backup og meta

दूध-ब्रेड से लेकर कोला और पिज्जा तक ये हैं गैस बनाने वाले फूड कॉम्बिनेशन

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Shayali Rekha द्वारा लिखित · अपडेटेड 03/04/2020

    दूध-ब्रेड से लेकर कोला और पिज्जा तक ये हैं गैस बनाने वाले फूड कॉम्बिनेशन

    गैस बनना एक आम समस्या है, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ गैस बनाने वाले फूड कॉम्बिनेशन भी होते हैं। कभी अधिक खाने, कुछ गलत खाने, खाना अच्छे से न पचने, तनाव, रोग आदि कई अन्य कारणों से भी पेट की गैस हो सकती है। हालांकि यह आम समस्या है लेकिन, इससे पेट दर्द, जी मचलना, उल्टी आदि परेशानियां हो सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही गैस बनाने वाले फूड कॉम्बिनेशन के बारे में बताएंगे। 

    गैस बनाने वाले फूड कॉम्बिनेशन कौन से हैं?

    स्टार्च और फल

    स्टार्च फूड (आलू, चावल आदि) के साथ फल नहीं खाएं। क्योंकि फल जल्दी पचता है और स्टार्च देर से पचता है, लेकिन दोनों को साथ में खाने से फल की पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और पेट में देर तक रहने पर उसमें किण्वन (Fermentation) शुरू हो जाता है। इस तरह स्टार्च और फल गैस बनाने वाले फूड कॉम्बिनेशन साबित होते हैं।

    दूध और ब्रेड

    दूध सभी के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन अक्सर हम नाश्ते में दूध के साथ ब्रेड खाते हैं। दूध हमारी हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन ब्रेड में मौजूद यीस्ट दूध के साथ मिलकर गैस बनाते हैं। गैस बनाने वाले फूड कॉम्बिनेशन से पेट में गैस बनने से पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है। इसलिए गैस बनाने वाले फूड कॉम्बिनेशन में दूध के साथ ब्रेड न खाएं।

    दूध और केला 

    अक्सर देखा जाता है कि लोग ब्रेकफास्ट में दूध और केला खाते हैं, लेकिन वास्तव में यह गैस बनाने वाले फूड कॉम्बिनेशन हैं। दूध और केला दोनों में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, लेकिन इस गलत फूड कॉम्बिनेशन का सेवन एक साथ करना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। दूध और केला एक साथ खाना पेट के लिए काफी भारी हो सकता है और इससे सुबह-सुबह ही नींद भी आने लगेगी। इसके अलावा यह फूड कॉम्बिनेशन लेने के कारण सोचने की क्षमता पर भी असर पड़ता है। दूध के साथ केला खाने से गैस बनने की समस्या हो सकती है। अगर कभी दूध के साथ केला खाना भी हो, तो बिल्कुल पके केले का शेक बना कर ऊपर से इलायची जरूर मिला दें। इलायची दूध और केले को जल्दी पचाने में मदद करेगी। जिससे गैस बनने की समस्या नहीं होगी। 

    अनाज और जूस 

    नाश्ते में सीरियल बहुत सारे लोग खाते हैं, लेकिन उसके साथ जूस भी लेते हैं। अनाज के साथ फलों का जूस स्वास्थ्य के लिए हानिकराक हो सकता है। अनाज में मौजूद कार्बोहाइड्रेट और फलों के जूस का मिश्रण शरीर में मौजूद एंजाइम्स की गतिविधि को धीमा कर देते हैं। जिससे खाना धीरे-धीरे पचता है और पेट में गैस बनाता है। इसलिए आप पहले अनाज खा लें फिर उसके एक या दो घंटे बाद जूस पिएं। 

    प्रोटीन और शुगर

    शुगर और प्रोटीन एक साथ कभी भी न खाएं। क्योंकि शुगर प्रोटीन को पचाने की कोशिश करता है, लेकिन प्रोटीन में मौजूद एंजाइम्स पेट में उल्टा रिएक्शन करने लगते हैं, जिससे प्रोटीन को पचने में समय लगता है। इससे गैस की समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए प्रोटीन के साथ शुगर लेना गैस बनाने वाले फूड कॉम्बिनेशन हैं।

    नट्स और ऑलिव ऑयल

    नट्स और ऑलिव ऑयल भी साथ में खाना गैस बनाने वाले फूड कॉम्बिनेशन है। ऑलिव ऑयल में पाया जाने वाला फैट और नट्स में मौजूद प्रोटीन साथ में नहीं लिए जाने चाहिए। इस गलत फूड कॉम्बिनेशन का सेवन करने से पाचन की समस्या हो सकती है। जब खाना देर से पचता है तो पेट में गैस बनती है। इसलिए नट्स के साथ ऑलिव ऑयल को न खाएं।

    आलू फ्राई और मटन करी

    आलू फ्राई सभी को बहुत पसंद होता है। यह भी देखा जाता है कि हमारे घरों में किसी भी डिश में आलू खाना पसंद किया जाता है, लेकिन मटन करी के साथ आलू एक गलत फूड कॉम्बिनेशन साबित हो सकता है। आलू और मटन करी को एक साथ खाने से हमारे शरीर को फाइबर की सही मात्रा नहीं मिलेगी, जिससे हमें पाचन की समस्या हो सकती है। खाना पचने में समस्या के कारण पेट में दर्द शुरू होता है और यह दर्द गैस बनने के कारण होता है।

    कोला और पिज्जा

    गैस बनाने वाले फूड

    पिज्जा एक पसंदीदा जंक फूड है और अक्सर इसके साथ लोगों को कोला पीते हुए भी देखा जा सकता है, लेकिन वास्तव में यह गैस बनाने वाले फूड कॉम्बिनेशन है और हमारी सेहत पर बुरा असर डालते हैं। पिज्जा में काफी मात्रा में स्टार्च और प्रोटीन्स होते हैं और हमने पहले ही बताया कि स्टार्च धीरे-धीरे पचता है। इसके साथ में पाचन की क्रिया को धीमा बनाता है। जिससे हमे घंटों तक पेट भारी और भरा हुआ लगता है। इसके अलावा पेट में गैस भी बनती है।

    दूध और दही

    डेयरी प्रोडक्ट्स सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं, लेकिन यह भी ध्यान दें कि दूध और दही साथ में एक गलत फूड कॉम्बिनेशन हो सकता है। कभी भी दूध और दही एक साथ खाने के लिए नहीं देना चाहिए। दही में मौजूद बैक्टीरिया पेट में मौजूद दूध को भी दही बनाने लगते हैं और दूध के प्रोटीन को भी नहीं पचने देते हैं, जिससे एसिडिटी और पेट में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके साथ ही इससे निर्मित गैस पेट में दर्द पैदा करती है।

    गैस बनाने वाले फूड क्या हैं?

    अभी तक बात हुई गैस बनाने वाले फूड कॉम्बिनेशन के बारे में, अब बात करते हैं सिर्फ उन फूड्स के बारे में जो अकेले भी गैस बना सकते हैं :

    दाल

    दाल के फायदे

    कुछ दालें हमारे पेट में गैस बनने का बड़ा कारण बन सकती हैं। इसमें कोई संदेह नहीं कि दालें हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं, लेकिन कुछ दालें कमजोर पाचन तंत्र के कारण अच्छे से नहीं पचती और गैस का कारण बनती हैं। क्या आपने कभी राजमा-चावल खाने के बाद पेट में गैस को महसूस किया है? दरअसल राजमा में एक जटिल शुगर होती है जिसे रफ्फिनोस (Raffinose) कहा जाता है। पचने में थोड़ी मुश्किल होती है। इसके लिए राजमा को रातभर पानी में भिगोकर रखने के बाद अगले दिन पकाकर खाने से गैस की समस्या से राहत मिलती है। यही नहीं, राजमा को हींग और अजवाइन आदि डालकर भी पकाया जाता है ताकि, इसे पचाने में आसानी हो। इसके साथ ही मसूर की दाल को पचाने में भी कई लोगों को मुश्किल होती है और गैस की समस्या हो सकती है। इसलिए दाल को गैस बनाने वाले फूड कहा जा सकता है।

    साबुत अनाज

    साबुत अनाज जैसे गेहूं, ओट्स, ब्राउन राइस आदि में फाइबर, रफ्फिनोस और स्टार्च होता है। जो पचने के लिए बड़ी आंत से होकर गुजरते हैं। इन्हें खाने से मीथेन, कार्बन-डाइऑक्साइड और हाइड्रोजन आदि गैस निकलती हैं। इससे गैस होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। इसलिए इन चीजों का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अगर आपको यह नहीं पचते हैं तो, इन्हें न खाएं।

    प्याज 

    प्याज को पकाकर और कच्चा भी खाया जाता है। कई लोगों को प्याज खाने से भी पेट में गैस की समस्या हो सकती है। ऐसे में प्याज खाना कम कर देना चाहिए। प्याज में फ्रक्टोज नाम की प्राकृतिक शुगर होती है। जिसे पचाना मुश्किल होता है और इससे गैस हो सकती है।

    फल

    फल जैसे सेब, आड़ू, नाशपाती आदि में प्राकृतिक शुगर होती है जिसे, सोर्बिटोल (Sorbitol) कहा जाता है। इन्हें पचाने में हमारे शरीर को समस्या होती है। कई फलों में घुलनशील फाइबर होते हैं यानी वह फाइबर जो पानी में घुल जाते हैं। सोर्बिटोल और घुलनशील फाइबर को पचने के लिए बड़ी आंत से होकर जाना पड़ता है जहां, बैक्टीरिया टूट कर हाइड्रोजन, कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेन गैस में बदल जाते हैं। यह पेट में गैस होने का बड़ा कारण बनते हैं।

    सब्जियां

    कुछ सब्जियां जैसे ब्रोकली, फूल गोभी, बींस आदि में बहुत अधिक फाइबर और कार्बोहाइड्रेट्स होता है। इससे भी गैस हो सकती है क्योंकि इन्हें पचने में समय लगता है। इनमें भी रफ्फिनोस नाम की काम्प्लैक्स शुगर होती है। इसे पचने में समय लगता है। हालांकि सब्जियां खाने में सेहतमंद होती हैं, यदि आपको इन्हें खाने से गैस होती है तो, डॉक्टर की सलाह लें या उन्हें खाना थोड़ा काम कर दें।

    स्टार्च युक्त आहार

    स्टार्च युक्त चीजें जैस ब्रेड, कॉर्न, आलू और पैकिंग में मिलने वाला खाना भी पेट की समस्याओं को बढ़ाते हैं। यह चीजें फ्रुक्टोज और लैक्टोज भी होते हैं जिनके मिलने से गैस होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए इन्हें गैस बनाने वाले फूड के रूप में जाना जाता है। हालांकि चावलों में भी स्टार्च होता है लेकिन, इससे गैस की समस्या नहीं होती। 

    पेट की गैस के लिए घरेलू इलाज क्या है?

    गैस बनाने वाले फूड

    • गैस बनाने वाले फूड कॉम्बिनेशन का सेवन करने के बाद अगर आप पेट की गैस से पैदा हुई परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आपको आधा चम्मच अजवाइन को पानी में घोलकर पीने की जरूरत है। अजवाइन में मौजूद थायमोल के कारण पाचक रस पैदा होते हैं, जो खाने को पचाने में मदद करता है।
    • पेट की गैस की समस्या में आपको जीरे का पानी भी राहत दे सकता है। जीरा लार ग्रंथियों को ट्रिगर करता है, जिससे पाचन की क्रिया तेज होती है।
    • रोजाना पेट की गैस की समस्या का सामना करने वाले लोगों को खाने के बाद एक चम्मच अदरक और नीबू के रस को मिलाकर पीने से आराम मिलता है।
    • पेट की गैस से बचने के लिए दही को अपनी डायट में जरूर शामिल करें।
    • खाने के बाद एक गिलास नींबू पानी और पपीता खाने से भी पेट की गैस की समस्या में राहत मिल सकती है।
    • इसके अलावा ऑफिस में खाना खाने के बाद तुरंत काम करने न बैठ जाए। पेट की गैस से बचने के लिए खाना खाने के बाद वॉक जरूर करें।
    • लगातार ज्यादा देर एक ही जगह पर बैठने से भी पेट की गैस बन सकती है, तो ऐसे में काम के बीच में छोटे-छोटे ब्रेक जरूर ले लें।

    हमें उम्मीद है कि अब आप समझ गए होंगे कि गैस बनाने वाले फूड कॉम्बिनेशन कौन से हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

    हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की मेडिकल जानकारी नहीं दे रहा है। 

    और पढ़ें :

    बेली फैट कम करने के लिए व्यायाम

    फिट रहने के लिए घर पर ही कैसे करें एक्सरसाइज?

     सी-सेक्शन के बाद रिकवरी जल्दी हो इसके लिए अपनाएं ये 8 टिप्स

    जिम उपकरण घर लाएं और महंगी जिम को कहें बाए-बाए

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Shayali Rekha द्वारा लिखित · अपडेटेड 03/04/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement