्सर, लोग ऑर्गनिक फूड को अधिक प्राथमिकता देते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इनमें केमिकल या कीटनाशक नहीं होते और न्यूट्रिशनल वैल्यू भी इनमे अधिक होती है।

    और पढ़ें : कहीं आपके बच्चे में तो नहीं है इन पोषक तत्वों की कमी

    सुरक्षा (Safety)

    फॉर्टीफायड बेबी सीरियल्स के मामले में भी शिशु की सुरक्षा सबसे पहले आती है। हालांकि, बाज़ार में उपलब्ध फॉर्टीफायड बेबी सीरियल्स (Fortified Baby Cereals) के बारे में पूरी तरह से यह सुनिश्चत नहीं किया जा सकता कि यह सुरक्षित हैं या नहीं। लेकिन, फिर भी इन्हें लेते हुए आप सबसे पहले इस पर लिखी मैनुफेक्चर और एक्सपायरी डेट को अवश्य देखें। पैकिंग की क्वालिटी से भी आप अंदर के आहार के बारे में कुछ अंदाजा लगा सकते हैं। इस पर लिखी इंस्ट्रक्शंस आदि को भी अवश्य पढ़ें।

    एलर्जी-फ्री (Allergy-free)

    फॉर्टीफायड बेबी सीरियल्स (Fortified Baby Cereals) चुनते हुए इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि इस दौरान उसी फूड को चुनें जिससे आपके बच्चे को एलर्जी न हो। इसके इंग्रीडिएंट्स के बारे में जान लें। अगर इनमे से किसी से आपके बच्चे को एलर्जी है तो उसे न लें। इसके साथ ही ध्यान रखें कि इसमें कोई भी आर्टिफिशियल प्रिजर्वेटिव (Artificial preservatives) या ऐडिटिव न हो।

    शिशु की उम्र (Age of Baby)

    शिशु के लिए किसी भी उत्पाद को लेने से पहले शिशु की उम्र और उसके खाने की क्षमता को भी ध्यान में रखना जरूरी है। शिशु की उम्र के मुताबिक बाजार में फॉर्टीफायड बेबी सीरियल्स (Fortified Baby Cereals) उपलब्ध हैं। इसके साथ ही यह भी जान लें कि आपके बच्चे को कौन से फ्लेवर का फूड पसंद है, इसके अनुसार भी आप इन्हें खरीद सकते हैं। अब जान लेते हैं बाजार में मौजूद फॉर्टीफायड बेबी सीरियल्स (Fortified Baby Cereals) के बारे में।

    और पढ़ें : 11 साल के बच्चे का बैलेंस्ड डायट चार्ट प्लान‌ : पोषण की कमी न होने दे!

    फॉर्टीफायड बेबी सीरियल्स के बारे में जानें (Fortified Baby Cereals)

    बाजार में मौजूद फॉर्टीफायड बेबी सीरियल्स में से अपने बच्चे के लिए सबसे बेहतर चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन, आप ऊपर दी गयी बातों को ध्यान में रख कर आप उन्हें चुन सकते हैं । जानिए कुछ बेहतरीन फॉर्टीफायड बेबी सीरियल्स (Fortified Baby Cereals) के बारे में।

    नेस्ले सेरेग्रो फॉर्टीफायड मल्टीग्रेन सीरियल (Nestle Ceregrow Fortified Multigrain Cereal)

    लम्बे समय से नेस्ले को सबसे बेहतरीन बेबी फूड बनाने वाली कंपनी के रूप में जाना जाता है। इस फॉर्टीफायड मल्टीग्रेन सीरियल में दूध और फलों के गुण हैं। इसके साथ ही इसमें वो सभी न्यूट्रिएंट्स और विटामिन हैं जैसे विटामिन A, C, D व कैल्शियम आदि, जो बच्चों के लिए जरूरी होते हैं। यह पूरी तरह से प्रिजर्वेटिव्स (Preservative) और आर्टिफिशियल फ्लेवर्स से फ्री है। दो से पांच साल के बच्चों के लिए इसे उपयुक्त माना जाता है। इसका स्वाद भी बच्चों को अच्छा लगेगा। बस ध्यान रखें कि इसे देने से पहले आप एक बार डॉक्टर की राय अवश्य लें लें और इस फूड की पैकिंग खुलने के तुरंत बाद इसका इस्तेमाल कर लेना चाहिए। इस नेस्ले सेरेग्रो फॉर्टीफायड मल्टीग्रेन सीरियल के 300g बॉक्स की कीमत 270 रूपये है।

    और पढ़ें : बच्चे के शरीर में प्रोटीन की कमी पर सकती है भारी, ना करें इन संकेतों को अनदेखा…

    फेरेक्स वीट राइस फ्रूट्स फॉर्टीफायड बेबी सीरियल (Farex Wheat Rice Fruits Fortified Baby Cereal)

    यह फॉर्टीफायड बेबी सीरियल 6 महीने से लेकर 2 साल तक के बच्चे के लिए सही है। इसमें ओमेगा 3, ओमेगा 6 और 21 अन्य जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स हैं। 6 महीने की उम्र के बाद जब शिशु की न्यूट्रिशनल जरूरतें बढ़ती हैं, तो ऐसे में उसे विभिन्न तरह के आहार की जरूरत होती है। ताकि, उनमें हेल्दी ईटिंग हॉबीस (Healthy Eating Habits) डेवलप हो सकें। इस दौरान मिलने वाला सही न्यूट्रिशन न केवल उनकी उस समय ग्रोथ और विकास को प्रभावित करता है। बल्कि, बड़े होने पर भी उसके लिए लाभदायक साबित होता है। ऑनलाइन इसका 3०० ग्राम का पैकेट 260 रुपये में आपको मिल जाएगा। शिशु को इसे देते हुए साफ-सफाई का खास ध्यान रखें और यही नहीं इसे बच्चे को देने से पहले डॉक्टर से भी बात कर लें।

    और पढ़ें : प्रेग्नेंसी में बेस्ट डीएचए सप्लिमेंट : मां और बच्चे दोनों के संपूर्ण विकास के लिए है जरूरी!

    स्लर्र्प फार्म ऑर्गनिक बेबी सीरियल (Slurrp Farm Organic Baby Cereal)

    यह ऑर्गनिक बेबी सीरियल शिशुओं के लिए इंस्टेंट और हेल्दी फूड है। इसमें वो सभी ऑर्गनिक इंग्रीडिएंट और जरूरी न्यूट्रिएंट्स मौजूद हैं, जो शिशु को चाहिए होते हैं। इसमें मल्टीपल ग्रेन, मिल्क सॉलिड्स और अन्य ऑर्गनिक इंग्रीडिएंट्स को मिलाया गया है। यही नहीं, शिशु के स्वाद के लिए इसमें चीनी की जगह शक्कर का प्रयोग किया गया है। इसमें मैदा, कोई भी ट्रांसफैट या प्रेज़रवेटिव नहीं है। यह पूरी तरह से नेचुरल है और इसे बनाना भी बेहद आसान है। यह 2०० ग्राम का पैकेट आपको लगभग तीन सौ रुपये में मिल जाएगा। लेकिन, आपको यही राय दी जाती है की इसे बच्चे को देने से पहले अपने डॉक्टर से बात अवश्य कर लें।

    और पढ़ें : बच्चे के लिए ढूंढ रहे हैं बेस्ट बेबी फूड ब्रांड्स, तो ये आर्टिकल कर सकता है मदद

    हाप्पा स्प्राउटेड रागी पोरेज (Happa Sprouted Raagi Porridge)

    फॉर्टीफायड बेबी सीरियल्स (Fortified Baby Cereals) में से यह बेहद न्युट्रिशयस है। इसमें मौजूद रागी में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन आदि मौजूद है। इसके इसके साथ यह लौ फैट है और पचने में भी आसान है। एक तरह से यह आपके बच्चे के लिए बेहतरीन स्नैक साबित हो सकता है। आयरन और कैल्शियम इसमें भरपूर मात्रा में हैं और इसमें पर्याप्त मात्रा में फायबर भी है। इससे आपके बच्चे का पेट भी अच्छे से भर जाएगा और उसे बार-बार भूख भी नहीं लगेगी। हाप्पा स्प्राउटेड रागी पोरेज को बनाना भी आसान है। अपने बच्चे को इसे देने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें लें। यह 200 ग्राम का पैकेट ऑनलाइन तीन सौ रुपये में उपलब्ध है।

    और पढ़ें : अपने बच्चे के लिए इस तरह से चुनें विटामिन सी सप्लीमेंट्स को!

    अर्ली फूड्स स्प्राउटेड रागी आलमंड डेट मिक्स (Early Foods Sprouted Raagi Almond Date Mix)

    जब आपका बच्चा आठ महीने का हो जाए और उसके लिए बेबी फूड ढूढ़ रहे हों तो आप इसे ट्राय कर सकते हैं। इस फॉर्टीफायड बेबी सीरियल्स (Fortified Baby Cereals) में अच्छी गुणवत्ता की रागी, बादाम और खजूर आदि हैं। इसमें अतिरिक्त नमक, चीनी और मिल्क पाउडर नहीं है। यही नहीं यह पूरी तरह से आर्टिफिशियल कलर, फ्लेवर और प्रिजर्वेटिव फ्री है। यही नहीं, यह ग्लूटेन फ्री और वीगन भी है। इसे केवल पांच मिनट में बनाया जा सकता है। खजूर होने के कारण यह थोड़ा सा मीठा है। यानी, आपको इसमें अतिरिक्त चीनी मिलाने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन अर्ली फूड्स स्प्राउटेड रागी आलमंड डेट मिक्स आपको 275 रुपये में मिल जाएगा।

    यह तो थी फॉर्टीफायड बेबी सीरियल्स(Fortified Baby Cereals) के बारे में पूरी जानकारी। ध्यान रहे कि हम ऊपर दिए किसी भी फॉर्टीफायड बेबी सीरियल की मशहूरी नहीं कर रहे हैं। अगर आप अपने बच्चे को इनमें कोई भी फूड देने वाले हैं तो उसे देने से पहले डॉक्टर से अवश्य राय ले लें। अब जान लेते हैं फॉर्टीफायड बेबी सीरियल्स (Fortified Baby Cereals) के अन्य विकल्पों के बारे में।

    और पढ़ें : टोडलर ग्रोथ स्पर्ट्स : बच्चे की ग्रोथ के महत्वपूर्ण चरण, जानिए विस्तार से!

    फॉर्टीफायड बेबी सीरियल्स के अन्य विकल्प क्या हो सकते हैं ?

    बच्चों को सॉलिड फूड देने का उद्देश्य केवल उन्हें न्यूट्रिएंट्स प्रदान करना ही नहीं है बल्कि उन्हें स्वाद में विभिन्नता के बारे में जानकारी देना भी है। यह केवल उनके स्वास्थ्य के लिए जरूरी नहीं है बल्कि यह वो चीजें या अनुभव हैं, जो उम्र भर उसके साथ रहने वाले हैं। फॉर्टीफायड बेबी सीरियल्स (Fortified Baby Cereals) या अन्य पैक्ड फूड के साथ ही शिशु को सब्जियां, दालें, अंडे, फल आदि देना भी बहुत जरूरी हैं। इन्हें बस आपको प्यूरी के रूप में अपने बच्चे को देना है। याद रखें यह फूड कॉम्लेक्स नहीं होने चाहिए। कुछ आहार जैसे केले और उबले हुए स्वीट पोटैटो को आप मैश कर के बच्चे को दें। अगर आपने बच्चे को सॉलिड आहार अभी देना ही शुरू किया है तो याद रखें न्यूट्रिएंट में विभिन्नता के साथ ही स्वाद में भी विभिन्नता लाएं। आप उन्हें यह सब दे सकती हैं:

    • ताजे फल : मैश कर के और छिलके उतारकर
    • मीट : अच्छे से पकाकर और छोटे टुकड़ों में काटकर
    • साबुत अनाज : ब्रेड और सीरियल
    • सब्जियां : उबाल कर या उनका सूप बना कर
    • दाल और चावल को अच्छे से उबाल कर मैश कर के बच्चे को दिया जा सकता है।

    Quiz : 5 साल के बच्चे के लिए परफेक्ट आहार क्या है?

    और पढ़ें : बच्चे का बदलता व्यवहार हो सकता है बिहेवियरल डिसऑर्डर का संकेत!

    फॉर्टीफायड बेबी सीरियल्स (Fortified Baby Cereals) के बारे में तो आप जान ही गए होंगे। शिशु को शुरू के छे महीने माँ का दूध पिलाने की ही सलाह दी जाती है। इसके बाद उसे ठोस आहार दिया जाता है। सॉलिड फूड का अर्थ यह भी नहीं है कि आप अपने बच्चे को रोजाना एक ही तरह का आहार दें। इससे बच्चे की आहार के प्रति रूचि कम हो सकती है। ऐसे में, रोजाना उसे अलग-अलग तरह का आहार देने से आप उसमें हेल्दी ईटिंग हैबिट्स को विकसित करने में मदद कर सकते हैं। यह आदतें पूरी उम्र उसके साथ रहेंगी।

    बच्चे अक्सर खाने के मामले में आनाकानी करते हैं या चूजी होते हैं ऐसे में जरूरी है माता-पिता का सब्र रखना और लगातार प्रयास करते रहना। इसके बाद जब भी आप उसे सॉलिड आहार देना शुरू करें तो एक बार उसके डॉक्टर से अवश्य बात करें, खासतौर पर अगर आपके परिवार में फूड एलर्जी की हिस्ट्री हो। बच्चे को क्या देना चाहिए और क्या नहीं देना चाहिए, इसके बारे में डॉक्टर आपका सही से मार्गदर्शन कर सकते है।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    और द्वारा फैक्ट चेक्ड

    Nikhil deore


    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी द्वारा लिखित · अपडेटेड 21/12/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement