हमें बताएं, क्या गलती थी.
हमें बताएं, क्या उपलब्ध नहीं है.
हम निजी हेल्थ सलाह, निदान और इलाज नहीं दे सकते, पर हम आपकी सलाह जरूर जानना चाहेंगे। कृपया बॉक्स में लिखें।
अमेरिकन आइवी एक पौधा है। इसकी छाल का प्रयोग दवाओं में किया जाता है। इसका वानस्पातिक नाम Parthenocissus quinquefolia है। ये विटासिए (Vitaceae) परिवार से ताल्लुख रखता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल डायजेशन संबंधित परेशानियों के लिए किया जाता है। इसका काढ़ा सूजन को कम करने में मदद करने के लिए एक पोल्टिस के रूप में उपयोग किया जाता है। इसकी चाय में एस्ट्रिंजेंट और डाइयूरेटिक गुण होते हैं। पीलिया के इलाज के लिए इसकी चाय दी जाती है। इसकी जड़ों से बनी चाय बुखार और डायरिया में दी जाती है। इसे गाढ़ा लता, जंगली लकड़बग्घे के रूप में भी जाना जाता है, जो अंगूर परिवार में फूलों के पौधे की एक प्रजाति होती है।
यह भी पढ़ें: Catnip: कैटनिप क्या है?
इसका प्लांट पूर्वी और मध्य उत्तरी अमेरिका, दक्षिणपूर्वी कनाडा और पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिम में मैनिटोबा और दक्षिण से पूर्वी मेक्सिको में मूल रूप से पाया जाता है। आम तौर पर यह खुले मैदानों, बड़े जंगल, पहाड़ियों और बाड़ में उगता है। इसके पौधे का विकास बहुत तेजी से होता है। यह लगभग 20 से 30 मीटर लंबा होता है। हालांकि, इसके बढ़ने के लिए किसी सहारे की जरूरत होती है। इसके लिए अम्लीय मिट्टी सबसे बेहतर होती है। अमेरिकन आईवी पौधे की पत्तियां गुलाबी रंग की होती है। यह हथेली के आकार के जितनी बड़ी-बड़ी होती है। जो एक साथ पांच पत्तियां होती है। इनके किनारे नुकीले आकार के होते हैं।
अमेरिकन आईबी पौधे के फूल छोटे और हरे रंग के होते हैं जो आमतौर पर पत्तियों के बीच में होने पर दिखाई नहीं देते हैं। इसके फूल भी गुच्छे में ही होते हैं। इसके फलों में ऑक्सालिक एसिड होता है, जो मनुष्यों और अन्य स्तनधारियों जीवों के लिए विषैले हो सकते हैं। हालांकि, एक औषधि के रूप में अमेरिकल आईवी के जड़, छाल, टहनियां, ताजे और सूखे पत्ते, फल और फूल सभी का इस्तेमाल करना लाभकारी होता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल पाचन समस्याओं के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसके इस्तेमाल से शरीर से बहुत ज्यादा पसीना आने की समस्या भी कम की जा सकती है। यह एक पसीना पैदा करने के लिए, सुखाने वाले एजेंट और टॉनिक के रूप में काम करती है।
यह भी पढ़ें: Coconut Oil : नारियल तेल क्या है?
अमेरिकन आईवी का उपयोग शरीर के सूजन को कम करने में लाभकारी होता है। इसके लिए इसकी पत्तियों का लेप सीधे सूजन वाली जगह पर लगा सकते हैं।
अगर आप गठिया से पीड़ित हैं, तो आपको अमेरिकन आईवी की चाय पीनी चाहिए। इसके अलावा यह शरीर के आंतरिक सूजन को भी ठीक कर सकता है।
अमेरिकन आइवी कैसे काम करता है इस बारे पर्याप्त जानकारी नहीं है। इसके बारे में अधिक जानने के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से कंसल्ट करें। हालांकि, कुछ शोध बताते हैं कि इसकी छाल में एमेटिक, एक्सपेक्टोरेंट और टॉनिक प्रॉपर्टीज होती हैं।
यह भी पढ़ें: Cranberries : क्रैनबेरी क्या है?
निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें:
अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नही हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। अमेरिकन आइवी का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बालिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
अमेरिकन आईवी की पत्तियां और बेरी विषैले होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Cola Nut: कोला नट क्या है?
हालांकि, हर किसी को ये साइड इफेक्ट हो ऐसा जरूरी नहीं है, कुछ ऐसे भी साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जो ऊपर बताए नहीं गए हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट महसूस हो या आप इनके बारे में और जानना चाहते हैं, तो नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें: Cinnamon : दालचीनी क्या है?
अडल्ट के लिए : ड्रोप्सी, ब्रोंकाइटिस, पल्मोनरी रोग के लिए इसके सिरप और काढ़े की 60 मिलीलीटर से 120 मिलीलीटर की खुराक दिन में तीन बार लेने की सलाह दी जाती है। टिंचर की 10 से 30 बूंदे दिन में तीन बार लें।
यहां दी हुई जानकारियों का इस्तेमाल डॉक्टरी सलाह के विकल्प के रूप में न करें। इस हर्बल सप्लिमेंट की खुराक हर मरीज के लिए अलग हो सकती है। आपके द्वारा ली जाने वाली खुराक आपकी उम्र, स्वास्थ्य और अन्य कई चीजों पर निर्भर करती है। हर्बल सप्लिमेंट हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं। इसलिए सही खुराक की जानकारी के लिए हर्बलिस्ट या डॉक्टर से चर्चा करें।
यह भी पढ़ें: Duckweed: डकवीड क्या है?
अमेरिकन आईवी निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध है:
हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की मेडिकल सलाह, निदान या सारवार नहीं देता है न ही इसके लिए जिम्मेदार है।
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
American Ivy. http://www.webmd.com/vitamins-supplements/ingredientmono-277-american%20ivy.aspx?activeingredientid=277&activeingredientname=american%20ivy. Accessed on 3 January, 2020.
Facts and benefits of Virginia creeper. https://www.healthbenefitstimes.com/virginia-creeper/. Accessed on 3 January, 2020.
Virginia Creeper. http://www.naturalmedicinalherbs.net/herbs/p/parthenocissus-quinquefolia=virginia-creeper.php. Accessed on 3 January, 2020.
AMERICAN IVY. https://www.rxlist.com/american_ivy/supplements.htm. Accessed on 3 January, 2020.
6 Impressive Benefits Of Ivy. https://www.organicfacts.net/health-benefits/other/ivy.html. Accessed on 3 January, 2020.