आपका मानसिक स्वास्थ्य अच्छा है
अगर आप में कामलिप्सा है और आप सेक्स को लेकर एक्सपैरिमेंट करते रहते हैं तो आपका मानसिक स्वास्थ्य अच्छा है। अच्छा मानसिक स्वास्थ्य भी तीव्र कामेच्छा होने का कारण हो सकता है। इस स्थिति में आपको सेक्स के लिए ऑन करने की आवश्यकता नहीं होती है। आपके अंदर सेक्स की जिज्ञासा का होना ही आपके सेक्स लाइफ को हैप्पी बना सकती है।
और पढ़ें : तांत्रिक सेक्स क्या है? जानिए रेगुलर सेक्स और इसमें क्या अंतर है?
ज्यादा एक्सरसाइज करने के कारण
कुछ लोगों को ज्यादा एक्सरसाइज करने की आदत होती है। कई बार अच्छा वर्कआउट या एक्सरसाइज भी कामेच्छा के लिए जिम्मेदार होती है। क्योंकि एक्सरसाइज करने से निम्न फायदे होते हैं :
इन कारणों से ही कामलिप्सा ज्यादा होती है, जो एक हेल्दी लाइफ का संकेत है।
हॉर्मोंस के कारण
उम्र बढ़ने के साथ सभी में हॉर्मोनल चेंजेस होते हैं। जिसके बाद सेक्स करने की इच्छी तीव्र हो जाती है। इससे आपकी सेक्स लाइफ बेहतर हो जाती है। (PLZ ELABORATE THIS, SPECIFY AGE)
दवाओं के कारण भी होती है कामलिप्सा
कुछ दवाओं के कारण भी सेक्स के लिए इच्छा में बदलाव देखे गए हैं। जैसे- एंटीडिप्रेसेंट, बर्थ कंट्रोल पिल्स, बीटा ब्लॉकर्स तीव्र कामेच्छा के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। इसलिए दवाओं के होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में अपने डॉक्टर से जरूर बात करें।
ओव्यूलेशन के समय होती है तीव्र कामेच्छा
महिलाओं में ओव्यूलेशन के समय होने वाले साइकिल के कारण तीव्र कामेच्छा होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ओव्यूलेशन पीरियड में फर्टिलिटी के चांसेज होते हैं। इसलिए महिलाओं में सेक्स को लेकर तीव्र इच्छा होती है।
और पढ़ें : कंडोम के साथ ओरल सेक्स करना कितना सुरक्षित है, जानिए इस आर्टिकल में
कामलिप्सा ज्यादा होने के क्या नुकसान हैं?
- तीव्र कामेच्छा होने से आप अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। ना ही आप अपना सोशल टाइम या सोने का समय भी सही से मैनेज नहीं कर पाते हैं।
- हमेशा कामेच्छा ज्यादा होने से आपको सपने भी आते रहते हैं। जिस कारण से आप खुद को शर्मिंदा भी महसूस कर सकते हैं। ज्यादा सेक्स या हस्तमैथुन करने से आपके जननांगों में दर्द हो सकता है।
- कामलिप्सा ज्यादा होने से आपको ज्यादा सेक्स करने की आदत पड़ जाती है, जिस कारण आप किसी के साथ भी सेक्स करने के लिए तैयार हो सकते हैं। इसके अलावा यह रेप जैसे अपराध की तरफ भी ले कर जाता है।
- ज्यादा सेक्स ड्राइव होने से आपको किसी भी तरह के रिलेशनशिप में रहने से डर लगता है। आप सोचते हैं कि आप संतुष्ट नहीं हो पाएंगे और ऐसी स्थिति में कई लोगों के साथ सेक्शुअल रिलेशनशिप में हो सकते हैं।