backup og meta

गर्मी के लिए प्रोटीन शेक बनाने के ये आसान तरीके जल्दी सीखें,टेस्टी भी हेल्दी भी

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 12/05/2021

    गर्मी के लिए प्रोटीन शेक बनाने के ये आसान तरीके जल्दी सीखें,टेस्टी भी हेल्दी भी

    बहुत कम लोग होते हैं। जिन्हें गर्मी का मौसम पसंद होता है। गर्मी के मौसम को पसंद न करने के कई कारण हैं। जिसमें से कुछ हमारे खान-पान से जुड़े हुए हैं। जब भी हम इस मौसम में घर से बाहर निकलते हैं। थोड़ी ही देर में ये धूप हमारी सारी एनर्जी ग्रहण कर लेती है। ऐसे में केवल मन करता है, थोड़ी-थोड़ी देर पर कोई ठंडा पानी,कोलड्रिंक,जूस या नींबू पानी पिला दें।  कोलड्रिंक या जूस पीने से आपके शरीर को थोड़ी देर के लिए ठंडक जरुर मिल सकती है। लेकिन इससे वो एनर्जी नहीं मिल पाती है। जिससे आप लंबे समय तक  बिना थके काम कर सकें। ऐसे में आपको जरुरत होती है, कि आप कुछ ऐसा पिएं जिससे आपको न केवल ठंडक मिले बल्कि प्रोटीन भी मिलें। तो आज हम जानेंगे कि गर्मी के लिए प्रोटीन शेक के क्या-क्या ऑप्शन हो सकते है।

    और पढ़ें : 30 मिनट में ऐसे घर पर बनाएं शाही पनीर, आसान है रेसिपी

    गर्मी के लिए प्रोटीन शेक में क्या-क्या होता है?

    प्रोटीन दो प्रकार के हो सकते हैं। आमतौर पर कुछ लोग बाजार से खरीदे गए आर्टिफिशियल प्रोटीन पाउडर का प्रयोग करते हैं। कई लोग घर में मौजूद सामान से ही प्रोटीन शेक बनाते हैं। घर में बने प्रोटीन में आप भी प्रोटीन के लिए डाल सकते हैं। आज हम होम मेड यानि घर में प्रोटीन शेक को बनाने का तरीक सीखेंगे। जो प्रोटीन हम आपको बनाना सीखाएंगे। इसमें आपको अधिक मात्रा में प्रोटीन मिल जाएगा। इससे आपकी एनर्जी बनी रहेगी। 

    प्रोटीन शेक के प्रकार

    प्रोटीन शेक के प्रकार वैसे तो आपके चाहने पर निर्भर करता है, कि आपको क्या पसंद हैं। यदि आप शाकाहारी हैं तो आपके लिए दूध और फल,सब्जी से जुड़े कई ऑप्शन हैं। वहीं यदि आप वेज-नॉनवेज दोनों में ठीक हैं। तो अबआपके लिए बहुत सारे ऑप्शन है। इस आर्टिकल में लिखे गए सभी प्रोटीन शेक आपको केवल गर्मी में राहत ही नहीं देगें। बल्कि आपके फिटनेस के लिए भी बहुत लाभदायक है। आइए जानते हैं। वेज वालों के लिए प्रोटीन शेक बनाने के क्या क्या ऑप्शन हैं।

    और पढ़ें : Pecan: भिदुरकाष्ठ फल या पेकान क्या है?

    वेज प्रोटीन शेक

    पहले आप ये जान लें, कि वेज शेक बनाने में सबसे कॉमन उपयोग होने वाली सामग्री दूध हैं। लेकिन दूध भी कई प्रकार से होते हैं। जिनमें प्रोटीन कि मात्रा अलग-अलग होती है। आमतौर पर ऐसा कहा जाता है,गाय के दूध में प्रोटीन कि मात्रा सबसे अधिक होती है। तो आप अपने हिसाब से कोई भी दूध का प्रयोग कर सकते हैं।

    ओट्स शेक

    सबसे पहले आप ये जान लें कि  30 ग्राम  ओट्स में 7 से 8 ग्राम प्रोटीन होता है। ओट्स बनाना शेक बनाने के लिए ध्यान दें।

