हमें बताएं, क्या गलती थी.
हमें बताएं, क्या उपलब्ध नहीं है.
हम निजी हेल्थ सलाह, निदान और इलाज नहीं दे सकते, पर हम आपकी सलाह जरूर जानना चाहेंगे। कृपया बॉक्स में लिखें।
कोर्न पोपी एक फूल वाला औषधिय पौधा है। यह Papaveraceae प्रजाति से संबंधित है। इसे कोर्न रोज (Corn Rose), फील्ड पोपी (Field Poppy) के नाम से भी जाना जाता है। कोर्न पोपी का फूल लाल रंग का होता है। यह मलू रूप से दक्षिणी यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और एशिया के क्षेत्रों में पाया जाता है। इसका पौधा शुष्क, पौष्टिक और खनिजों से समृद्ध मिट्टी में सबसे अच्छे तरीके से पनपता है। इसका इस्तेमाल औषधि के साथ-साथ बगीचों और पार्कों में सजावटी पौधे के रूप में भी खासतौर पर किया जाता है। इसके फूल-तने लंबे, नीले-हरे होते हैं। इसके फूलों से अफीम जैसी खुशबू आती है। हालांकि, सूखने पर फूल से कोई भी खूशबू नहीं आती है।
और पढ़ेंः एंग्जायटी के उपाय चाहते हैं तो जरूर अपनाएं ये टिप्स
इसके पौधे से सफेद लेटेक्स का रिसाव होता है। आमतौर पर कोर्न पोपी के फूल और बीज ही हर्बल औषधि के रूप में उपयोग किए जाते हैं। वहीं, इसकी सूखी पत्तियों का इस्तेमाल अर्क, हर्बल टी और कफ सिरप बनाने के उपयोग में किया जाता है। इसके फूल की पंखुड़ियों में अल्कलॉइड (पैपावरिन, रोडीन, आइसोरहेडाइन) होते हैं। जबकि, पौधे में फ्लेवोनोइड्स (एंथोसायनिन, मेकोनिक एसिड और साइनाइडोल), पॉलीसेकेराइड्स (म्यूसिलेज) और टैनिन की मात्रा पाई जाती है। इसके फूलों की पंखुड़ियों में मौजूद घटक गले की जलन, खांसी, गला बैठने, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा और टॉन्सिलिटिस के इलाज के लिए हर्बल दवा के तौर पर इस्तेमाल की जा सकती हैं।
कोर्न पोपी के बीजों का इस्तेमाल खाद्य के तौर पर किया जाता है। बीजों को सूखा कर इनसे तेल बनाया जाता है जिसका उपयोग खाना पकाने में किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल चिंता और तनाव, अनिद्रा और बेचैनी की वजह से एक उपचार अपच के रूप में लागू किया जाता है।
कोर्न पोपी का इस्तेमाल सांस की समस्याओं, खांसी, नींद में खलल और दर्द के उपचार के लिए किया जाता है। हालांकि, अन्य समस्याओं में डॉक्टर कोर्न पोपी के इस्तेमाल की सलाह दे सकते हैं। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट, हर्बलिस्ट से सलाह लें। साथ ही, यह सांस से जुड़ी समस्याओं और श्वसन प्रणाली की परेशानियों के उपचार के लिए भी लाभकारी होता है।
और पढ़ेंः भागदौड़ भरी जिंदगी ने उड़ा दी रातों की नींद? जानें इंसोम्निया का आसान इलाज
कोर्न पोपी के कार्य करने के संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें:
अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नहीं हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। कोर्न पोपी का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
और पढ़ें: अस्थमा से राहत पाने के लिए ये घरेलू उपाय हैं कारगर
प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग: दोनों ही स्थितियों में कोर्न पोपी का सेवन करना कितना सुरक्षित है, इस संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है। कोर्न पोपी का सेवन करने से पहले हमेशा इसके संभावित फायदों और खतरों के बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लें।
बच्चों (18 वर्ष से कम आयु):बच्चों में कोर्न पोपी के प्रभावी डोज या सुरक्षा के संबंध में प्रमाणित जानकारी उपलब्ध नहीं है।
और पढ़ें: पेट दर्द (Stomach pain) के ये लक्षण जो सामान्य नहीं हैं
कोर्न पोपी से आपको निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:
हालांकि, हर व्यक्ति को यह साइड इफेक्ट्स नहीं होता है। उपरोक्त दुष्प्रभाव के अलावा भी कोर्न पोपी के कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। यदि आप इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं, तो अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
कोर्न पोपी आपकी मौजूदा दवाइयों के साथ रिएक्शन कर सकता है या दवा का कार्य करने का तरीका परिवर्तित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बालिस्ट से संपर्क करें।
निम्नलिखित प्रोडक्ट्स कोर्न पोपी के साथ रिएक्शन कर सकते हैं:
और पढ़ें: Ulcerative colitis : अल्सरेटिव कोलाइटिस क्या है? जानें इसके कारण ,लक्षण और उपाय
उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती। इसका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
चाय के रूप में: दिन में तीन बार एक कप चाय पीने का सुझाव दिया गया है।
घोल के रूप में: दिन में तीन बार 2-4 ml।
बच्चों के लिए खांसी के सिरप के रूप में:
15 महीने तक के बच्चों के लिए 5 ml (एक चम्मच) रोजाना दिए जाने का सुझाव दिया गया है। इससे अधिक उम्र के बच्चों को प्रतिदिन 10-30 ml (2-6 चम्मच) दिए जाने का सुझाव।
हर मरीज के मामले में कोर्न पोपी का डोज अलग हो सकता है। जो डोज आप ले रहे हैं वो आपकी उम्र, हेल्थ और दूसरे अन्य कारकों पर निर्भर करता है। औषधियां हमेशा ही सुरक्षित नहीं होती हैं। कोर्न पोपी के उपयुक्त डोज के लिए अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
और पढ़ें:चाय, कॉफी की जगह पिएं गर्म पानी, फायदे हैरान कर देंगे
यह औषधि निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध हो सकती है:
हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या इलाज मुहैया नहीं कराता।
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Corn Poppy.http://www.rootsnaturalfoods.com/ns/DisplayMonograph.asp?StoreID=f88707e25cfd4c6dafa91f246948d271&DocID=bottomline-cornpoppy. Accessed on 4 January, 2020.
Papaver Rhoeas. https://www.sciencedirect.com/topics/agricultural-and-biological-sciences/papaver-rhoeas. Accessed on 4 January, 2020.
Corn poppy. http://www.bbc.co.uk/gardening/plants/plant_finder/plant_pages/607.shtml. Accessed on 4 January, 2020.
Corn poppy (Papaver rhoeas) cross-resistance to ALS-inhibiting herbicides. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/21308964. Accessed on 4 January, 2020.
Demography of Corn Poppy (Papaver rhoeas) in Relation to Emergence Time and Crop Competition. https://www.researchgate.net/publication/235938199_Demography_of_Corn_Poppy_Papaver_rhoeas_in_Relation_to_Emergence_Time_and_Crop_Competition. Accessed on 4 January, 2020.
CORN POPPY. https://www.rxlist.com/corn_poppy/supplements.htm. Accessed on 4 January, 2020.