backup og meta

जानें बिना सर्जरी के ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के उपाय

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Shayali Rekha द्वारा लिखित · अपडेटेड 16/04/2021

    जानें बिना सर्जरी के ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के उपाय

    आजकल महिलाओं में खुद को आकर्षक दिखाने का क्रेज काफी बढ़ रहा है। ऐसे में नारीत्व का प्रतीक माने जाने वाले स्तनों के आकार को लेकर या पर्की ब्रेस्ट या सुडौल ब्रेस्ट पाने को भी लेकर कई सारी महिलाओं में हीन भावना पैदा हो रही है। किसी की ब्रेस्ट साइज कम है तो किसी के ब्रेस्ट की बनावट गड़बड़ है। ऐसे में महिलाएं ब्रेस्ट सर्जरी के नाम पर हजारों रुपए क्लीनिक में फूंक कर आती हैं। फिर भी ये गारंटी नहीं है कि वे इससे संतुष्ट होंगी या नहीं। इस स्थिति में अगर आपको पता चले कि बिना सर्जरी के ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के उपाय भी हैं, तो शायद आप खुश हो जाएंगी। इस आर्टिकल में हम आपको ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के उपाय के तौर पर ऐसी कई बातें बताएंगे, जिससे आप ना सिर्फ संतुष्ट होंगी, बल्कि आपके पैसे भी बचेंगे।

    और पढ़ें: क्या आप जानते हैं? दुनिया की सबसे महंगी ब्रा के बारे में?

    पर्की ब्रेस्ट या सुडौल स्तन का मतलब क्या है?

    पर्की ब्रेस्ट का मतलब होता है वे स्तन जो एक अच्छे आकार के होते हैं। सभी महिलाओं का सपना होता है कि उनके स्तन सुडौल हो। ऐसी विचारधारा महिलाओं में होती है कि पुरुषों को पर्की ब्रेस्ट पसंद होते हैं और वे सेक्स के दौरान पुरुषों को ज्यादा एक्साइटेड करते हैं। इसके लिए महिलाएं पर्की ब्रेस्ट या ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के उपाय ढूंढती रहती हैं। 

    ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के उपाय ढूंढने के चक्कर में महिलाएं ऐसे कई गलत तरीके अपना लेती है, जिससे उन्हें आगे चल कर खास परेशानी हो जाती है। ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के उपाय में सर्जरी कोई विशेष उपाय नहीं है, बल्कि एक्सरसाइज और खानपान से आप पर्की ब्रेस्ट पा सकती हैं। 

    और पढ़ें: स्तनपान के दौरान ब्रा कैसी पहननी चाहिए?

    ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के उपाय क्या हैं?

    ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के उपाय में आप कई ऐसी चीजें कर सकती हैं, जो आपको लंबे समय में बेहतर रिजल्ट देगा :

    ब्रेस्ट का मसाज करें

    ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के उपाय

    ब्रेस्ट का मसाज करना ब्रेस्ट साइज बढ़ाने का एक अच्छा विकल्प माना जाता है। जब आप ब्रेस्ट का मसाज करती हैं तो ब्रेस्ट में ब्लड सर्कुलेशन काफी अच्छा होता है। ये ब्लड फ्लो कोलेजन के निर्माण के लिए प्रेरित करता है। जिससे ब्रेस्ट टाइट होता है और टिश्यू के विकास के लिए प्रेरित होता है। आप निम्न स्टेप को अपना कर अपने ब्रेस्ट का मसाज कर सकती हैं :

    • अपने दोनों हाथों की सभी उंगलियों को मिला कर एक ब्रेस्ट पर निप्पल के घेरे को छोड़ कर रखें। 
    • अब दोनों हाथों को गोल-गोल घुमाते हुए ब्रेस्ट पर थोड़ा प्रेशर दें।
    • इस तरह से आप अंदर से बाहर की तरफ भी ब्रेस्ट को प्रेशर दे कर दोनों हाथों की मदद से खींचें। 
    • इसके अलावा पंपिंग मोशन में भी ब्रेस्ट का मसाज करें।
    • इस प्रक्रिया को दोनों ब्रेस्ट पर बारी-बारी से रोजाना करें। 

    और पढ़ें: Ketorolac: कीटोरोलेक क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

    वजन को नियंत्रित करें

    ज्यादातर लोगों का एक परफेक्ट फिगर मानना है कि कमर पतली और ब्रेस्ट व बस्ट की साइज लगभग बराबर हो। ऐसे में आपको अपना वजन नियंत्रित करना होगा। अगर आपका वजन ज्यादा है तो आपके ब्रेस्ट ज्यादा बड़े भी हो सकते हैं। ऐसे में आपको एक हेल्दी डायट को फॉलो करते हुए अपने वजन को भी हेल्दी रखना होगा। जिससे आपका शरीर खुद बखुद एक अच्छी कर्वी बॉडी हो जाएगी।

    और पढ़ें: बिना ब्रा पहने कॉन्फिडेंट कैसे फील कर सकती हैं? जानें ब्रा से जुड़े मिथ

    हेल्दी डायट खाएं

    ketogenic diet and corona virus, कोरोना वायरस से बचाएगा कीटो डाइट -Keto diet protect from Coronavirus

    ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के उपाय में सबसे अहम उपाय है हेल्दी डायट। रिसर्च में ये बातें सामने आई हैं कि आप अगर अपने ब्रेस्ट साइज को बढ़ाना चाहती हैं तो आपको न्यूट्रीएंट्स से भरपूर डायट का सेवन करना चाहिए। इससे आपके ब्रेस्ट के टिश्यू हेल्दी होते है, जिस कारण से ब्रेस्ट सुडौल और पर्की होते हैं। आप ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए निम्न फूड्स खा सकती हैं : 

    और पढ़ें: Breast cyst: ब्रेस्ट सिस्ट क्या है?

    सही पॉस्चर को आदत में लाएं

    कई बार हमारे ब्रेस्ट की साइज अजीब लगने के पीछे का कारण हमारा पॉस्चर होता है। इसलिए आप जब भी बैठें या खड़ी हो तो अपने पॉस्चर पर ध्यान दें। इससे आपके ब्रेस्ट ऊपर की तरफ लिफ्ट होंगे। सीधे बैठें या खड़ी रहें, लेकिन एक ही पोजिशन में देर तक खड़े रहने से बचें। 

    हाइड्रोथेरिपी 

    नहाने के फायदे

    हाइड्रोथेरिपी का मतलब होता है कि पानी के द्वारा की जाने वाली थेरिपी। हाइड्रोथेरिपी स्तनों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के लिए एक अच्छी थेरिपी है। हाइड्रोथेरिपी स्तनों में ब्लड फ्लो को बढ़ा कर नसों को स्टीम्यूलेट करती है, जिससे स्तनों में कसाव बढ़ता है। ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के उपाय में आप हाइड्रोथेरिपी को रोजाना एक बार कर सकते हैं :

    • नहाने के बाद एक मिनट कर ब्रेस्ट को गर्म पानी से धुलें।
    • फिर दोबारा ठंडे पानी से ब्रेस्ट को लगभग 20 सेकेंड तक धुलें। 

    और पढ़ें: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए बेस्ट हैं ये टिप्स, जरूर करें ट्राई

    एक्सरसाइज के द्वारा ब्रेस्ट साइज बढ़ा सकते है

    ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के उपाय में सबसे कारगर उपाय एक्सरसाइज को माना गया है। इसमें अपर बॉडी एक्सरसाइज करने के तरीकों से चेस्ट मसल्स को मजबूत किया जा सकता है। आप निम्न एक्सरसाइज कर सकती हैं :

    ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के उपाय

    पुश अप्स : अपने हथेलियों और पैर के अंगूठे के बल जमीन की तरफ झुकें। इसके बाद कोहनी को मोड़ कर जमीन की तरफ चेस्ट को ले जाएं और फिर हाथों के भरोसे ही जमीन को धक्का मार कर ऊपर उठें। ऐसा कम से कम 15-15 बार दो सेट्स में करें। पुश अप्स से आपके ब्रेस्ट की मसल्स टाइट होगी। 

    ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के उपाय

    बटरफ्लाय चेस्ट एक्सरसाइज : दोनों पैरों में थोड़ा फासला कर के खड़ी हो जाएं या जमीन पर लेट जाएं। दोनों हाथों में डंबल या पानी की बॉटल ले लें। फिर हाथों को आगे से पीछे की तरफ ले कर जाएं और फिर पीछे से आगे की तरफ ले कर आएं। इससे ब्रेस्ट की साइड मसल्स टोन होती हैं। 

    प्लैंक्स : कोहनी और पैर के अंगूठे के बल पर जमीन पर खुद को टिकाएं। इसके बाद इसी स्थिति में खुद को 30 सेकेंड के लिए रखें। इसके बाद नॉर्मल स्थिति में हो जाएं। इस एक्सरसाइज को लगभग 5 से 10 बार करें। 

    स्पेशल ब्रा पहनें

    ब्रा के बारे में-bra

    कई बार गलत ब्रा पहन लेने से हमारे ब्रेस्ट लूज दिखाई देते हैं। ऐसे में सही साइज की स्पेशल ब्रा पहनने से भी बहुत फायदा मिलता है। ये स्पेशल ब्रा ब्रेस्ट को अच्छे तरह से सपोर्ट करते हैं, जिससे ब्रेस्ट उठे हुए लगते हैं। वहीं अगर ये स्पेशल ब्रा रोजाना पहनी जाए को ब्रेस्ट साइज ठीक हो सकता है। 

    [mc4wp_form id=’183492″]

    उपरोक्त ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के उपाय से आप अपने ब्रेस्ट को पर्की या सुडौल बना सकती है। इससे ना सिर्फ आपकी खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि आप कॉन्फि़डेंट भी फील करेंगी। हालांकि, आपका ब्रेस्ट साइज चाहे जो भी हो, आपको हमेशा कॉन्फिडेंट फील करना चाहिए। उम्मीद है कि ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के उपाय पर आधारित ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से बात कर सकती हैं।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Shayali Rekha द्वारा लिखित · अपडेटेड 16/04/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement