सामग्री
- ½ कप बाथ साल्ट
- ½ कप बेंटोनाइट क्ले
- 2-10 कोई सा भी इसेंशियल ऑयल
- वॉशक्लॉथ
विधि
- बाथ साल्ट के साथ इसेंशियल ऑयल को मिलाएं।
- थोड़े से पानी में बेंटोनाइट क्ले मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बनाएं।
- बेंटोनाइट क्ले की एक पतली पर्त को अपने शरीर पर लगाएं।
- इस मास्क को शरीर पर पांच मिनट के लिए छोड़ दें।
- गर्म पानी में बाथ साल्ट और इसेंशियल ऑयल कि मिश्रण को मिलाएं।
- इस गर्म पानी में 20 मिनट के लिए बैठ जाएं।
- इसके बाद वॉशक्लॉथ की मदद से क्ले मास्क को स्क्रब कर के छुड़ा दें।
- इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार करें।
यह काम कैसे करता है?
इस विधि से हमारी त्वचा से टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। क्ले मास्क त्वचा को डीटॉक्सिफाइ करने के साथ ही एक्सफोलिएट भी करता है। साथ ही रोम छिद्रों को भी खोलता है।
यह भी पढ़ें : स्टीम बाथ के फायदे : त्वचा से लेकर दिल के लिए भी है ये फायदेमंद
मुंहासे में बाथ साल्ट के फायदे
सामग्री
विधि
- गर्म पानी में बाथ साल्ट को मिलाएं।
- इस मिश्रण को अपने चेहरे पर दो मिनट तक रगड़ें।
- आंखों को इस मिश्रण से बचाएं।
- इसके बाद गुनगुने पानी से मुंह को साफ कर लें।
यह काम कैसे करता है?
नमक में एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है। जिससे बाथ साल्ट मुंहासे के बैक्टीरिया को मारकर त्वचा को हाइड्रेट करता है। साथ ही त्वचा को भी टोन करता है।
यह भी पढ़ें : जिम जाने के बाद क्या होते हैं स्टीम बाथ के फायदे?
शरीर दर्द में बाथ साल्ट के फायदे
सामग्री
- 2 कप बाथ साल्ट
- 1 चम्मच ग्रेपसीड ऑयल
- 2-10 बूंद कोई भी इसेंशियल ऑयल
विधि
- सभी सामग्रियों को मिला लें, लेकिन आधा नमक बचा लें।
- नहाने का पानी गर्म करें और उसमें बाथ साल्ट के साथ सभी सामग्रियों को मिला दें।
- इसके बाद 20 मिनट तक आप उसी पानी में बैठ जाएं। 10 मिनट के बाद बचा हुआ नमक मिलाएं।
- इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो से तीन बार करें।
यह काम कैसे करता है?
जब आप इस बाथ साल्ट में मौजूद मैग्नीशियम त्वचा द्वारा सोख लिया जाता है। जिससे हमारी मांसपेशियां रिलैक्स होंगी, मांसपेशियों में से लैक्टिक एसिड फ्लश हो जाता है।
यह भी पढ़ें : बच्चों की रूखी त्वचा से निजात दिला सकता है ‘ओटमील बाथ’
सेल्यूलाइट में बाथ साल्ट के फायदे
सामग्री
विधि
- सभी सामग्री को मिलाकर मिश्रण बना लें।
- एक बाथ टब में गर्म पानी लें और मिश्रण को मिला दें।
- लगभग 30 मिनट तक उस पानी में बैठे रहें।
- इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार करें।
यह काम कैसे करता है?
बाथ साल्ट में मौजूद मिनरल त्वचा को टोन करते हैं। जिससे सेल्यूलाइट के लिए बाथ साल्ट एक बेस्ट घरेलू उपाय हुआ।
यह भी पढ़ें : ‘बबल बाथ’ कब ले रहे हैं आप ?
वजन घटाने में बाथ साल्ट के फायदे
सामग्री
विधि
- सभी सामग्रियों को मिला लें।
- गर्म पानी में उपरोक्त मिश्रण को मिलाएं।
- लगभग 20 मिनट तक बाथ साल्ट मिले हुए पानी में बैठें।
- ऐसा आप हर तीसरे दिन करें।
यह काम कैसे करता है?
अदरक आपके रोम छिद्र खोलने में मदद करता है। जिससे त्वचा में मौजूद टॉक्सिन बाहर आ जाते हैं। मैग्नीशियम और सल्फेट त्वचा के द्वारा सोख लिए जाते हैं। जो अनहेल्दी फूड्स खाने के कारण शरीर में जमा हो गए रहते हैं, उन्हें कम करने में मैग्नीशियम और सल्फेट मदद करता है। जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।
एग्जिमा में बाथ साल्ट के फायदे
सामग्री
विधि
- गर्म पानी में सभी सामग्रियों को मिला लें।
- इसके बाद इस पानी में लगभग 20 मिनट तक बैंठें।
- इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो से तीन बार करें।
यह काम कैसे करता है?
नमक एक प्राकृतिक क्लीनजेस होता है। जो एग्जिमा के इलाज में प्रभावी भूमिका निभाता है। बाथ साल्ट के फायदे से एग्जिमा के लक्षणों में राहत मिलती है।
अब तो आप समझ गए होंगे कि बाथ साल्ट के कितने फायदे हैं। आप चाहें ताे इसका यूज करके इसके फायदे उठा सकते हैं। हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की कोई मेडिकल जानकारी नहीं दे रहा है। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें :
क्या प्रेग्नेंसी में हॉट वॉटर बाथ लेना सुरक्षित है?
एनवायरमेंटल डिजीज क्या हैं और यह लोगों को कैसे प्रभावित करती हैं?
चोट लगने पर बच्चों के लिए फर्स्ट एड और घरेलू उपचार
कोरोना वायरस की ग्लोसरी: आपने पहली बार सुने होंगे ऐसे-ऐसे शब्द
हर्बल बाथ के फायदे: बॉडी रिलैक्स से लेकर मेंटल स्ट्रेस तक