    • एक शेकर में बड़े स्कूप से 3 स्कूप ओट्स डालें।
    • स्वाद के लिए 2 से 3 ओरियो बिस्कुट डालें।
    • 2 या 3 केला डालें।
    • अपने हिसाब से गाढ़ा या पतला बनाने के लिए ठंडा दूध डालें। याद रखें दूध ठंडा रखना है। यदि दूध गर्म रहा तो आपका शेक धीरे-धीरे बहुत ज्यादा गाढ़ा हो जाएगा।
    • आपको ठंडा शेक पीना है तो पहले से आइस क्यूब जमा दें। अब तैयार शेक में 2..से आइस क्यूब डालकर इसका लुफ्त उठाएं। 
    • इस शेक में आपको बहुत आरास में 15 से 30 ग्राम प्रोटीन मिल जाएगा।
    • यदि यह ज्यादा बन जाए तो आप आधा फ़्रिज में रखकर बाद में भी पी सकते हैं। यह बहुत ही हेल्दी शेक हैं। हम शेक में चीनी इसलिए नहीं डालते क्योंकि उससे आपका बॉडी फैट बहुत जल्दी बढ़ने लगता है।

    और पढ़ें : प्रेग्नेंसी में सॉफ्ट ड्रिंक्स पीना सेहत पर डाल सकता है बुरा असर?

    एप्पल शेक

    आपको बता दें किएप्पल से बनाएं गए शेक में लगभग 58 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है। ये बनाने के लिए आपको जरुरत हैं-

    • एक जार में सबसे पहले 1 कटा,छिला हुआ सेब लें।
    • अपनी पसंद के हिसाब से आप दूध, या दही ले सकते हैं।
    • अब इसमें ¼ कप बिना पका हुआ जई डालें।
    • इसमें 2 बड़े बादाम डालें।
    • स्वाद के लिए दालचीनी भी डाल सकते हैं।
    • 2 स्कूप वेनिला फ्लेवर्ड प्रोटीन मिला सकता है।
    • 1 कप पालक मिला लें।
    • ठंडा करके पीने के लिए कुछ आइस क्यूब भी डाल सकते हैं।

    स्ट्राबेरी प्रोटीन शेक

    बहुत सारे लोगों का पसंदीदा शेक स्ट्राबेरी शेक होता है। इसको बनाने के लिए-

    • आप लगभग एक बड़ी कटोरी स्ट्राबेरी ले लें।
    • इसमें अपने पसंद के हिसाब से दूध डालें
    • 2 चम्मच ओट्स डाल दें।
    • जितना मीठा चाहिए उस हिसाब से इसमें हनी डाल दें।
    • अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट डाल दें।
    • टेस्ट के लिए ऊपर से कटे हुए स्ट्राबेरी भी डाल सकते हैं।
    • ठंडा करके पीने के लिए कुछ आइस क्यूब भी डाल सकते हैं

    चॉकलेट बनाना पीनट बटर प्रोटीन

    शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जिसको चॉकलेट पसंद नहीं होगा। तो क्यों न इस समर चॉकलेट शेक को थोड़ा हेल्दी बनाकर उसका गर्मी के लिए प्रोटीन शेक बनाएं।इसको बनाने के लिए-

    • एक बड़ा ग्राइन्डर ले उसमें मेल्ट या नार्मल डार्क चॉकलेट लें
    • 3 से 4 बनाना मिलाएं
    • एक चम्मच पीनट बटर मिलाएं
    • ठंडा दूध मिलाएं
    • ड्राई फ्रूट्स डालें।
    • ठंडा करके पीने के लिए कुछ आइस क्यूब भी डाल सकते हैं

    और पढ़ें : वॉल्यूमेट्रिक डायट प्लान अपनाएं, खूब खाकर वजन घटाएं

    ग्रीक योगर्ट प्रोटीन शेक

    गर्मी के लिए प्रोटीन शेक बनाने के लिए ग्रीक योगर्ट प्रोटीन शेक बेहतर विकल्प है। इसको बनाने के लिए आपको चाहिए-

    • अपने जार में सबसे पहले अपनी जरुरत के हिसाब से ग्रीक योगर्ट डालें।
    • अब इसमें एक चम्मच चिया शीड डालें।
    • अब इसमें एक चम्मच फ्लैक सीड डालें।
    • 2 से 4 ब्लू बेरी मिला दें।
    • 1 चम्मच शहद मिल दें।
    • अब ग्राइड करके आप चाहें तो इसमें आइस क्यूब मिलाकर गर्मी के लिए प्रोटीन शेक बनाकर इसका मजा ले सकते हैं।

    कोकोनट मिल्क प्रोटीन शेक

    जो लोग कोकोनट वाटर पीना पसंद करते हैं। उन लोगों को यह शेक बहुत ही शानदार लग सकता है। आइए जानते हैं कोकोनट मिल्क प्रोटीन शेक कैसे बनाएं-

    • सबसे पहले इसको बनाने के लिए अपने ग्राइंडर में कोकोनट मिल्क डालें।
    • अब इसमें कुछ मात्रा में स्वाद के लिए ग्रीक योगर्ट मिलाएं।
    • इसमें एक प्रोटीनयुक्त फल अवोकाडो को छीलकर डालें।
    • यदि आपके पास ऑलमंड बटर हो तो ये बटर या पीनट बटर एक चम्मच मिलाएं।
    • ठंडा करके पीने के लिए कुछ आइस क्यूब भी डाल सकते हैं।

    चॉकलेट चेरी शेक

    बहुत से लोगों को चेरी खाने में भी बहुत पसंद होता है। अगर प्रोटीन के बारें में कहें। तो चेरी इसमें भी बहुत ही अच्छा फल माना जाता है। आइए जानते हैं चॉकलेट चेरी शेक कैसे बनाएं-

    • सबसे पहले एक ग्राइंडर में 2 कप चेरी मिलाएं।
    • अब इसमें पानी या दूध मिलाएं।
    • 1 कप पालक मिला दें।
    • 1 बड़ा चम्मच जमीन सन
    • 1 बड़ा चम्मच अखरोट
    • 1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर यदि आपको डार्क चॉकलेट पसंद है तो डार्क कोको पाउडर मिलाएं।
    • अब ग्राइंड करके ये शेक तैयार करें। 
    • ठंडा करके पीने के लिए कुछ आइस क्यूब भी डाल सकते हैं।

    और पढ़ें : लो कैलोरी एल्कोहॉलिक ड्रिंक्स के साथ सेलिब्रेट करें यह दीपावली

    नट्स,ड्राई फ्रूट्स

    ये शेक सभी प्रकार के ड्राई फ्रूट्स पर निर्भर करता है। इसे बनाने के लिए आपके पास जितने प्रकार के ड्राई फ्रूट्स हो आप उन्हे इसमें मिला सकते हैं। लेकिन इसमें खासतौर पर नट्स का होना जरुरी है। आइए जानते हैं नट्स,ड्राई फ्रूट्स शेक को बनाने के लिए क्या करना हैं-

    • इसको बनाने के लिए ग्राइंडर में दूध डालें
    • अब थोड़ा से अमुल क्रिम, घर का बना ताजा क्रिम भी मिला सकते हैं।
    • अब इसमें ड्राई फ्रूट्स मिला दें। 
    • थोड़ा से हॉरलेक्स या प्रोटीन एक्स मिला दें।
    • 2 से 3 चॉकलेट बिस्कुट मिला दें।
    • अब ग्राइंड करें।
    • ठंडा करके पीने के लिए कुछ आइस क्यूब भी डाल सकते हैं।

    ग्रीन शेक

    आपको बता दें कि ग्रीन शेक सब्जियों से बना हुआ शेक है। ये गर्मी के लिए प्रोटीन शेक में ये बहुत ही उपयोगी हैं। इसमें आपको प्रोटीन और आयरन दोनों ही मिलेगा। इसको बनाने के लिए आप क्या करें-

    • आप सबसे पहले एक ग्राइंडर लें।
    • इसमें पालक कि 5…6 पत्तियां डालें।
    • ब्रोकली को छोटा-छोटा काटकर ग्राइंडर में डालें।
    • थोड़ी सी फ्रेश क्रिम डालें।
    • ग्राइंड करने के बाद इसको ग्लास मेंं निकालें और नींबू डालें।
    • ठंडा करके पीने के लिए कुछ आइस क्यूब भी डाल सकते हैं।

    कॉफी फ्लेवर प्रोटीन शेक

    कॉफी फ्लेवर प्रोटीन से आपको लीन प्रोटीन मिलता है। इससे आपको बहुत भारी महसूस नहीं होता है। साफतौर पर कहें तो गर्मी के लिए सभी प्रोटीन में यह प्रोटीन बहुत ही हल्का और अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह खास करके महिलाओं के लिए अच्छा माना जाता है। इसको बनाने के लिए क्या करें-

    • सबसे पहले एक ग्राइंडर में दूध डालें। 
    • अब एक चम्मच कॉफी डालें।
    • एक छोटा चम्मच कॉफी डालें।
    • एक चम्मच चॉकलेट पाउडर डालें
    • अब ग्राइंड करके इसको तैयार कर लें।
    • ठंडा करके पीने के लिए कुछ आइस क्यूब भी डाल सकते हैं।

    और पढ़ें : एक ड्रिंक बचाएगी आपको हार्ट अटैक (दिल का दौरा) के खतरे से

    पी (मटर) प्रोटीन पाउडर 

    आपको शायद पता नहीं होगा लेकिन मटर में बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसमें  बीसीएए,एस (Bcaa,s) की मात्रा ज्यादा होती है। यह आपको बाजार में पाउडर के रुप में भी प्राप्त हो सकता है। आप इसको शेक के अलावा भी बाकी सब्जियों के साथ मिलाकर सलाद बनाकर भी खा सकते हैं। बाकी मटर पाउडर का प्रोटीन शेक बनाकर आप पी सकते हैं। आइए जानते हैं। इसको बनाने के लिए क्या करें-

    • सबसे पहले आप इस जार में 2 गाजर डालें।
    • सबसे पहले आप 1 बड़ा या 2 छोटा बीट मिलाएं।
    • चुटकी भर काला या पिंक साल्ट डाल सकते हैं।
    • एक नींबू का रस मिलाएं।
    • ठंडा करके पीने के लिए कुछ आइस क्यूब भी डाल सकते हैं।
    • ग्राइंड करके इसको ग्लास में निकालें और इसका लुफ्त उठाएं।

    ब्लूबेरी शेक

    यह एक टेस्टी शेक हो सकता है। तो आइए जानते हैं, ब्लूबेरी शेक बनाने के लिए आप क्या करें।

    • ब्लूबेरी शेक बनाने के लिए सबसे पहले आप जार में 2 कटोरी ब्लूबेरी डालें।
    • 2 बड़े स्कूप ओट्स मिलाएं।
    • इसमें कुछ अनार के दाने मिलाएं।
    • अब अपनी जरुरत के हिसाब से इसमें दूध डालें।
    • एक केला डालें।
    • अब ग्राइंड करके ग्लास में निकालें और पी जाएं।
    • ठंडा करके पीने के लिए कुछ आइस क्यूब भी डाल सकते हैं।

    डबल चॉकलेट मिंट स्मूदी

    जिसको भी मिंट फ्लेवर पसंद हैं। जिसमें आपको डबल चॉकलेट और दूध का भी अलग-अलग स्वाद मिल सकता है।तो आइए जानते हैं, इसको  बनानें के लिए क्या कर सकते हैं।

    • सबसे पहले आप जार में 1 स्कूप चॉकलेट प्रोटीन पाउडर डालें।
    • अब इसमें 3/4 कप चॉकलेट बादाम दूध डालें।
    • अब 1 बड़ा चम्मच अखरोट डालें।
    • ¼ कप इसमें पानी डालें
    • बिना कटा हुआ अब 2 बड़े चम्मच कोको पाउडर डाला।
    • बिना चीनी वाला 1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर डालें।
    • इसमें 2 पुदीने की पत्तियां डाले।
    • ग्राइंड करने के बाद अब इसको ग्लास में निकाल लें।
    • ठंडा करके पीने के लिए कुछ आइस क्यूब भी डाल सकते हैं।

    और पढ़ें : प्रेग्नेंसी में सॉफ्ट ड्रिंक्स पीना सेहत पर डाल सकता है बुरा असर?

    नॉन वेज के ऑप्शन

    नॉनवेज वालों के पास गर्मी के लिए प्रोटीन शेक बनाने के कई तरीके हैं। कुछ लोग जो बॉडी बिल्डिंग करते हैं। वो एग को फोडकर उसके लिक्विड को दूध में मिलाकर शेक बनाकर पी लेते हैं। लेकिन ये हर कोई पी नहीं सकता है,यह स्वाद में बहुत ही कड़वा होता है। लेकिन ऊपर जो भी वेज प्रोटीन शेक के बारे में बताया गया है। उसमें आप एग को मिलाकर पी सकते हैं। ये पीने में कड़वा भी नहीं लगेगा। इसके साथ ही आपको दोगुना प्रोटीन भी प्राप्त होगा। 

    एग प्रोटीन शेक 

    • एग प्रोटीन शेक बनाने के लिए आप सबसे पहले एक जार में दूध लें।
    • अब इस जार में ओट्स डालें।
    • 1 या 2 एग फोड़कर डालें।
    • 2 केला डालें। 
    • 2 चॉकलेट बिस्कुट डालें।
    • अब इसको ग्राइंड करके मग में निकाल लें।
    • ठंडा करके पीने के लिए कुछ आइस क्यूब भी डाल सकते हैं।

    ऑरेंज फ्लेवर शेक

    आपने शायद सोचा भी नहीं होगा कि ऑरेंज फ्लेवर का भी प्रोटीन शेक आप घर पर बना सकते हैं। यह गर्मी के लिए प्रोटीन शेक में बहुत ज्यादा अच्छी शेक माना जाता है। तो आइए जानते हैं। गर्मी के लिए यह प्रोटीन शेक कैसे बनाएं।

    • सबसे पहले आप 1 स्कूप वेनिला प्रोटीन पाउडर लें।
    • 1 कप पानी लें।
    • इसके बाद अब 3 ऑरेंज लें।
    • 1 बड़ा चम्मच अखरोट लें।
    • 2 बड़े चम्मच फ्लैक सीड लें।
    • एक कप संतरे का रस लें।

    हैलो हेल्थ ग्रुप किसी प्रकार की चिकित्सा, उपचार और निदान प्रदान नहीं करता।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 12/05/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement