हमें बताएं, क्या गलती थी.
हमें बताएं, क्या उपलब्ध नहीं है.
हम निजी हेल्थ सलाह, निदान और इलाज नहीं दे सकते, पर हम आपकी सलाह जरूर जानना चाहेंगे। कृपया बॉक्स में लिखें।
डायवर्टिकुलर डिजीज सर्जरी (Diverticular disease surgery) एक सर्जरी है। इसकी मदद से उन हिस्सों को हटाया जाता है जो डायवर्टिकुलर डिजीज के कारण खराब या संक्रमित होते हैं।
डायवर्टिकुलर डिजीज सर्जरी उस स्थिति में होती है जब आंतो की दीवार (intestinal wall) में बहुत छोटे थैलियों का निर्माण हो जाता है। बढ़ती उम्र में इसकी समस्या होना बहुत ही आम है। 40 साल के 100 लोगों में से 5 लोगों में इसके लक्षण, जबकि 80 साल की उम्र के 100 में 60 लोगों में इसके लक्षण देखे जाते हैं।
फाइबर की कमी के कारण आंतों की दीवार कमजोर हो जाती है, साथ ही आंत की दीवार पर दबाव भी पड़ता है, जिसके कारण इसके अंदर सूजन हो जाती है और थैली का निर्माण हो जाता है। जिसके कारण डायवर्टिकुलर डिजीज होता है।
डायवर्टिकुलर डिजीज के कारण आमतौर पर पेट के बाईं हिस्से में दर्द होता है। यह आंत में सिकुड़न भी ला सकता है, पेट और अन्य अंगों के बीच फोड़ा, फिस्टुला और गंभीर रक्तस्राव के जोखिम भी पैदा कर सकता है।
यह भी पढ़ेंः Rhinoplasty: नाक की सर्जरी क्या है?
अगर आपको डायवर्टीकुलोसिस है, तो सामान्य तौर पर आपको इस सर्जरी जरूरत नहीं हो सकती है। आप अपने जीवनशैली में कुछ बदलाव करके इस समस्या को दूर कर सकते हैं।
अगर आपको डायवर्टीकुलिटिस है, तो आपका डॉक्टर आपको किसी अच्छे कोलोरेक्टल सर्जन (colorectal surgeon) (डॉक्टर जो आंत से जुड़ी ऐसी स्थितियों के एक्सपर्ट होते हैं) के पास आपको उपचार के लिए जाने के निर्देश दे सकते हैं। अगर आपको डायवर्टीकुलिटिस के एक से अधिक लक्षण है, तभी आपको डायवर्टिकुलर डिजीज सर्जरी की जरूरत हो सकती है। इसके अलावा अगर आपको पेरीटोनिटिस, फोड़ा, फिस्टुला या आपके आंत में रुकावट जैसी समस्या हो रही है, तो ऐसी स्थितियों में भी आपको सर्जरी करवाने की भी आवश्यकता हो सकती है।
अन्य सर्जरी की तरह, डायवर्टिकुलर डिजीज सर्जरी (Diverticular disease surgery) के भी कुछ जोखिम हो सकते हैं। इस सर्जरी के कारण आपको किस तरह के जोखिम हो सकते हैं इसके बारे में अपने स्वास्थ्य चिकित्सक से बात करें।
सभी सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके कारण कुछ समस्याएं हो सकती हैं, जैसे- बहुत ज्यादा खून बहना या खून के थक्के जमना।
सामान्य समस्याओं में शामिल हैंः
इस सर्जरी के कारण कुछ गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैंः
ज्यादातर लोग डायवर्टीकुलिटिस की परेशानी को घर पर ही ठीक कर सकते हैं। इसके लिए सर्जरी की जरूरत नहीं होती है। अगर इसके कारण स्वास्थ्य की स्थिति और भी ज्यादा खराब होती है। निम्न स्थितियों में आपको अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता हैः
इसलिए यह सर्जरी करवाने से पहले इससे होने वाले लाभ और संभावित जोखिमों के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें। अगर इससे जुड़ा आपका कोई सवाल है, तो कृपया अपने डॉक्टर या सर्जन से इसके बारे में अधिक जानकारी लें।
अगर आप कांउटर से मिलने वाली दवाओं या किसी हर्बल्स का इस्तेमाल करते हैं, तो उसके बारे में अपने डॉक्टर को जानकारी दें। सर्जरी से पहले आपका डॉक्टर आपके शरीर के स्वास्थ्य स्थितियों की जांच करेंगे। एनेस्थीसिया की खुराक का आपके स्वास्थ्य पर कैसा प्रभाव हो सकता है वे इसकी जांच करेंगे। सर्जरी से कुछ घंटे पहले आपका डॉक्टर आपको खाने-पीने से मना कर सकता है।
इस सर्जरी की प्रक्रिया आमतौर पर 2 घंटे में पूरी की जाती है।
डायवर्टिकुलर डिजीज सर्जरी के दौरान सर्जन इन दो तरीकों ओपन सर्जरी या लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के तरीके से कलोन में स्थित थैली को काट सकते हैं। दोनों की प्रकार की सर्जरी के जोखिम और साइड इफेक्ट्स एक जैसे ही होते हैं। हालांकि, लैप्रोस्कोपिक सर्जरी मरीज को रिकवर करने में कम लगाती है।
कुछ मामलों में, सर्जरी के बाद आंत की दीवार को रिकवर करने में कुछ समय लग सकता है। इस दौरान सर्जन आपके शरीर में आर्टिफिशियल मलाशय बना सकते हैं जो अस्थायी समय के लिए हो सकता है। सर्जरी के बाद जब आंत पूरी तरह से स्वास्थ्य हो जाती है, तो डॉक्टर आर्टिफिशियल मलाशय को बाहर निकाल देते हैं।
अगर इससे जुड़ा आपका कोई सवाल है, तो कृपया इस बारे में अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
अगर आपके या आपके किसी परिचित के बच्चे की ये सर्जरी होने वाली है, तो इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां आपके काम आएंगी। आशा करते हैं कि आपको हैलो हेल्थ का ये लेख आपके काम आएगा। आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा, हमें हमारे फेसबुक पेज पर कमेंट कर के जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपके इस विषय से जुड़े अन्य कोई सवाल हैं, तो हमसे जरूर पूछें। इसके अलावा अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर जरूर करें।
हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है। अगर बच्चे को किसी भी तरह की समस्या हो तो सर्जन से जरूर पूछ लें।
और पढ़ेंः-
Endoscopic Sinus Surgery: एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी क्या है?
Gallbladder Stone Surgery : गॉलब्लेडर स्टोन सर्जरी क्या है?
Achilles Tendon Rupture: अकिलिस टेंडन सर्जरी क्या है?
Lumbar Discectomy Surgery: लम्बर डिस्केक्टॉमी सर्जरी क्या है?
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Diverticular disease. http://www.bupa.co.uk/health-information/directory/d/diverticular-disease. Accessed October 23, 2019.
Diverticular disease and diverticulitis. http://www.nhs.uk/Conditions/Diverticular-disease-and-diverticulitis/Pages/Treatment.aspx. Accessed October 23, 2019.
Diverticulitis – Surgery. http://www.webmd.com/digestive-disorders/tc/diverticulitis-surgery. Accessed October 23, 2019.
Diverticulitis. http://colorectal.surgery.ucsf.edu/conditions–procedures/diverticulitis.aspx. Accessed October 23, 2019.
Diverticulitis https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/diverticulitis/symptoms-causes/syc-20371758 Accessed October 23, 2019.