हमें बताएं, क्या गलती थी.
हमें बताएं, क्या उपलब्ध नहीं है.
हम निजी हेल्थ सलाह, निदान और इलाज नहीं दे सकते, पर हम आपकी सलाह जरूर जानना चाहेंगे। कृपया बॉक्स में लिखें।
जैंथोपार्मेलिया Parmeliaceae परिवार से ताल्लुख रखता है। यह X. scabrosa नाम से भी जाना जाता है। यह एक प्रकार का लाइकेन (lichen) है। लाइकेन एक ऐसी संरचना है, जिसमें एक तरफ कवक (Algae) और दूसरे तरफ फफूंद (Fungi) होता है। ये दवाओं के रूप में इस्तेमाल होता है। इसका उपयोग कैंसर के इलाज के लिए किया जाता है। इसके अलावा ये सेक्स संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए कारगर साबित होता है।
जैंथोपार्मेलिया कैसे काम करता है अभी इसकी कोई भी वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि इसमें जहरीले केमिकल पाए जाते हैं। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से कंसल्ट करें।
यह भी पढ़ें- Gooseberry : आंवला क्या है?
जैंथोपार्मेलिया का इस्तेमाल निम्नलिखित परेशानियों के लिए किया जाता है:
जैंथोपार्मेलिया (Xanthoparmelia) यु्क्त उत्पादों को सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए जाना जाता है। 2004 में यूएस फूड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने बहुत सारे जैंथोपार्मेलिया युक्त सप्लिमेंट्स को बैन कर दिया था। क्योंकि इसमें कई ऐसे जहरीले रसायन होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर छोड़ सकते हैं। इस हर्बल सप्लिमेंट के इस्तेमाल से पहले किसी हर्बल विशेषज्ञ या आयुर्वेदिक डॉक्टर से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें- Jasmine : चमेली क्या है?
जैंथोपार्मेलिया का उपयोग सुरक्षित नहीं माना जाता है। बिना डॉक्टर से कंसल्ट करें इसका उपयोग न करें। निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें:
अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नही हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। जैंथोपार्मेलिया का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
जैंथोपार्मेलिया पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। इसमें जहरीले केमिकल पाए जाते हैं। इसलिए इसका किसी भी तरह से प्रयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से पूछ लें। प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान जैंथोपार्मेलिया को एवॉइड करना चाहिए। प्रेग्नेंसी में इसे लेने से गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे मिसकैरिज होने का भी खतरा होता है। ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इसका इस्तेमाल करने से दूध के जरिए यह बच्चे तक पहुंच सकता है जो बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है।
ब्लीडिंग डिसऑर्डर: जैंथोपार्मेलिया में कुछ ऐसे केमिकल्स होते हैं, जो ब्लड क्लॉटिंग को धीमा कर सकते हैं। ब्लीडिंग डिसऑर्डर से ग्रसित लोगों को इससे ब्लीडिंग होने का खतरा ज्यादा रहता है।
सर्जरी: जैंथोपार्मेलिया में मौजूद कुछ केमिकल ब्लड क्लॉटिंग को प्रभावित करते हैं। इससे सर्जरी के दौरान ब्लीडिंग ज्यादा होने का खतरा रहता है। सर्जरी से दो हफ्ते पहले और दो हफ्ते बाद तक इसका सेवन न करें।
यह भी पढ़ें- हेजलनट क्या है?
अभी तक वैज्ञानिक आधार पर प्रत्यक्ष साइड इफेक्ट सामने नहीं आए हैं, लेकिन इसमें मौजूद जहरीले रसायन कोशिकाओं का क्षरण करते हैं। जिस वजह से इसका उपयोग सुरक्षित नहीं है। इसका सेवन आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसके साइड इफेक्ट को लेकर किसी तरह का कोई सवाल है तो इसकी अधिक जानकारी के लिए किसी हर्बल विशेषज्ञ या आयुर्वेदिक डॉक्टर से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें: English Walnut: इंग्लिश अखरोट क्या है?
इसे कितनी मात्रा में लेना चाहिए, इस बारे में कोई वैज्ञानिक जानकारी नहीं है। दवा के तौर पर इसे रिकमेंड किया जाता है। इसकी खुराक हर मरीज के लिए अलग हो सकती है। आपके द्वारा ली जाने वाली खुराक आपकी उम्र, स्वास्थ्य और अन्य कई चीजों पर निर्भर करती है। हर्बल सप्लिमेंट हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं। इसलिए सही खुराक की जानकारी के लिए हर्बलिस्ट या डॉक्टर से चर्चा करें।
यह भी पढ़ें- Jasmine : चमेली क्या है?
हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की मेडिकल सलाह, निदान या सारवार नहीं देता है न ही इसके लिए जिम्मेदार है।
हम आशा करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। हैलो हेल्थ के इस आर्टिकल में इस हर्बल से जुड़ी ज्यादातर जानकारियां देने की कोशिश की है, जो आपके काफी काम आ सकती हैं। अगर आपको ऊपर बताई गई कोई सी भी शारीरिक समस्या है तो इस हर्ब का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि हर हर्ब सुरक्षित नहीं होती। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से कंसल्ट करें तभी इसका इस्तेमाल करें। जैंथोपार्मेलिया से जुड़ी यदि आप अन्य जानकारी चाहते हैं तो आप हमसे कमेंट कर पूछ सकते हैं।
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Lichens exerts an anti-proliferative effect on human breast and lung cancer cells through induction of apoptosis. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/30835567/ Accessed October 1, 2019
XANTHOPARMELIA https://www.webmd.com/vitamins/ai/ingredientmono-1144/xanthoparmelia/ Accessed October 1, 2019
XANTHOPARMELIA https://www.rxlist.com/xanthoparmelia/supplements.htm Accessed October 1, 2019
Xanthoparmelia https://www.anbg.gov.au/lichen/xanthoparmelia.html Accessed October 1, 2019
Xanthoparmelia cumberlandia https://lichenportal.org/cnalh/taxa/index.php?taxon=54737 Accessed October 1, 2019
Taxonomic Study on the Lichen Genus Xanthoparmelia (Ascomycotina, Parmeliaceae) in Korea/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3755196/
Accessed October 1, 2019
Men Are Being Warned Not to Eat Lichen Touted as ‘Natural Viagra’/https://www.livescience.com/sexy-pavement-lichen-warning.html
Accessed October 1, 2019