Quiz: रयूमेटाइड अर्थराइटिस के कारण शरीर के किन अंगों को हो सकता है नुकसान?
साबुत अनाज
साबुत अनाज खून में सी-रिएक्टिव प्रोटीन (CRP) के लेवल को कम करता है। CRP दिल संबंधी रोग, मधुमेह और रुमेटीइड गठिया से जुड़ी सूजन को दर्शाता है। दलिया, ब्राउन राइस आदि साबुत अनाज के अच्छा स्रोत हैं। अपने आहार में विभिन्न साबुत अनाजों को शामिल करें ताकि आपको अधिक लाभ प्राप्त हों। अब तो आप जान गए होंगे कि अर्थराइटिस के लिए सबसे अच्छा फूड(best foods for arthritis) कौन सा है। इसके अलावा आप डार्क चॉकलेट, अदरक, लहसुन, हल्दी, ओलिव आयल, फैटी फिश आदि का सेवन भी कर सकते हैं। यह खाद्य पदार्थ भी अर्थराइटिस के प्रभावों यानी दर्द और सूजन को कम करने में लाभदायक हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें : अडूसा के फायदे : कफ से लेकर गठिया में फायदेमंद है यह जड़ी बूटी
अर्थराइटिस के लिए सबसे खराब खाद्य पदार्थ(worst foods for arthritis)
अर्थराइटिस में होने वाली समस्याओं से राहत पाने के लिए अर्थराइटिस के लिए सबसे खराब और सबसे अच्छे खाद्य पदार्थ(worst and best foods for arthritis) दोनों के बारे में आपको पता होना चाहिए। अर्थराइटिस के लिए सबसे खराब खाद्य पदार्थ(worst foods for arthritis) की लिस्ट इस प्रकार है:
प्रोसेस्ड फूड
अगर आपको अर्थराइटिस है, तो इस दौरान होने वाली सूजन और दर्द से राहत पाने के लिए प्रोसेस्ड फूड के सेवन से बचे। इसमें बेक्ड सामान और पहले से तैयार भोजन और स्नैक्स आदि शामिल हैं। इन वस्तुओं में ट्रांस वसा होते हैं, जो उन्हें संरक्षित करने में मदद करता है। यह ट्रांस वसा सूजन को बढ़ाता है। प्रोसेस्ड फूड को नजरअंदाज करने से अर्थराइटिस की दर्द और अन्य समस्याएं दूर होती है। तले हुए और ओवरकुक करने से खाने से उनके अधिकांश पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। ऐसे कई खाद्य पदार्थ जो तले हुए होते हैं, उनमें कई प्रोसेस्ड इंग्रेडिएंटस भी होते हैं। ये सभी शरीर के सूजन का कारण बनेंगे, जिससे अर्थराइटिस में दर्द बढ़ेगी।
[mc4wp_form id=”183492″]
शुगर और आर्टिफिशियल स्वीटनर
जिन खाद्य पदार्थों में प्रोस्सेड शुगर होती है जैसे पेस्ट्री, चॉकलेट, कैंडी, सोडा, और यहां तक की फ्रूट जूस आदि शरीर में प्रोटीन को रिलीज को उत्प्रेरित करते हैं। जिसे साइटोकिन्स(cytokines) कहा जाता और यह सूजन का कारण बनता है। इस प्रोसेस्ड चीनी को खाद्य पदार्थों के लेवल के ऊपर विभिन्न नामों में लिखा जाता है जैसे कॉर्न सिरप, फ्रुक्टोज, सुक्रोज, या माल्टोज आदि। ऐसे में आप चीनी की जगह उनके विकल्पों का सेवन कर सकते हैं जैसे एस्पार्टेम और सुक्रालोज।
यह भी पढ़ें : कभी सोचा नहीं होगा आपने धनिया की पत्तियां कब्ज और गठिया में दिला सकती हैं राहत
हम लोग डेयरी प्रोडक्टस का सेवन इसलिए करते हैं ताकि हमें पर्याप्त कैल्शियम और विटामिन D मिले। लेकिन क्या आपको पता है कि इनका अधिक मात्रा में सेवन करने से सूजन बढ़ती है। हालांकि, शोधकर्ताओं ने इस चीज को प्रमाणित नहीं किया है। लेकिन, एक अध्ययन के अनुसार इनके सेवन से सूजन में वृद्धि देखी गई है। मिल्क प्रोडक्टस में सैचुरेटेड फैटस होती है, जो सूजन को बढ़ाने में योगदान करती है। यदि आप अपने आहार में डेयरी रखना चाहते हैं, तो पूर्ण वसा वाले उत्पादों की तुलना में कम वसा वाले विकल्प चुने। अर्थराइटिस के लिए सबसे अच्छा फूड(best foods for arthritis) के साथ ही आपको अर्थराइटिस के लिए सबसे खराब खाद्य पदार्थ(worst foods for arthritis) के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए।